कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व सांसद एवम शेखपुरा जिला के निर्माता स्व राजो बाबू की 15 वीं पुण्यतिथि जिला में जगह - जगह श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में आयोजित किया गया। पूर्व सांसद की पुण्यतिथि सर्वदलीय समारोहपूर्वक मनाई गई। जिसमें कांग्रेस , राजद , रालोसपा सहित अन्य दलों के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद आश्रम परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व सांसद की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाने वालों में कांग्रेस नेता कैलाश प्रसाद सिंह , जिला अध्यक्ष सुंदर साहनी , गंगा कुमार यादव , डॉ सत्यनारायण सिंह , पूर्व प्राचार्य आरडी कॉलेज ,पूर्व मुखिया एवम श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार ,वीरेश यादव , पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद ,सन्तोष यादव , मकेश्वर पासवान , मो महफूज खान , मुन्ना महतो , निरंजन कुमार, विजय कुशवाहा , अरविंद पांडेय , देवनन्दन सिंह , राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ,जिला अध्यक्ष संजय सिंह , भवेश भारती , मुन्ना मोबाइल , रालोसपा के प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष जीतेंद्रनाथ ,राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार , विपिन चौरसिया , बीजेपी आईटी सेल के जिला संयोजक गौरव कुमार , माधव कुमार पांडेय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ का नाम शामिल है। स्व राजो बाबू की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। समारोह में कांग्रेस जनों ने उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प दुहराया। साथ ही उन्हें महान विकास पुरुष बताते हुए राजनीति के अपराजेय यौद्धा बताया।मालूम हो कि 9 सितंबर 2005 की शाम अपराधियो ने कांग्रेस के पूर्व सासंद राजो बाबू की हत्या कांग्रेस कार्यालय में घुसकर कर दी थी।

उद्योग विभाग के जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत संस्थापित मंगला इंजीनियरिंग कलस्टर मंगला स्थान, देवी सराय का आज जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस क्लस्टर में बाहर से आए हुए 15 माइग्रेंट श्रमिकों का ग्रुप बनाकर शुरुआत किया गया है। क्लस्टर अवलोकन के क्रम में जिला पदाधिकारी बहुत ही प्रभावित हुए एवं अधिक से अधिक अत्याधुनिक मशीन लगाने हेतु संचालक अशोक कुमार को प्रेरित किया। इसके लिए उचित योजना के माध्यम से आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी। इस क्लस्टर में वर्तमान में कार्यरत 15 श्रमिकों के अतिरिक्त 50 और बाहर से आए हुए श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जायगा। इस अवसर पर पी एन बी के क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र सिंह, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सतेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक कार्यानंद शर्मा भवन स्टेशन रोड शेखपुरा में कृष्ण नंदन यादव की अध्यक्षता तथा पार्टी के प्रवेक्षक राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण एवं अर्जुन प्रसाद सिंह के उपस्थिति में संपन्न हुआ। शेखपुरा जिला परिषद के सदस्यों को संबोधित करते हुए सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि पार्टी ने कोरोना के चलते गरीबों में व्याप्त भूखमरी, दलितों व कमजोर तबकों के विरूद्ध बढ़ती हिंसा और उनमें व्याप्त डर, प्रशासन में भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने की घोषणा की है। साथ ही साथ राज्य और देश में बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाली, किसानों की कंगाली, श्रम कानूनों में संशोधन, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के विरूद्ध हो रहे अत्याचारों के कारगार प्रतिरोध को भी चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। ओमप्रकाश नारायण ने पार्टी जिला परिषद सदस्यों को बताया कि वाम जनवादी शक्तियों के साथ महागठबंधन में शामिल होकर बिहार के 243 सीटों पर महागठबंधन के मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे और बिहार से एन डी ए का सफाया होना तय माना जा रहा है। ओमप्रकाश नारायण ने कार्यकर्ताओं को आवाह्न करते हुए कहा कि शेखपुरा में भी पार्टी पूरी ताकत के साथ एन डी ए को हराने के लिए मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करें। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन प्रसाद सिंह ने कहा कि शेखपुरा सीपीआई जनता के हितों की पार्टी मानी जाती है, शेखपुरा की जनता को सीपीआई से काफी उम्मीद है आप सभी कार्यकर्ता जिले के सभी गावों में जनता की गोलबंदी कर एन डी ए को हराना सुनिश्चित करें और आन्दोलन के धार को तेज करें। बैठक में पार्टी जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे शिवबालक सिंह केदार राम राजेंद्र प्रसाद सिन्हा आनंदी प्रसाद सिंह दिनेश कुमार चंद्र भूषण प्रसाद रामाशंकर सिंह अधिवक्ता मालती देवी गुलेश्वर यादव समेत सभी जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे।

शेखपुरा जिले में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सह भाजपा नेता गिरिराज सिंह का जन्मदिवस भाजपा कार्यालय शेखपुरा में जिला उपाध्यक्ष बिपिन मण्डल के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। उनके चित्र के सामने केक काट कर लोंगो को खिलाया गया। साथ उपस्थित लोंगो के बीच वितरित किया गया। उनकी लंबी स्वस्थ्यमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पौधा रोपण कर प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण की रक्षा एव सुरक्षा का संकल्प लेते हुए पौधा रोपण कर जनहित में सन्देश भी दिया गया । इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति मनोज सिन्हा महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता अरविंद कुमार जिला किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण सिंह उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह युवा मोर्चा गौतम कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मणिकांत शेखपुरा पूर्वी मंडल शेखपुरा नगर अध्यक्ष पवन मंडल अध्यक्ष भूपेश कुमार हरि मंडल अध्यक्ष मृतुंजय कुमार नगर महामंत्री हरि ओम जी अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलराम आनंद बूथ अध्यक्ष राजा विकास सिन्हा बृजेश कुमार चिंटू कुमार प्रिंस राज नगर महामंत्री गौरी साव नगर उपाध्यक्ष अंजनी कुमार राय सहित अन्य उपस्थित थे।

बरबीघा प्रखंड में कई जगहों पर महिलाओं,किशोर- किशोरियों के द्वारा मतदान करने एवं पोषण माह के अवसर पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पोषण अभियान से सम्बंधित जानकारी देते हुए पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को कुपोषण दूर करने के उपाय पर जानकारी दी गई। एवं गर्भावस्था काल से बच्चे की दो वर्ष उम्र होने तक बरतने वाली सावधानी एवं कुपोषण दूर करने के विभिन्न उपायों पर जानकारी देते हुए रंगोली के माध्यम से बच्चों को स्तनपान, ऊपरी आहार,टीकाकरण, बच्चों के खाद्य पदार्थ में विविधता एवं डायरिया से बचाव के बारे में भी जानकारी देते हुए सभी लोगों को ओ0आर0एस0 घोल बनाकर पिलाने की विधि पर जानकारी दी गई । इस अवसर पर सी0आर 0पी0 नेहा कुमारी द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के मदद से रंगोली बनाकर जागरूक किया गया एवं नवविवाहित सदस्यों एवं जिनका उम्र 18 वर्ष हो चुका है उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज लिया गया एवं लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों से सहयोग करने के लिए आग्रह किया गया।इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविका गीता कुमारी, सी0आर0पी0 नेहा कुमारी,दीपिका कुमारी, विनीता कुमारी, ममता कुमारी पूजा कुमारी आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

जिला के अरियरी प्रखंड में भी बिहार राज्य आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका अपने प्रमुख मांगो समर्थन में हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इनकी मांगो में सभी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी के दर्जा देते हुए सेविका को क्लास 3 एवं सहायिका को क्लास 4 में समायोजित किया जाए । जब तक कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक अट्ठारह हजार प्रतिमा मानदेय दिया जाये। सुपरवाइजर प्रमोशन में 50% दिया जाए एवं प्रमोशन के समय सीमा समाप्त किया जाए करोना से मृत्यु होने पर 50000 की अनुदान राशि दिया जाए । 17 सूत्री मांगों को लेकर वर्चुअल तरीके से आंदोलन करते हुए हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। इस मौके पर संजू कुमारी ममता कुमारी सुनीता कुमारी संगीता कुमारी मुन्नी देवी कामिनी देवी सविता कुमारी शबनम खातून सोनम देवी शीला कुमारी अनुपमा रानी संगीता कुमारी कुमारी उषा अनिता कुमारी चौहान पुष्पम कुमारी पूनम कुमारी समेत बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संपूर्ण जिला के आंदोलन के साथ-साथ अरियरी में भी रहने का घोषणा की है ।आंदोलन जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा सभी आंदोलनकारी नेतृत्व शेखपुरा के स्टेशन रोड कार्यानंद शर्मा भवन में एकत्र होकर आगे के आंदोलन को धारदार बनाने के लिए रणनीति बनायी। यूनियन के जिला संरक्षक प्रभात कुमार पांडेय आनंदी प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना लागू होने से भूमिगत जल का लेयर पहले से काफी ऊपर आया है। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत सभी घरों में पेयजल सुलभ करा दिया गया है,। उन्होंने बताया कि ,इसका दुरुपयोग नहीं करें ।इससे कोई व्यक्ति सिंचाई नहीं करें ,जानवरों की सफाई नहीं करें ,पेयजल का प्रयोग केवल पीने के काम में ही किया जाए। इसकी ठीक से देखभाल करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।चापाकल जो शहरी क्षेत्र में है, जिसकी मरम्मत करने के लिए पीएचईडी को निर्देश दिया गया है। शेखपुरा जिला के दोनों नगर परिषद क्षेत्र में 494 चापाकल कार्यरत है जिसका मेंटेनेंस पीएचईडी के द्वारा किया जाएगा। डीएम इनायत खान ने कहा कि मटोंखर पहाड़ी के पास स्थित पूर्व के जल स्रोत पर चेक डैम का निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर विभाग को भेजा गया है। अनुमति मिलने के साथ ही इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।जल जीवन हरियाली के अंतर्गत आहार,पैन ,तालाब कुआं आदि का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिले में 50% से अधिक जल स्रोतों का कायाकल्प कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा दें ,यह सबसे सस्ती ऊर्जा है । हाईलाइट मास्ट के जगह पर स्ट्रीट लाइट लगाएं और उसमें सोलर ऊर्जा का उपयोग करें ।अनावश्यक बिजली की खपत नहीं करें ।इसके लिए बिहार सरकार का संसाधन का बड़ा भाग बिजली पर खर्च हो रहा है। बिजली के दुरुपयोग को रोकने के लिए उन्होंने कई सुझाव दिए ।

मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट अरियरी प्रखंड के सोहदी गांव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां बृजनंदन यादव के पुत्र विजय यादव की मृत्यु सर्पदंश से हो गयी थी। पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी सोह संबेदन प्रकट किये और आर्थिक सहायता 10000 राशि दिए। साथ ही हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।इनके साथ राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ,पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, मुन्ना मांझी ,शंकर पासवान,अजय रहज,पिंटू पासवान, धीरज माँझी,सुनील सिंह,अखिलेश कुमार,सुनील पासवान किसान प्रकोष्ट जिलामहासचिव मुन्ना सिंह, रजनीश टाइगर,उमेश सिंह , सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बिहार राज्य से हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शेखपुरा जिला के 4 प्रखंडों अरियरी, चेवाड़ा, शेखपुरा सदर एवं घाट कुसुंबा में विभिन्न तरह के कार्यक्रम 1 सितंबर से चलाए जा रहे हैं ।सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज दिल्ली के आर्थिक सहयोग और राघो सेवा संस्थान के द्वारा प्रशिक्षण पाई हुई महिला वार्ड प्रतिनिधियों ने कई तरह के कार्यक्रम जैसे रंगोली कार्यक्रम ,मेहंदी कार्यक्रम माता बैठक, किशोरी बैठक ,रैली इत्यादि का आयोजन करके लोगों को कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूक किया lइस साल के राष्ट्रीय पोषण माह के थीम किचन गार्डन लगाने पर ज्यादा जोर दिया गया l बिहार को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सभी एक साथ जोर लगाना होगा और कुपोषण बच्चों को पूर्ण आवास केंद्र भेजने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। राष्ट्रीय पोषण माह 30 सितंबर 2020 तक देश में और भी तरह के कार्यक्रम करके लोगों को कुपोषण से कौशल तक जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा

हमारे एक श्रोता ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा सोमवार को शिक्षा सुधार सप्ताह की शुभारंभ डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण एवं जगदेव बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं मशाल जलाकर प्रदेश अभियान समिति अध्यक्ष जितेंद्र नाथ एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने किया। इसके बाद विशाल जनसैलाब राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार के नेतृत्व में टाउन हॉल से निकलकर खण्डपर, सब्जी मंडी, चांदनी चौक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक गया । इसके बाद प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने पत्रकारों को संबोधित किया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर