बिहार राज्य से हमारे श्रोता सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाहरणालय के मंथन सभा कक्ष में स्वीप अर्थात सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कोषांग की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी निशांत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधा सुलभ कराना सुनिश्चित करें। इसके तहत शौचालय ,पेयजल, बिजली, रैम्पआदि ।उन्होंने कहा कि स्कूलों में जहां शौचालय नहीं है वहां शिक्षा विभाग एवं समुदायिक भवन जहां मतदान केंद्र है वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से शौचालय का निर्माण करना सुनिश्चित करेंगे। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
