मंगलवार को जिला मुख्यालय के निजी सभागार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी युवा इकाई की बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षा सुधार सप्ताह को सफल बनाना है इसके लिए प्रमुख साथियों ने विचार विमर्श के बाद 3 सितंबर 2020 को एक बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया जिसमें शेखपुरा विधानसभा के प्रत्येक बूथ के सक्रिय सदस्य शामिल होंगे, जो शेखपुरा मुख्यालय के जमालपुर मोहल्ले के निजी सभागार में आयोजित की जाएगी ।मौके पर उपस्थित युवा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने बताया की बैठक में कार्यक्रमों पर विशेष रूप से चर्चा की गई जिसमें 5 सितंबर को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर शिक्षा सुधार के लिए "शिक्षा का मशाल जुलूस" निकालना है उसके बाद विभिन्न प्रखंड मुख्यालय पर भी 6 से लेकर 11 तारीख के बीच में मशाल जुलूस का आयोजन करना है।इसकी तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई और इस मशाल जुलूस को सफल बनाने में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पूरी तरह से सहमति बनाते हुए यह निर्णय लिया कि प्रत्येक बूथ पर हम लोग राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस शिक्षा सुधार अभियान को "वोट देने का पहला आधार बिहार में हो शिक्षा सुधार" के नारे के साथ पहुंचाना है।इस बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया ने किया । बैठक का संचालन वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा जी ने किया मौके पर रालोसपा युवा उपाध्यक्ष अशोक यादव, रामप्रीत यादव, रंजीत मुखिया, रविंदर ताती, कौशल किशोर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा ,सविता चौहान ,धर्मेंद्र कुशवाहा, सजल कुशवाहा, सोनू ठाकुर, उपेंद्र महतो सहित दर्जनों प्रमुख साथी मौजूद थे।