सोसल डिस्टेंस में मनायी जायेंगी दुर्गा पूजा बिहारशरीफ 6 सितम्बर हि सं:-बिंद थानाक्षेत्र के अमावाॅ गाँव में दुर्गा पूजा समिति की बैठक दुर्गा पूजा प्रांगण में आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता शशिभूषण पाण्डेय ने की. बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रशानिक अनुमोदन को अमल करते हुए दुर्गा पूजा मनायी जायेगी.इस मौके पर कोरोना महामारी को देखते हुए सोसल डिस्टेंस की सख्ती से पालन किया जायेगा.इस प्रस्ताव का अनुमोदन सर्वसम्मति से सभासदों ने की. इससे पूर्व चयनित कार्यकर्ताओं ने अपने पद से हटाने का प्रस्ताव दिया जिसपर सभासदों ने अपनी राय देते हुए कार्यभार संभालने का पूनम:प्रस्ताव किया जिसमें भी सर्वसम्मति से पास किया गया. इस मौके पर कोषाध्यक्ष के द्वारा आय-व्यय का व्यौरा भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष सत्यनारायण राउत, सचिव सतीश राउत, कोषाध्यक्ष मणिष कुमार और उपाध्यक्ष अबधकिशोर सिंह और उप सचिव चंदन पाण्डेय व उप कोषाध्यक्ष को नवगठित सदस्य बनाने का प्रस्ताव अनुमोदन किया गया. सभासदों के निर्णयोपरांत अध्यक्ष के द्वारा सभा की समाप्ति कर प्रतिमा बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया. बैठक में अरबिंद कुमार पाण्डेय अधिवक्ता, अलावा पंचायत के उपमुखिया सुधीर कुमार ग्रामीण सिकंदर यादव, देवनाथ प्रसाद, अशोक पाण्डेय, रामसिंह के अलावे सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया. प्रमोद पाण्डेय/ बिहारशरीफ नालंदा