Transcript Unavailable.
लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार के प्रांगण में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री दोनों महापुरुषों की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा ने इन दोनों महापुरुषों की जीवनी एवं कृति पर प्रकाश डाला. उन्होंने स्वच्छता पर दृष्टिपात करते हुए कहा कि आज हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के नक्शे कदम पर चलने की आवश्यकता है. इस अवसर पर लीला जानकी सेवा सदन की अध्यक्षा नीलम बक्शी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर प्रसाद शिक्षक अभिषेक कुमार खन्ना, सुनील दास गुरु, अनीता प्रसाद नायक, नीरा सहगल, मुकेश कुमार, उज्जवल चक्रवर्ती, प्रिया जायसवाल, विकास प्रसाद, शिवचरण महतो, अभिषेक कुमार गुप्ता, आदि उपस्थित थे.
दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो से उनके मुरुबंदा स्थित आवास पर गोमिया विधानसभा के कोदवाटांड़ आजीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी महिला दीदियों ने कोदवाटांड़ में जे एस एल पी एस महिलाओं के लिए भवन एवं शौचालय निर्माण करवाने की मांग मंत्री श्री महतो से की।
पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत अंतर्गत बसरिया ठडघटिया गांव में हांथी द्वारा कुचल कर बिजेंद्र मांझी को बीते 2022 के दिसंबर माह में मार दिए जाने का मुआवजा का भुगतान चेक के द्वारा शनिवार को किया गया जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने वन विभाग की ओर से मुआवजा के रूप में दिए गए चार लाख रूपये का चेक मृतक की पत्नी सावित्री देवी को प्रदान किया. मौके पर वन कर्मी शशि महतो, भगवान दास हेंब्रम, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र नायक, वार्ड सदस्य बीरेंद्र मरांडी, बहादुर सिंह, साहेब राम सोरेन, रामकुंवार मांझी सहित अन्य कई ग्रामीण उपस्थित
