पेटरवार प्रखंड अंतर्गत तेनुघाट संकुल के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लिपिंगडीह कटहलटांड में अध्ययनरत वर्ग प्रथम एवं द्वितीय के छात्र -छात्राओं के बीच पोषाक वितरण शुक्रवार को किया गया. शिक्षा विभाग से प्रदत्त पोशाक का वितरण वार्ड सदस्य सेवा गंझु, विद्यालय के प्रधान शिक्षक सह सचिव खुबलाल सिंह एवं सहायक अध्यापक गणेश सोरेन ने वर्ग प्रथम एवं द्वितीय में अध्ययनरत कुल 16 छात्र -छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया.

पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर गुरुवार को अंजुमन इस्लामिया कमिटी पेटरवार की ओर से पेटरवार में जुलूस शान के साथ निकाली गई. यह जुलूस पेटरवार के जामा मस्जिद के कैम्पस से निकाली गई जो बाजार टांड, हाइवे 23 रोड़ व थाना रोड़ होते हुए मदरसा कमरुल उलूम के कैम्पस में पहुंची. जहां पर सामुहिक रूप से देश में अमन चैन के लिए दुवा मांगी गयी. जुलूस के दौरान नारे लगाए जा रहे थे. जुलूस- ए- मोहम्मदी में काफी संख्या में मुस्लिम समाज के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे. जुलूस जब मदरसा कमरुल उलूम पहुंचा तो सरफराज आलम, जावेद अंसारी ओर शहबाज अंसारी सहित अन्य स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया. जुलूस में शामिल लोगों को शीतल पेय, बिस्कुट व चाय उपलब्ध कराया गया. इसके अलावे सदमा, लुकैया, जरूवा टांड, उतासारा सहित अन्य स्थानों पर जुलूस शान के साथ जुलूस निकाली गई.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.