पेटरवार के जगजीवन नगर स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में सोमवार को एक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में झारखंड, बंगाल और बिहार से आये 26 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग सर्जन डॉ प्रीतिश प्रणय व डॉ पायल चौधरी ने फेंको व अन्य विधि से सफलता पूर्वक करके लेंस का प्रत्यारोपण किया. मोतियाबिंद ऑपरेशन किये गए सभी नेत्र रोगियों को एक महीने की दवा देकर मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.
