बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिला में पोषण माह के तहत विभिन्न कायर्क्रम प्रभावी तरीके से चलाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिला में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के हड़ताल के कारण पोषण माह के कार्यक्रमों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बैठक में इस पूरे माह के कार्यक्रमों के बारे में प्रचार प्रसार पर बल दिया गया। बैठक में पोषण कार्यक्रम के बहाने जिले के मतदाता सूचि में लिंगानुपात को भी बढ़ाने के साथ स्वीप के अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बनायीं गयी। बैठक में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर इस कार्यक्रम को तेज़ करने पर जोड़ दिया गया। बैठक में आंगनवाड़ी डीपीओ को निर्देश दिया गया कि सेविका और सहायिका के हड़ताल के स्थान पर महिला पर्यवेक्षिका को उनके स्थान पर तैनात कर पोषण जैसे महत्वपूर्ण कार्य का निष्पादन करें. सभी को समाज कल्याण विभाग द्वारा तिथिवार जारी कार्यक्रमों के अनुसार जिले में पोषण कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया।
बिहार राज्य से सुनील कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कैथावां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार के द्वारा घर वापसी करते हुए पुनः भाजपा में शामिल हो गए। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ये बीजेपी को छोड़कर लोजपा में चले गए थे।। लोजपा को छोड़कर पुनः बीजेपी में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रंजीत कुमार का भव्य स्वागत किया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत अन्तर्गत विद्यापुर गांव में गरीब, असहाय बच्चों के बीच पुण्यदान सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पीयूष कश्यप के द्वारा कॉपी, कलम एवं मास्क वितरित किया गया । पाठ्य सामग्री पाकर बच्चे बहुत खुश हुए | पीयूष कश्यप ने कहा कि गरीबी की बजह से बहुत से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। पाठ्य सामग्री के अभाव में कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रह जाए। इसी उद्देश्य से गरीब परिवार के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवम अन्य गंभीर मुद्दों पर कार्य कर जनजागरूकता करता है। पहले भी ट्रस्ट के द्वारा दर्जनों गरीब बच्चों को तीन माह का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र दिया गया है ।साथ ही समय-समय पर गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाता है ।
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एसपी दयाशंकर के विशेष पहल पर बीती देर शाम जिला पुलिस की साईबर सेल ने अंतरजिला सड़क लूट , बैंकों ग्राहकों के रुपयों को उड़ाने , बाइक लूट एवम छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले चर्चित कोढ़ा गिरोह के तीन बदमाशों को धर दबोचने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व साईबर क्राइम सेल के प्रभारी सह अवर निरीक्षक राजनन्दन कुमार ,साइबर कर्मी अमित कुमार ने किया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहारशरीफ 9 सितम्बर हि सं:- जिला मुख्यालय स्थित आज बुधवार को सोगरा उच्च विद्यालय बिहारशरीफ के मैदान में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना (संबल) के तहत जिला के 53 जरूरतमंद दिव्यांग जनों को नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं उप विकास आयुक्त राकेश कुमार की उपस्थिति में ट्राई साइकिल वितरण किया गया।इस अवसर पर नालंदा के सांसद ने सभी उपस्थित दिव्यांग जनों को संबोधित करते हुए कहा कि चरणबद्ध ढंग से जिला के सभी दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया जाएगा। सांसद निधि के सहयोग से बैटरी चालित ट्राई साइकिल भी दिव्यांग जनों को उपलब्ध कराया गया है। आगे भी बैटरी चालित ट्राई साइकिल जरूरतमंद दिव्यांग जनों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में सभी दिव्यांगजनों की पिछले लोकसभा चुनाव में भागीदारी की सराहना की तथा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही उप विकास आयुक्त राकेश कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि समाज एवं लोकतंत्र में दिव्यांग जनों की अहम भूमिका रही है जिसकी जितनी सराहना की जाय उतनी ही कम है.इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग शैलेंद्र कुमार चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता मृदुला कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
कोरोना का दर्द-महादलित परिवार घोंघा खा कर भूख मिटाने को विवश बिहारशरीफ 10 सितम्बर हि सं:- कोरोना महामारी को लेकर पिछले 15 दिनों से लॉकडान के बाद ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले महादलितों के सामने रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है.जहाँ शहर के गरीबों को जिलाप्रशासन ,नगर निगम ,स्वयं सेवी संगठनों और वार्ड पार्षदों द्वारा खाद्द सामग्री और खाना का वितरण किया जा रहा है.वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों के सामने फांका कशी का दौर शुरू हो गया है.नतीजतन ये लोग घोंघा खा कर अपनी भूख मिटा रहे हैं.जिसकी बानगी बिहार शरीफ प्रखंड के तियुरी पंचायत अंतर्गत अलौदीया गांव के मुसहरी पर देखा जा सकता है नाद्र मांझी ने बताया कि इस टोले के 28 परिवारों की कुल आबादी लगभग एक सौ से अधिक है.उन्हें अब तक न तो मुखिया और न ही गांव के लोगों ने किसी प्रकार का सहयोग किया है.नतीजतन ये लोग घोंघा खा कर अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं.मीणा देवी का कहना है कि हमारे घर में न तो अनाज है और न ही काम ऐसे परिवेश में पेट भरने के लिए जो भी मिल रहा है उसे खा लेते हैं.हम आपको बता दें कि इस गॉंव के सभी महादलित परिवार के लोग ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर हैं जो प्रतिदिन काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे.मगर अब उनके सामने कोई सहारा नहीं बचा है.सबसे बड़ी बात यह है इनमें से कुछ लोगों का बीपीएल कार्ड है और कुछ लोगों का बीपीएल कार्ड आज तक नहीं बना ऐसे परिवेश में यह लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
पूत्र ने गोली मारकर पिता कि की हत्या बिहारशरीफ 10 हि सं:-हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गाँव में नाली की विवाद को लेकर पूत्र ने पिता को गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि केसर यादव अपने छोटे पूत्र के साथ रह रहा था. वहीं बड़े पूत्र संजय कुमार अलग घर बनाकर रहता है.आज गुरूवार ककी शाम पांच बजे दोनों के बीच नाली निकासी को लेकर घमासान होगा गया.जिसमें संजय कुमार ने गोली चला दी गोली वही खड़े उसके पिता केसर यादव को लग गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. अपने पिता को गिरते देख छोटे पूत्र रमेश जब पिता के पास पहुंचा तो उसपर भी गोली चला दिया लेकिन जैसे ही वह झुका तो गोली पास में खड़े पड़ोसी उमेश को जा लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जिसकी इलाज स्थानीय अस्पताल में करायी जा रही है. घटना की सूचना हरनौत थाना पुलिस को दी गयी. हरनौत थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते प्राथमिकी दर्ज कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या के बाद अभियुक्त फरार हो गया. हरनौत थाना पुलिस मामले को पंजीकृत कर पुलिसिया अनुसंधान में जुट गयी है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 20 20 को सफल संचालन एवं निष्पक्ष और अबाध गति से मतदान प्रक्रिया करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम इनायत खान के आदेश के आलोक में 05 प्रखंडों में मतदान कर्मियों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए प्रारंभ किया गया । विभिन्न प्रखंडों में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं एवं प्रखंड ट्रेनर के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शेखपुरा प्रखंड में रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा चेवाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र नया भवन चेवाड़ा ,अरियरी प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष ,शेखोपुरसराय ब्लॉक कैंपस शेखोपुरसराय ,घाट कुसुंबा प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में प्रारंभ किया गया है । बरबीघा प्रखंड में 10 सितंबर से 11 सितंबर तक प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा में किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कहा कि कार्मिक कल्याण कोषांग से समन्वय स्थापित कर सभी प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल ,शौचालय आदि की सुविधा सुलभ कराना सुनिश्चित करें। गश्ती दल दंडाधिकारी, सेक्टर और जोनल अधिकारी के लिए भी विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। ईवीएम प्रशिक्षण जिला अनुमंडल प्रखंड के सभी अधिकारियों कर्मियों एवं मतदाताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
बुधवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा 7 सितंबर से लेकर लगातार 13 सितंबर तक शिक्षा सुधार सप्ताह मना रही है इसी कार्यक्रम के तहत आज अरियरी प्रखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह,प्रदेश महासचिव पमपुल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सैकड़ों समर्थक इस विशाल शिक्षा सुधार का मशाल जुलूस में शामिल हुए मौके पर प्रदेश सचिव प्रमोद यादव, प्रदेश युवा महा सचिव रामानंद कुशवाहा, वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा, अरियरी प्रखंड के कोइंदा से रंजीत मुखिया, सोहदी के क्रांतिकारी साथी बिरेंद्र अहीर, इटहरा गांव निवासी देवेंद्र महतो, सुधीर महतो, कसार गांव निवासी केदार महतो, वृंदावन निवासी श्याम किशोर चंद्रवंशी, डीहा गांव के युवा साथी रविंद्र कुशवाहा, घूसकुरी के युवा साथी कृपा शंकर कुशवाहा, दारा सिंह कुशवाहा, बैकटपुर के युवा साथी बाबूराम कुशवाहा, डीहा पंचायत के सरपंच अवधेश महतो, करकी ग्राम निवासी सोनू शर्मा, ककरार गांव निवासी संजीत महतो जी अपने सैकड़ों समर्थकों सहित शामिल हुए।
बुधवार की देर शाम इंकलाबी नौजवान सभा शेखपुरा रोजगार मांगे इंडिया, राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध,इंकलाबी नौजवान सभा एवं आइसा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर छात्रों एवं बेरोजगार युवाओं ने टॉर्च, मोमबत्ती, एवं दीया जलाकर सरकार के प्रति रोजगार के लिए गुस्सा इजहार किया। अरियरी प्रखंड के अंतर्गत वृंदावन गांव में इनोस जिला संयोजक कमलेश प्रसाद ने बयान जारी कर बताया कि रोजगार मांगे इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले के अरीयरी, चेबाड़ा,शेखोपुरसराय, में आइसा ,इनौस के कार्यकर्ता ने मनाया। बेरोजगार दिवस, आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार छात्र युवाओं से चुनाव के समय वादा किया था की प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, पर रोजगार देने के बजाय लोगों को रोजगार छीन लिया आज देश की अर्थव्यवस्था भी खत्म हो गई है। इसलिए युवाओं ने सरकार से सवाल कर रहा है कि आखिर दो करोड़ रोजगार गया कहां जवाब चाहिए, पर यह सरकार बेशर्मी की हद पार कर गए हैं ना श्वेत पत्र दिखाते हैं ना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्र युवाओं को बताते हैं कि रोजगार का क्या हुआ, एक तरफ क्रोना का भय दिखाकर देश में रोजगार सृजन करने वाली रेलवे, एचएससीएल, एयरलाइंस, एयरपोर्ट, एवं तमाम कंपनियों को कारपोरेट के हाथों में बेच दिया है। संगठन ने मांग किया है कि नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें। इस मौके पर उपस्थित कन्हैया कुमार, चिंटू कुमार, ललित कुमार, जय शंकर कुमार, नवलेश कुमार एवं दर्जनों छात्र युवाओं ने भाग लिया।
