शुक्रवार को कटारी ग्राम पंचायत के मुबारकपुर मे बारह लाख रुपए एवं लोदीपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत ढेउसा डीह मे सात लाख रुपए की लागत से छठ -घाट का विधिवत विधायक सुदर्शन कुमार ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र ठाकुर, मेहुस पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार, शेखपुरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कंचन कुमार, पिजङी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, हथियामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह, ओनामा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रौशन कुमार, अम्बारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, नीमी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उदय शंकर सिंह, राजकमल लाल, जगदीशपुर ग्राम वासी सुधीर सिंह, पांक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष धीरमणि कुमार, गौतम कुमार , पुर्व मुखिया पिंटू महतो सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे । इस अवसर पर ग्रामीणो ने आगन्तुक अतिथियो का स्वागत फूल -माला, पुष्प -गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया ।
