बिजली के करंट लगने से युवक की मौत बिहारशरीफ 6 सितम्बर हि सं:- जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के बाजार मोड़ के समीप रविवार कि सुबह आठ बजे एक बस्ती में करंट लग जाने से 26 वर्षीय युवक सोनी कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनी कुमार अपने घर में स्नान कर रहा था जैसे ही स्नान करके निकला उसका स्पर्श बिजली के नंगे तार से हो गया जिससे उसके पूरे शरीर झुलस गए और तत्काल ही हुआ उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में सूचना सिलाव थाना पुलिस को दी गई जो घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.मृत युवक काफी गरीब तबके का था और कमाने वाला एक ही सदस्य होने के नाते परिजनों के बीच कोहराम मच गया है अब उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं है जिससे उसके परिवारों के बीच भूखे मरने की नौबत आ गई है.परिजनों ने बताया कि सरकार की ओर से लाभान्वित योजनाओं की किसी तरह की राशि प्रदान नहीं की गई है.वहीं न तो मातमपुर्सी के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी ही आये हैं. शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय