बरबीघा के सामाचक मोहल्ला वार्ड नं 10 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 96 पर पोषण माह के अवसर पर स्वास्थ्य पोषण जागरूकता सह शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया । आयोजन के दौरान पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि पूरे सितम्बर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा जिसमें अलग अलग गतिविधियों के द्वारा समुदाय में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। चर्चा के दौरान उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को जीवन के प्रथम एक हजार दिन के महत्व के बारे में बताया गया एवं कोरोना के दौरान समाज में फैले सामाजिक भेद भाव एवं भ्रम को फैलने से रोकने के लिए सभी को जागरूक करने के लिए अपील करते हुए कहा गया कि इस महामारी में सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन करना है किसी के द्वारा भ्रामक बातों पर विश्वास नहीं करना है किसी भी तरह की परिस्थिति में सरकार द्वारा जारी नम्बर एवं नजदीकी आंगनवाड़ी सेविका, आशा से सम्पर्क करने के लिए सुझाव दिया गया इस मौके पर प्रखण्ड अनुश्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी राजू कुमार द्वारा बताया गया कि कोरोना को लेकर घड़बड़ाने की कोई जरूरत नहीं है प्रतिदिन अस्पताल में इसकी निः शुल्क जाँच सुविधा उपलब्ध है। कोरोना को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन ,मास्क का उपयोग, एवं हैंड वाश के द्वारा कोरोना से बचा जा सकता है इस मौके पर सेविका कविता कुमारी, आशा सुष्मा देवी, ए0एन0एम0 निभा रानी के साथ बबीता कुमारी, नीलम कुमारी, सुदामा देवी सुमन देवी, रानी कुमारी आदि उपस्थित थे।
