हमारे श्रोता ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि यदि दाँतो को मजबूत रखना है तो ब्रश से ही दाँत को साफ करें । और हर तीस दिन में ब्रश को बदल दें । ये बातें सोमबार के दल्लू चौक स्थित सिटी स्माईल टेंटल अस्पताल का शुभारंभ के बाद लोगों को बताया । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक एल्टो कार पिछले दस दिन से जिले के न्यायालय परिसर में खड़ी है। इसे लेकर अधिवक्ता और न्यायालय कर्मियों में कोतुहल देखा जा रहा है। कोर्ट परिसर में बनाये गए शेड में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी अपनी बाइक और कार खड़ा करते है। इस सम्बन्ध में अधिवक्ताओ ने कार का एक फोटो वायरल किया है। इसके सम्बन्ध में जानकारी दी गयी है कि इसके मालिक समुचित पहचान दिखा कर इसे ले जाय, अन्यथा इसे पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
सोसल डिस्टेंस में मनायी जायेंगी दुर्गा पूजा बिहारशरीफ 6 सितम्बर हि सं:-बिंद थानाक्षेत्र के अमावाॅ गाँव में दुर्गा पूजा समिति की बैठक दुर्गा पूजा प्रांगण में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता शशिभूषण पाण्डेय ने की. बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रशानिक अनुमोदन को अमल करते हुए दुर्गा पूजा मनायी जायेगी.इस मौके पर कोरोना महामारी को देखते हुए सोसल डिस्टेंस की सख्ती से पालन किया जायेगा.इस प्रस्ताव का अनुमोदन सर्वसम्मति से सभासदों ने की. इससे पूर्व चयनित कार्यकर्ताओं ने अपने पद से हटाने का प्रस्ताव दिया जिसपर सभासदों ने अपनी राय देते हुए कार्यभार संभालने का पूनम:प्रस्ताव किया जिसमें भी सर्वसम्मति से पास किया गया. इस मौके पर कोषाध्यक्ष के द्वारा आय-व्यय का व्यौरा भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष सत्यनारायण राउत, सचिव सतीश राउत, कोषाध्यक्ष मणिष कुमार और उपाध्यक्ष अबधकिशोर सिंह और उप सचिव चंदन पाण्डेय व उप कोषाध्यक्ष को नवगठित सदस्य बनाने का प्रस्ताव अनुमोदन किया गया. सभासदों के निर्णयोपरांत अध्यक्ष के द्वारा सभा की समाप्ति कर प्रतिमा बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया. बैठक में अरबिंद कुमार पाण्डेय अधिवक्ता, अलावा पंचायत के उपमुखिया सुधीर कुमार ग्रामीण सिकंदर यादव, देवनाथ प्रसाद, अशोक पाण्डेय, रामसिंह के अलावे सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया. प्रमोद पाण्डेय/ बिहारशरीफ नालंदा
Transcript Unavailable.
बिजली के करंट लगने से युवक की मौत बिहारशरीफ 6 सितम्बर हि सं:- जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के बाजार मोड़ के समीप रविवार कि सुबह आठ बजे एक बस्ती में करंट लग जाने से 26 वर्षीय युवक सोनी कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनी कुमार अपने घर में स्नान कर रहा था जैसे ही स्नान करके निकला उसका स्पर्श बिजली के नंगे तार से हो गया जिससे उसके पूरे शरीर झुलस गए और तत्काल ही हुआ उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में सूचना सिलाव थाना पुलिस को दी गई जो घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.मृत युवक काफी गरीब तबके का था और कमाने वाला एक ही सदस्य होने के नाते परिजनों के बीच कोहराम मच गया है अब उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं है जिससे उसके परिवारों के बीच भूखे मरने की नौबत आ गई है.परिजनों ने बताया कि सरकार की ओर से लाभान्वित योजनाओं की किसी तरह की राशि प्रदान नहीं की गई है.वहीं न तो मातमपुर्सी के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी ही आये हैं. शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
रालोसपा द्वारा आयोजित" शिक्षा का मशाल जुलूस" जो शेखपुरा रेलवे स्टेशन से लेकर चांदनी चौक तक जाएगी ।उसकी तैयारी को लेकर शेखपुरा जिला मुख्यालय के मखदुमपुर मोहल्ले में बैठक आयोजित की गई।मखदुमपुर मोहल्ले के पुराने सहयोगी चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में मखदुमपुर से दर्जनों युवा इस मशाल जुलूस में शामिल होंगे इस बैठक में यह तय की गई। इस मौके पर युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष देवन मुखिया, वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा, अशोक यादव, रविंदर ताती, सुजीत महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।मौके पर उपस्थित युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सह नालंदा प्रभारी देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस मशाल जुलूस का एकमात्र उद्देश्य है कि शेखपुरा विधानसभा के तमाम मतदाता मालिकों तक शिक्षा सुधार के अलख को जगाना है। इस बार मतदाता वोट देने से पहले अपने बच्चे के शिक्षा में सुधार के लिए सोच विचार कर ईवीएम का बटन दबाएं।उन्होंने कहा कि यह जागरूकता हर एक मतदाता तक पहुंचाना है।
बरबीघा के सामाचक मोहल्ला वार्ड नं 10 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 96 पर पोषण माह के अवसर पर स्वास्थ्य पोषण जागरूकता सह शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया । आयोजन के दौरान पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि पूरे सितम्बर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा जिसमें अलग अलग गतिविधियों के द्वारा समुदाय में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। चर्चा के दौरान उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को जीवन के प्रथम एक हजार दिन के महत्व के बारे में बताया गया एवं कोरोना के दौरान समाज में फैले सामाजिक भेद भाव एवं भ्रम को फैलने से रोकने के लिए सभी को जागरूक करने के लिए अपील करते हुए कहा गया कि इस महामारी में सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन करना है किसी के द्वारा भ्रामक बातों पर विश्वास नहीं करना है किसी भी तरह की परिस्थिति में सरकार द्वारा जारी नम्बर एवं नजदीकी आंगनवाड़ी सेविका, आशा से सम्पर्क करने के लिए सुझाव दिया गया इस मौके पर प्रखण्ड अनुश्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी राजू कुमार द्वारा बताया गया कि कोरोना को लेकर घड़बड़ाने की कोई जरूरत नहीं है प्रतिदिन अस्पताल में इसकी निः शुल्क जाँच सुविधा उपलब्ध है। कोरोना को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन ,मास्क का उपयोग, एवं हैंड वाश के द्वारा कोरोना से बचा जा सकता है इस मौके पर सेविका कविता कुमारी, आशा सुष्मा देवी, ए0एन0एम0 निभा रानी के साथ बबीता कुमारी, नीलम कुमारी, सुदामा देवी सुमन देवी, रानी कुमारी आदि उपस्थित थे।
अरियरी प्रखंड के अफरडीह गांव निवासी लोजपा नेता जितेंद्र शर्मा रालोसपा दामन थाम लिया। इन्हें रालोसपा में शामिल कराने में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा सहित युवा के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया, रविंद्र कुशवाहा, रंजीत यादव, रंजीत मुखिया, रामानंद कुशवाहा ,गोपाल राम सहित दर्जनों रालोसपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस बाबत रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जितेंद्र शर्मा राष्ट्रीय सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का शिक्षा सुधार को लेकर चल रहे अभियान से काफी प्रभावित होकर अपने समर्थक अरविंद शर्मा, नीतीश राज, किशोर प्रसाद, रमेश कुमार सहित दर्जनों साथियों के साथ रालोसपा की सदस्यता ग्रहण किया।इसके अलावा संजीत कुशवाहा के नेतृत्व में ककरार गांव से पंकज कुशवाहा, जवाहर कुशवाहा, सूरज कुमार और नरसिंह महतो भी शामिल हुए। और जमालपुर से मुकेश कुशवाहा राहुल शर्मा और पचना से राम प्रसाद महतो। बैकटपुर से अविनाश कुशवाहा पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। शामिल होने पर रालोसपा के प्रदेश महासचिव पंमपुल सिंह, रविंद्र कुशवाहा, रालोसपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुशवाहा ,उमेश सुमन ने बधाई दिया एवं तमाम शामिल होने वाले साथियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अरियरी प्रखंड अंतर्गत भोजडीह गांव की 42 वर्षीय महिला कौशल्या देवी की मौत सड़क दुर्घटना में होने के बाद लाश गांव पहुंचने पर गांव में मातम पसर गया। सूत्रों ने बताया कि भोजडीह गांव निवासी बाबूलाल चौधरी की पत्नी कौशल्या देवी अपने पुत्र चंद्रशेखर कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर इलाज कराने गया शहर गई थी। तभी रास्ते मे सड़क पर एक कुत्ता के आ जाने के बाद उसे बचाने के दौरान पीछे से एक वाहन ने मां - बेटा को कुचल दिया। घटना में घायल मां - बेटा में महिला की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने महिला की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौप दी। शुक्रवार की शाम लाश जब गांव पहुंची तो मृतका का पार्थिव शरीर देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उधर पूर्व मुखिया नवीन कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। मृतका जीविका समूह की सीएम थी।
शुक्रवार को कटारी ग्राम पंचायत के मुबारकपुर मे बारह लाख रुपए एवं लोदीपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत ढेउसा डीह मे सात लाख रुपए की लागत से छठ -घाट का विधिवत विधायक सुदर्शन कुमार ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र ठाकुर, मेहुस पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार, शेखपुरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कंचन कुमार, पिजङी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, हथियामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह, ओनामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रौशन कुमार, अम्बारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, नीमी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, राजकमल लाल, जगदीशपुर ग्राम वासी सुधीर सिंह, पांक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष धीरमणि कुमार, गौतम कुमार , पुर्व मुखिया पिंटू महतो सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे । इस अवसर पर ग्रामीणो ने आगन्तुक अतिथियो का स्वागत फूल -माला, पुष्प -गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया ।
