पेटरवार के चिकित्सक स्व डॉ अमर कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी स्व पुष्पा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर पेटरवार चौक पर स्थित श्रीवास्तव मेमोरियल अस्पताल की ओर से रविवार को पेटरवार और ओरदाना में कार्यक्रम आयोजित कर एक सौ कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान पेटरवार के दोनों पंचायत के विवश, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच श्रीवास्तव मेमोरियल अस्पताल के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने अपने निजी मद से एक सौ कंबल का वितरण किया. प्रबंधक ने बताया कि मां- पिता की पुण्यतिथि पर पेटरवार प्रखंड के 8 पंचायत के असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा और इसका शुभारंभ रविवार से कर दिया गया है. इस मौके पर ओरदाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुलाबचंद मांझी, शिवजीत सिंह, पेटरवार पंचायत की उप मुखिया मुक्ता कुमारी, ब्रजेश कुमार भारती, सत्यम प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
