रालोसपा द्वारा आयोजित" शिक्षा का मशाल जुलूस" जो शेखपुरा रेलवे स्टेशन से लेकर चांदनी चौक तक जाएगी ।उसकी तैयारी को लेकर शेखपुरा जिला मुख्यालय के मखदुमपुर मोहल्ले में बैठक आयोजित की गई।मखदुमपुर मोहल्ले के पुराने सहयोगी चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में मखदुमपुर से दर्जनों युवा इस मशाल जुलूस में शामिल होंगे इस बैठक में यह तय की गई। इस मौके पर युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष देवन मुखिया, वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा, अशोक यादव, रविंदर ताती, सुजीत महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।मौके पर उपस्थित युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सह नालंदा प्रभारी देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस मशाल जुलूस का एकमात्र उद्देश्य है कि शेखपुरा विधानसभा के तमाम मतदाता मालिकों तक शिक्षा सुधार के अलख को जगाना है। इस बार मतदाता वोट देने से पहले अपने बच्चे के शिक्षा में सुधार के लिए सोच विचार कर ईवीएम का बटन दबाएं।उन्होंने कहा कि यह जागरूकता हर एक मतदाता तक पहुंचाना है।