बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के पेन पर निवासी और बरसों से हत्या का फरार वारंटी को सिलाव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.वहीं छापामारी अभियान के तहत एक शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.सिलाव थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत छापामारी की जा रही थी, जिसमें पूर्व वारंटी किशोर कुमार रोशन कुमार और मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वही संतु कुमार अवैध शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पैईन गांव में अवैध रूप से शराब की चुलाई की जा रही है.इसके लिए पुलिस की एक टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
