मंगलवार को उत्पाद विभाग की एक टीम ने कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव के बगल से होकर गुजरने वाली टाटी नदी के किनारे चुलाई शराब निर्माण के अड्डों पर सघन छापामारी की। उस बाबत उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने किया। छापामारी के दौरान नदी किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखे गए दजनों टीना जावा गुड़ बरामद किया गया। बरामद लगभग 3 सौ किलो जावा गुड़ को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस टीम को देखकर शराब कारोबारी पहले ही रफ्फूचक्कर हो गए। जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई।
