झारखंड जल छाजन योजना के अंतर्गत समर्पण चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को किया गया. इस कृषि प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के प्रायोजक कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से प्रखंड के कोह पंचायत अंतर्गत बुढ़न गोड़ा और अरजुवा पंचायत के मेरुदारु में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

पेटरवार तथा आस पास के क्षेत्रों में जीवित पुत्रिका पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया. इस पर्व में सौभाग्यवती महिलाएं संयत व निजला उपवास कर परम्परागत नियमों के अनुसार पूजा अर्चना कर अपने पुत्रों की समृद्धि व दीर्घायु होने की कामनायें की. मौके पर घर के आंगन में ईख, केंवा, बांस आदि की डाली गाड़ कर तथा धान फूल, पुवा, फल, अरवा चावल, घी, सिंदूर, खीरा, अंकरी आदि चढ़ाया गया. आज शनिवार को अपने दिवंगत पूर्वजों को महा प्रसाद का भोग चढ़ा कर पारण किया गया.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बताया जाता है कि प्रखंड के ओरदाना पंचायत के ओसाम गांव निवासी मगरू महतो का पुत्र सुदन महतो (22 वर्ष) रोजी- रोटी की तलाश में गत 2 अक्तूबर को पुणे गया था. बुधवार को सुबह पुणे रेलवे स्टेशन पर उसकी मौत हो गयी. मौत होने का स्पष्ट कारण ज्ञात नही हो पाया है.

पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अमृत कलश में संग्रह किये गए मिट्टी और चावल बुधवार को बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया के समक्ष जमा किया गया विदित हो कि मेरा माटी मेरा देश अभियान के दौरान प्रखंड के 23 पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों की ओर से अमृत कलश में मिट्टी और चावल संग्रह किया गया था उसे बीडीओ के पास जमा कर दिया गया।

पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ परिचयात्मक बैठक की. बैठक में विभिन्न पंचायतों से काफी संख्या में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार शामिल हुए. प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी श्री राम ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों से कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही राशनकार्ड धारकों के बीच राशन का वितरण करें. इसमें किसी तरह की कोताही नहीं करें. कहा कि अगर राशन वितरण में अनियमितता या शिकायत मिलती है तो संबंधित दुकानदार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने भारतमाला परियोजना(ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे) बोकारो से रांची के निर्माण में ओवर लोड हाइवा से फ्लाई ऐश(छाई) ढुलाई होने के कारण हो रहे वायु प्रदूषण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम को उपायुक्त बोकारो एवं उपायुक्त रामगढ़ को अलग -अलग पत्र प्रेषित किया है. मंगलवार को प्रेषित पत्र में दर्जा प्राप्त मंत्री ने संबंधित जानकारी देते हुए कहा है कि चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन से हजारों की संख्या में ओवर लोड हाइवा फ्लाई ऐश लेकर फुसरो-जैनामोड़ रोड से तुपकाडीह, जैनामोड़, पेटरवार, चरगी होते हुए निर्माण स्थल रिलायंस पेट्रोल पंप, गोला के समीप एवं सिकिदरी घाटी पहुंचता है. ओवर लोड होने के कारण हाइवा से चंद्रपुरा से ही रोड पर फ्लाई ऐश गिरने लगता है, जिससे सड़क पर चारों ओर फ्लाई ऐश ही नजर आता है. केमिकलयुक्त बारीक छाई होने के कारण हल्की सी हवा चलने पर भी छाई उड़ने लगता है. इससे राहगीरों, साइकिल चालकों, मोटर साइकिल चालकों एवं अन्य वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है. पेटरवार से गोला के बीच सड़क किनारे कई जगह डंपिंग यार्ड बना दिया गया है. हवा चलने पर छाई उड़ने से आसपास के गांव प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों को सांस लेने में भी परेशानी की शिकायत आ रही है. वन्य जीव जंतुओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.  मंत्री जी ने उपायुक्त बोकारो एवं रामगढ़ से पर्यावरण और जनमानस हित के लिहाज से अविलंब ओवर लोड हाइवा का परिचालन रोकने एवं फ्लाई ऐश के उपयोग पर भी रोक लगाने का आग्रह किया है.