राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों के लम्बित मांगो की पूर्ति अब तक न करने के विरोध में मंगलवार से जिले भर के कार्यपालक सहायक मंगलवार से बृहस्पतिवार तक तीन दिन के राज्यव्यापी सामूहिक अवकाश पर चले गए। कार्यपालक सहायकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण सरकारी कार्यालयों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आंदोलनकारियों ने बताया कि राज्य सरकार उनकी मांगों को मानने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिला में कई विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों का ई पी एफ खाता खोलने की प्रक्रिया खटाई में पड़ा है। जबकि कईयों का मानदेय भुगतान महीनों से लम्बित है।