बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सदर प्रखंड अंतर्गत कोसरा पंचायत के जोधनबीघा गांव में दस लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय सामुदायिक भवन का उदघाटन बरबीघा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार ने समारोहपूर्वक किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ जिला नेता सुरेश प्रसाद सिह, देवेंद्र ठाकुर, साधुशरण प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह (पिजङी,) सियाराम सिंह, (पैक्स अध्यक्ष, हथियामा, )रौशन कुमार सिंह, (पैक्स अध्यक्ष , ओनामा ),उदय शंकर सिंह, (पैक्स अध्यक्ष, नीमी ),मुकेश कुमार सिंह, अम्बारी, पिन्टु प्रसाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । समारोह में आये आगन्तुक अतिथियो का स्वागत ग्रामीणों ने फूल - माला, पुष्प -गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया।