बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नेहरू युवा केंद्र (युवा मामला एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), शेखपुरा के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में "फिट इंडिया युवा क्लब" कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत हर फिट इंडिया क्लब के सदस्य 60 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे- योगा, प्राणायाम, खेल, दौड़, एरोबिक्स आदि करेंगे एवं अपने आस पास के कम से कम एक व्यक्ति को कोई भी शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित करेंगे।प्रखंड अरियरी में कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजेश कुमार द्वारा करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे अपने प्रखंड के हर युवा क्लब को फिट इंडिया क्लब बनाने के लिए वे प्रयासरत हैं। देश को स्वस्थ बनाए रखने के लिए यह कार्यक्रम एक अहम भूमिका निभाएगा।