अरियरी प्रखंड अंतर्गत भोजडीह गांव की 42 वर्षीय महिला कौशल्या देवी की मौत सड़क दुर्घटना में होने के बाद लाश गांव पहुंचने पर गांव में मातम पसर गया। सूत्रों ने बताया कि भोजडीह गांव निवासी बाबूलाल चौधरी की पत्नी कौशल्या देवी अपने पुत्र चंद्रशेखर कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर इलाज कराने गया शहर गई थी। तभी रास्ते मे सड़क पर एक कुत्ता के आ जाने के बाद उसे बचाने के दौरान पीछे से एक वाहन ने मां - बेटा को कुचल दिया। घटना में घायल मां - बेटा में महिला की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने महिला की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के परिजनों को सौप दी। शुक्रवार की शाम लाश जब गांव पहुंची तो मृतका का पार्थिव शरीर देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उधर पूर्व मुखिया नवीन कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। मृतका जीविका समूह की सीएम थी।
