शनिवार को शहर के प्रमुख निजी शिक्षण संस्थान अमर ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर कार्यक्रम किया गया ।विद्यालय के प्राचार्य सियाराम सिंह के द्वारा माल्यार्पण किया गया । विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षकों को तोलिया कलम और डायरी से सम्मानित किया । इसमें वरीय शिक्षक मदन कुमार एवं उपेंद्र सिंह विद्या सिंह रामानंद यादव निरंजन कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षक दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया।

विधान सभा चुनाव के मद्देनजर एक ही जगह तीन साल से जमे इस जिला में कार्यरत तीन पुलिस निरीक्षकों के तबादले के बाद नगर थाना अध्यक्ष का रिक्त हुए पद पर पुलिस निरीक्षक शेखपुरा अंचल विनोद राम को नगर थाना अध्यक्ष के रूप में एसपी दयाशंकर ने जिम्मवारी सौंपी है। विनोद राम ने शुक्रवार को नए नगर थाना अध्यक्ष के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। नये थाना अध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और विधान सभा शांतिपूर्वक करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जबकि निवर्तमान नगर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार एवम पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार को यहां से जमुई तथा मनोज सिन्हा को मुंगेर स्थानन्तरित कर दिया गया। मुंगेर से बदल कर महिला पुलिस निरीक्षक गांधारी देवी तथा जमुई से जयशंकर मिश्रा यहां आए है। एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक मनोज झा को करण्डेय का नया थानेदार बनाया है। जबकि निवर्तमान थानेदार अनिल कुमार सिंह को शेखपुरा थाना भेजा है। इसी तरह महुली ओपी अध्यक्ष भगवान यादव को शेखपुरा, नगर थाना से एएसआई शंम्भू पासवान को शेखोपुरसराय थाना भेजा है।

शिक्षक ही हमें पढ़ाते है, शिक्षक ही हमें समझाते हैं। आज साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, ओनामा के प्रांगण में प्रख्यात शिक्षा-शास्त्री, महान दार्शनिक, और विचारक रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा अपने ओजस्वी भाषण के माध्यम से प्रशिक्षुओं को प्रेरित करने का कार्य भी किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष अंजेश कुमार ने प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं को बताया कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, महान दार्शनिक एवं एक आस्थावान हिंदू विचारक थे। शिक्षा को मानव समाज का सबसे बड़ा आधार मानने वाले डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शैक्षिक जगत में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनको एक आदर्श शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए भी प्रेरित किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि शिक्षक के द्वारा शिक्षा दी जाती है और शिक्षा व्यक्ति को समर्थ बनाती है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मार्ग प्रशस्त करती है। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सर्वेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी को ठोक-ठोक कर उसकी कमियां को निकाल कर उसे नया रूप देता है ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक छात्रों की कमियों को दूर करके उसे एक आदर्श नागरिक बनाते हैं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रविंद्र कुमार, राकेश गिरी, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रियंका कुमारी प्रशाखा पदाधिकारी राजाराम, रघुवीर शंकर, आसित अमन, एवं सीताराम सिंह की भी उपस्थिति रही।

सीएम नीतीश के जिले में खूब लग रहे बार बालाओं के ठुमके! उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां बिहारशरीफ 4 सितम्बर हि सं: नालंदा जिले में बार बालाओं के कई डांस प्रोग्राम आयोजित किए जा चुके हैं. इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का भी उल्लंघन किया गया, लेकिन किसी भी मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई.  जहाँ एक ओर जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है और प्रतिदिन करीब 50 की संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या मिल रही है.फिर भी लोग कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं और लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं.कई इलाकों में तो मजमा भी लग रहा है और बार बालाओं के ठुमके भी लग रहे हैं.जाहिर है इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं.इसी तरह के नाच कार्यक्रम का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो के सामने आने से साफ जाहिर हो रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी मुहिम सफल नहीं हो पा रही है. बता दें कि जिले में गुरुवार तक कोरोना संक्रमण की कुल 4787 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है. इन में 35 लोगों की मौत हो गयी है. फिलहाल 949 कोरोना रिपोर्ट अभी भी जांच के लिए लंबित पड़ा हुआ है. ऐसे में कोरोना संक्रमण की मरीज बढ़ी तो एक बार फिर जिला प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव का है.गणेेश पूजा के दौरान गांव के कुछ युवाओं ने मनोरंजन के लिए नाच कार्यक्रम का आयोजन करवाया. इस दौरान कुछ युवक नर्तकी की अदाओं पर जमकर ठुमके लगाते रहे. डांस प्रोग्राम के दौरान युवाओं ने जोश में दो गज दूरी एवं मास्क पहनना मुनासिब नहीं समझा. इधर थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है.बता दें कि अब तक नालंदा जिले में बार बालाओं के कई डांस प्रोग्राम आयोजित किए जा चुके हैं. इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का भी उल्लंघन किया गया, लेकिन किसी भी मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई. गौरतलब है कि भागन विगहा थाना क्षेत्र के बोकना गांव में भी पुलिस ने बार बालाओं के ठुमके लगवाने वाले लोगों को बचाकर दूसरे लोगों पर केस दर्ज करा दिया, और उस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसी प्रकार कतरीसराय के पटोरिया में भी बार बालाओं का डांस शो आयोजित किया गया था. खबर चलने के बाद तो मामला तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब देखना यह है कि इस मामले में भी पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

बिहारशरीफ 4 सितम्बर हि सं:- अस्थावां थानाक्षेत्र के खेतलपूरा गाँव के समीप शुक्रवार की सुबह आठ बजे नदी में डुबने से ग्यारह वर्षिय किशोर की मौत हो गयी.मृतक की पहचान खेतलपूरा गाँव निवासी अरबिंद पासवान के पूत्र संतु कुमार के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतु खेत में काम कर रहे अपने माँ बाप के पास जा रहा था कि रास्ते कि बांध पर से पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गीरा जिससे डुबने से उसकी मौत हो गयी.घटना को देख खेत में काम कर रहे मजदुरो ने जब शोर मचाया तो लोग नदी में किशोर का खोजबीन करने लगे.कुछ दुर जाने पर किशोर का शव बरामद किया गया.घटना कि सूचना अस्थावां थाना पुलिस को दी गयी. अस्थावां थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घटना का जायजा लिया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. वही अस्थावां के अंचलाधिकारी सुनिल कुमार ने मृतक के परिजनों को चार लाख राशि का चेक प्रदान किया. हादसे के बाद परिजनों में रो रोकर बुरा हाल है

नालंदा में चार थानाध्यक्ष बिहारशरीफ 4 सितम्बर हि सं:विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर नालंदा के एसपी नीलेश कुमार ने चार थानेदारों को हटाकर कई पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। शक्रवार को एसपी कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार पावापुरी ओपी प्रभारी प्रभा कुमारी को बिहार थाना में तैनात किया गया है। पावापुरी की कमान पुलिस लाइन के चंचल कुमार को दी गई। बेन थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद को राजगीर थाना भेजा गया। इनके स्थान पर राजगीर थाना के दारोगा जयकिशन कुमार को तैनात किया गया है। वही नूरसराय के थानाध्यक्ष अभय कुमार को बिंद थाना की कमान दी गई।बिंद थानेदार राकेश कुमार-2 को लहेरी थाना भेजा गया।इसी तरह लहेरी थाना में तैनात दारोगा विरेंद्र चौधरी को नूरसराय का थानाध्यक्ष बनाया गया। एसपी ने अविलंब पदाधिकारियों को नवपदस्थापन के स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्

आंगनबाड़ी सेविका के घर भीषण चोरी बिहारशरीफ 4 सितम्बर हि सं:६बेना थाना क्षेत्र के सिरनामा गांव में बदमाशों नेे गुुुरूवाार की रात्रि आंगनवाड़ी सेविका के बंद घर का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब 10 लाख रुपए के जेवरात को चुरा लिया.पीड़िता स्व. संतोष कुमार सिंह की पत्नी वीणा कुमारी ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की है.दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वे पिछले छह अगस्त को अपने पुत्र को देखने के लिए पटना गई थी.वापस जब 3 अगस्त को लौट कर आई तो घर कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और बक्से और आलमीरा से करीब डेढ़ लाख रुपए नगद और साढ़े 8 लाख के जेवरात जो कि अपने पुत्री की शादी और बच्चे को पढ़ाने के लिए जमा कर रखी की थी.बदमाश उसे ले भागे । आवेदन में उन्होंने गांव के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं.चोर छत के सहारे घर में घुस इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है.वहीं थानाध्यक्ष नगेंद्र कुमार ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन दिया गया है मामले की छानबीन की जा रही है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

चोरी की 10 बाइक के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार बिहारशरीफ 4 सितम्बर हि सं:-राजगीर और लहेरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्ररवार को अहले सुबह चोरी के 10 बाइक के साथ 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है |लहेरी थाना पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की तीन बाइक और लॉक ब्रेकर बरामद किया गया।गिरफ्तार बदमाशों में नूरसराय के कखड़ा मंछाछ निवासी सरगना मनीष कुमार, मानपुर के माजितपुर निवासी विनय कुमार, हरनौत के मुढारी गांव निवासी सुदामा कुमार, रहुई के दिग्घीपर निवासी बिहारी कुमार और दौलतपुर निवासी अभिषेक कुमार शामिल है। शुक्रवार को बाजार समिति से नागरिकों ने बाइक चोरी के संदेह में दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़ा गया बदमाश अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का शातिर है। मनीष गिरोह का सरगना है। वह चोरी की बाइक को दूसरे जिले में औने-पौने दामों में बेचता था। अभिषेक के घर से चोरी की बाइकें बरामद हुई। बदमाश बाइक चोरी करने के पहले उसकी रेकी करता था। इसके बाद मौका देख लॉक तोड़ बाइक चोरी कर फरार हो जाता था। इस संबंध में एक प्रराथमकी दर्ज कर शातिर बदमाशो को बिहारशरीफ मंडल काराा भेज दिया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

ट्रक में बने तहखाना से 40 लाख का गांजा बरामद बिहारशरीफ 4 सितम्बर हि सं:-इस्लामपुर थाना पुलिस ने गुरूवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से करीब 40 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है।गांजा, ट्रक में तहखाना बनाकर छिपाया गया था।थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक से गांजे की खेप को इसी रस्ते से पटना ले जाया जा रहा है । सूचना पाकर गश्ती दल द्वारा एक ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक ट्रक रोकने की बजाय चकमा देकर कालीस्थान के पास ट्रक छोड़कर चालक-खलासी भागने लगे,तो पुलिस के जवानों ने खेदड़ कर खलासी को पकड़ लिया और ट्रक की तलाशी लेने पर उसमे बना तहखाना नजर आया।उसमें प्लास्टिक के पैकेट में भरकर गांजा छुपाया गया था। कुल 83 पैकेट से 318 किलो गांजा बरामद किया गया। इसका बाजार मूल्य 35 से 40 लाख रुपये के बीच है। पूछताछ में खलासी ने बताया कि गांजा उड़ीसा के कटक जिला के देहाती क्षेत्र से पटना ले जाया जा रहा था। सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने ट्रक का जायजा लिया। छापेमारी टीम में रामाकांत प्रसाद के साथ पुलिस के जवान शामिल थे। पकड़ा गया खलासी पटना निवासी रोहित कुमार है। इस संबंध में एक प्रााथमिकी बिहार थाना में दर्ज कर खलासी को जेल भेज दिया गया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के पूर्व युवा नगर अध्यक्ष एवं चंद्रवंशी समाज के नेता विद्यासागर उर्फ विकास चंद्रवंशी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को गडुआ, एकरामा, गगरी, चेवाडा,सिलौडी गांव का दौरा किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर