Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पेटरवार के जगजीवन नगर स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में सोमवार को एक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में झारखंड, बंगाल और बिहार से आये 26 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग सर्जन डॉ प्रीतिश प्रणय व डॉ पायल चौधरी ने फेंको व अन्य विधि से सफलता पूर्वक करके लेंस का प्रत्यारोपण किया. मोतियाबिंद ऑपरेशन किये गए सभी नेत्र रोगियों को एक महीने की दवा देकर मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.

Transcript Unavailable.

भारत माला परियोजना फेज वन के तहत निर्माण हो रहे फॉर लेन पथ पर डाला गया फ्लाइ ऐस (छाई) बह कर धान लगे खेतों में चला गया. जिससे फसलों की क्षति व जमीन पर भी बुरा असर हुआ. इससे संबंधित किसानों व रैयतों ने निर्माणाधीन पथ निर्माण का काम रविवार को रोक दिया था. रैयतों की सूचना पर गिरिडीह के सांसद सोमवार को पेटरवार प्रखंड के चरगी गाँव के निकट क्षति ग्रस्त स्थल पहुंचे और मुवायना किया. वस्तु स्थिति से अवगत हो कर सांसद श्री चौधरी ने बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, सीओ अशोक राम एवं कार्य करवा रही कंपनी के डीपीएम विद्युत कुमार दुबे को प्रभावित रैयतों की जमीन व लगी धान के फसलों का आकलन कर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. बाकि रैयतों के जमीन का भी मुआवजा भुगतान करें. उन्होंने कहा यह छाई खेतों के लिए जहर है. इसके लिए कोनट्रैक्टर बेट बनावे, छाई के ऊपर मिट्टी डाले ताकि छाई बह नहीं पायेगा एवं उड़ेगा नहीं. सांसद ने कहा अविलम्ब कृषि विभाग व मिट्टी जाँच करवा कर उचित मुआवजा रैयतों को भुगतान करे. जब तक भुगतान नहीं होता है तब तक चरगी, सदमाखुर्द में काम बंद रहेगा. आगे इस तरह की भूल नहीं होने पावे. कॉन्ट्रेक्टर को गलती का पेनाल्टी भी देना होगा. सांसद ने कहा पथ निर्माण में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को काम पर लगा कर उचित मजदूरी दें. सांसद श्री चौधरी ने ग्रामीणों की कई अन्य समस्याएं सुनी एवं समाधान करने का आश्वासन दिया. चरगी कदमाडीह की रतनी देवी ने कहा कि इस सडक निर्माण में स्थानीय लोगों को भी रोजगार का अवसर मिले अन्यथा काम चलने नहीं देंगे.  इस मौके पर जिप सदस्य धनेश्वर महतो, आजसू के केंद्रीय सदस्य श्रीधर महतो, रितेश सिन्हा, धनु लाल महतो, ओम प्रकाश सहगल, चन्दन सिन्हा, अकील मरांडी, गोपाल महतो, राजू महतो, भुवनेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, जितेंद्र महतो, फूलचंद महतो,

Transcript Unavailable.

पेटरवार के चिकित्सक स्व डॉ अमर कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी स्व पुष्पा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर पेटरवार चौक पर स्थित श्रीवास्तव मेमोरियल अस्पताल की ओर से रविवार को पेटरवार और ओरदाना में कार्यक्रम आयोजित कर एक सौ कंबल का वितरण किया गया.  इस दौरान पेटरवार के दोनों पंचायत के विवश, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच श्रीवास्तव मेमोरियल अस्पताल के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने अपने निजी मद से एक सौ कंबल का वितरण किया.  प्रबंधक ने बताया कि मां- पिता की पुण्यतिथि पर पेटरवार प्रखंड के 8 पंचायत के असहाय व  वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा और इसका शुभारंभ रविवार से कर दिया गया है. इस मौके पर ओरदाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुलाबचंद मांझी, शिवजीत सिंह, पेटरवार पंचायत की उप मुखिया मुक्ता कुमारी, ब्रजेश कुमार भारती, सत्यम प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में पूरे देश में हिंदुत्व का ज्वार उमड़ रहा है पूरे देश में 335 रथ यात्रा में राम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है पुरुष हो या महिला रामलीला और मंदिर के प्रतिक को एक बार छु लेने को लालायित थे इसी क्रम में बोकारो जिले के जगह-जगह में स्वागत होने के बाद शौर्य जागरण रथ पेटरवार पहुंची जहाँ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पेटरवार पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत सदस्य रूपचंद महथा और विश्वजीत बनर्जी को विकास का गुर सीखने के लिए शनिवार को केरल के लिए रवाना हुए.