बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इस्पायर अवार्ड में अधिक से अधिक स्कूली छात्रों की भागीदारी को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया । समग्र शिक्षा डीपीओ सतीश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी प्रखंड के 6 शिक्षकों ने भाग लिया। । इस बैठक में डीपीओ ने सभी शिक्षकों को जिले के प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच पांच छात्र छात्राओं को इस प्रतियोगिता में शामिल करवाने पर जोर दिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सदर अस्पताल शेखपुरा से एक पखबारा पूर्व दिनदहाड़े एक नकाबपोश महिला द्वारा एक नवजात शिशु को चुरा लिए जाने के बाद उक्त शिशु की अब तक बरामदगी न होने के विरोध में भारी संख्या में चकन्द्रा गांव के लोंगो ने घण्टो सड़क जाम किया। मालूम हो कि गत 16 अगस्त को नवजात शिशु की चोरी करने वाली अज्ञात महिला ने प्रसूता मुस्कान देवी के समीप पहुँचकर नवजात शिशु का वजन करवाने का झांसा देकर शिशु को लेकर चंपत हो गई थी। तब से अब तक शिशु की बरामदगी पुलिस द्वारा नही हो पाई है। जबकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार प्रयास में लगी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बृहस्पतिवार को राजजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के द्वारा शहर के प्रमुख फिजियोथेरेपिस्ट एवम सामाजिक कार्यकर्ता डॉ आंनद जयकिशन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की शपथ दिलाई । डॉ जयकिशन शेखपुरा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ किरण देवी का पुत्र भी है।प्रदेश कार्यालय पटना में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम था ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर जिले में शस्त्र सत्यापन का काम चल रहा है। शस्त्र सत्यापन के दूसरे दिनबृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में लोगो ने शस्त्र और कारतूस का सत्यापन करवाया। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत यह कार्य 05 सितम्बर तक किया जाना है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की जिला कमेटी की आवश्यक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय खण्डपर सिटी कार्ट मॉल के नीचे आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा और संचालन पार्टी के प्रदेश सचिव बिपिन चौरसिया ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार उपस्थित थे।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम शिक्षा सुधा बनाए बटन दबाने का पहला आधार की शुरुआत 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर किए जाने का निर्णय लिया गया । राहुल कुमार ने कहां की 5 सितंबर को शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उसके बाद शिक्षा सुधार का संकल्प लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण साहब की जयंती भी माल्यार्पण कर इसके बाद जिला के सेवा निर्मित वरिष्ठ शिक्षक के द्वारा मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया जाएगा ।
मंगलवार को जिला मुख्यालय के निजी सभागार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी युवा इकाई की बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षा सुधार सप्ताह को सफल बनाना है इसके लिए प्रमुख साथियों ने विचार विमर्श के बाद 3 सितंबर 2020 को एक बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया जिसमें शेखपुरा विधानसभा के प्रत्येक बूथ के सक्रिय सदस्य शामिल होंगे, जो शेखपुरा मुख्यालय के जमालपुर मोहल्ले के निजी सभागार में आयोजित की जाएगी ।मौके पर उपस्थित युवा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने बताया की बैठक में कार्यक्रमों पर विशेष रूप से चर्चा की गई जिसमें 5 सितंबर को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर शिक्षा सुधार के लिए "शिक्षा का मशाल जुलूस" निकालना है उसके बाद विभिन्न प्रखंड मुख्यालय पर भी 6 से लेकर 11 तारीख के बीच में मशाल जुलूस का आयोजन करना है।इसकी तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई और इस मशाल जुलूस को सफल बनाने में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पूरी तरह से सहमति बनाते हुए यह निर्णय लिया कि प्रत्येक बूथ पर हम लोग राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस शिक्षा सुधार अभियान को "वोट देने का पहला आधार बिहार में हो शिक्षा सुधार" के नारे के साथ पहुंचाना है।इस बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया ने किया । बैठक का संचालन वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा जी ने किया मौके पर रालोसपा युवा उपाध्यक्ष अशोक यादव, रामप्रीत यादव, रंजीत मुखिया, रविंदर ताती, कौशल किशोर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा ,सविता चौहान ,धर्मेंद्र कुशवाहा, सजल कुशवाहा, सोनू ठाकुर, उपेंद्र महतो सहित दर्जनों प्रमुख साथी मौजूद थे।
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों के लम्बित मांगो की पूर्ति अब तक न करने के विरोध में मंगलवार से जिले भर के कार्यपालक सहायक मंगलवार से बृहस्पतिवार तक तीन दिन के राज्यव्यापी सामूहिक अवकाश पर चले गए। कार्यपालक सहायकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण सरकारी कार्यालयों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आंदोलनकारियों ने बताया कि राज्य सरकार उनकी मांगों को मानने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिला में कई विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों का ई पी एफ खाता खोलने की प्रक्रिया खटाई में पड़ा है। जबकि कईयों का मानदेय भुगतान महीनों से लम्बित है।
मंगलवार को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के द्वारा बरबीघा विधानसभा में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल जी के नेतृत्व में मंगलवार को बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के खोजागाछी, बभनबीघा रामपुर सिंडाय सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान के दौरान खोजागाछी गांव निवासी अंकित कुमार को बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।जबकि उसी गांव के निवासी शुभम कुमार को सामस खुर्द पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का निर्माण ही सवर्णों के साथ-साथ गरीबों के हक और अधिकार के लड़ाई के लिए किया गया है। देश में जातिगत आरक्षण रूपी दानव को खत्म करके आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की पक्षधर इस पार्टी ने देश स्तर पर एक आंदोलन छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू होने से समाज के हर जाति धर्म समुदाय के गरीब तबकों को मुख्यधारा से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से मतदान के दिन अपने सभी घरेलू परिवारों को मतदान कराने के साथ-साथ समाज के हर गरीब तबकों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराकर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के पक्ष में वोट कराने के लिए आग्रह किया।इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह सुरेंद्र प्रसाद सिंह प्रचारक मनोज राज सिंह,जुपाल कुमार सिंह, परमजीत सिंह, रितेश कुमार, ओंकार, अंशु आनंद, धर्मराज सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंगलवार को उत्पाद विभाग की एक टीम ने कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव के बगल से होकर गुजरने वाली टाटी नदी के किनारे चुलाई शराब निर्माण के अड्डों पर सघन छापामारी की। उस बाबत उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने किया। छापामारी के दौरान नदी किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखे गए दजनों टीना जावा गुड़ बरामद किया गया। बरामद लगभग 3 सौ किलो जावा गुड़ को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस टीम को देखकर शराब कारोबारी पहले ही रफ्फूचक्कर हो गए। जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई।
पुलिस पदाधिकारी द्वारा कथित तौर पर घरेलू कार्य करवाए जाने को लेकर जिला में कार्यरत होमगार्ड जवान भड़क गए। होमगार्ड जवानों ने समादेष्टा कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर विरोध जताया। होमगार्ड जवानों ने इस सम्बन्ध में मानवाधिकार सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायत भी भेजा है। होमगार्ड जवान संजीत कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान यहाँ विधि व्वयस्था के संधारण में रीढ़ की हड्डी है। इन लोगो की ड्यूटी पर भेजने के पूर्व पुलिस लाइन भेजा जाता है। वहां आवश्यकता के अनुसार जिले के विभिन्न थाना पर तैनात किया जाता है। परन्तु इसी कम में पुलिस लाइन से होमगार्ड जवान को एसपी आवास पर भेज दिया गया। वहाँ इन्हें सभी प्रकार के घरेलू कार्य करने को कहा जाने लगा। घर में किचेन के अलावा बागन और मवेशी की सेवा करने भी कहा गया। इन सब कार्यो से मना करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गयी। साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की ड्यूटी नहीं दिए जाने का भी निर्देश दिया गया. बाद में एसपी द्वारा जिला प्रशासन से अनुशंसा कर होमगार्ड से बर्खास्त करने की अनुशंसा भी कर दी गयी। इस सम्बन्ध में सम्पर्क किये जाने के बाद एसपी दयाशंकर ने होमगार्ड जवान द्वारा लगाये गये आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कई होमगार्ड जवान को आवश्यकता के अनुसार एसपी के गोपनीय शाखा में प्रतिनियुक्ति की जाती है। सरकारी कार्य में उन्हें लगाया जाता है। घरेलू कार्य करवाने का आरोप आधारहीन व गलत है।
