प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत सचिवालय में गागी वन अधिकार समिति का गठन करने को लेकर शुक्रवार को मुखिया निहारिका सुकृति की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा के माध्यम से अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023 के तहत बुंडू पंचायत के गागी वन अधिकार समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष कैलाश रजवार व सचिव नैना देवी का चयन सर्वसम्मति से किया गया. जबकि इस समिति में अन्य 10 लोगों को सदस्य के रू
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मिथलेश करमाली मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि पेटरवार प्रखंड में दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मिथलेश करमाली मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत में पंचानन महतो की अध्यक्षता में मोटिया मज़दूर की मज़दूरी दर बढ़ाने को लेकर एक बैठक संपन्न हुई
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मिथलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत घसी टोला स्थित अंगनबाडी केंद्र में भोजन का अधिकार अभियान झारखंड तथा ज्ञान विज्ञान समिति बोकारो के तत्वावधा में अंडा अभियान का शुरुआत गुरुवार को किया गया।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मिथलेश करमाली मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत सचीवiलय मे मुखिया निहारिका सुकृति की अध्यक्षा मे एक सभा का बैठक किया गया जिसमे ग्राम सभा के माधयम से अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023 के तहत वन अधिकार समिति का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष परमेश्वर महतो व सचिव गुडिया देवी का चयन सर्वसम्मत्ति से किया गया।
प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय में वन अधिकार समिति का गठन करने को लेकर मुखिया निहारिका सुकृति की अध्यक्षता में गुरुवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. यह ग्राम सभा बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी के पत्रांक 381 दिनांक 30 सितंबर एवं अंचल अधिकारी पेटरवार के पत्रांक 900 दिनांक 9 अक्तूबर 23 के आलोक में की गई. ग्राम सभा के माध्यम से अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023 के तहत वन अधिकार समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष परमेश्वर महतो व सचिव गुड़िया देवी का चयन सर्वसम्मति से किया गया. जबकि इस समिति में अभय महतो, अरविंद कुमार, मो.बसीर , हीरालाल महतो, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, सबिता देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी व शारदा देवी को सदस्य बनाया गया.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से नागेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि पेटरवार के चांदो पंचायत सचिवालय में खेती बचाने के लिए एक ग्राम सभा का आयोजन मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. ग्राम सभा में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए श्री मुर्मू ने कहा हम सब लोग खेती पर निर्भर करते हैं और खेती करना चाहिए हमलोग जो है अपने मवेशी जानवर को खुला छोड़ देते हैं जिस कारण फसल बर्बाद कर देते है जिसका नुकसान किसान को भुगतना पड़ता है. सभा में वक्ताओ ने कहा जानवरों द्वारा खेती बर्बाद कर दिया जाता है. ग्राम सभा में कई नियम सर्व सम्मति से पारित किए गए. अगर किसी का जानवर किसान का खेती खा जाता है या नुकसान करता है तो उसको दंड दिया जायगा. खुला गाय बैल या जानवर पाया जाएगा तो एक बार मालिक को सूचना कर दिया जायेगा अगर नही चेतेगा तो उसको गौशाला में रख दिया जाएगा. अगर खेती खाते समय जानवर जब्ती किया जाता है और तीन दिन तक उसका मालिक कोई नही आया तो अंचल प्रशासन को सूचना दे कर नीलामी प्रक्रिया में लगा दिया जाएगा आदि प्रस्ताव लिया गया. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र नायक समिति प्रतिनिधि बरूण कुमार,निलेश कुमार, सभी वार्ड सदस्य पदुम महतो, सागर मुर्मू, चंद्रमोहन मरांडी, सुखदेव मुर्मू, राजकुमार टुडू, राजेश मरांडी, बासुदेव हेंब्रम आदि महिला -पुरुष उपस्थित थे
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मिथलेश करमाली , मोबाइल वाणी के माधयम से बताना चाहते है की महादेव कुमार महतो ने नए (बी.डी.यो ) के रूप में पदभार ग्रहण किया
Transcript Unavailable.
