बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत अन्तर्गत विद्यापुर गांव में गरीब, असहाय बच्चों के बीच पुण्यदान सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पीयूष कश्यप के द्वारा कॉपी, कलम एवं मास्क वितरित किया गया । पाठ्य सामग्री पाकर बच्चे बहुत खुश हुए | पीयूष कश्यप ने कहा कि गरीबी की बजह से बहुत से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। पाठ्य सामग्री के अभाव में कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रह जाए। इसी उद्देश्य से गरीब परिवार के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवम अन्य गंभीर मुद्दों पर कार्य कर जनजागरूकता करता है। पहले भी ट्रस्ट के द्वारा दर्जनों गरीब बच्चों को तीन माह का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र दिया गया है ।साथ ही समय-समय पर गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाता है ।
