कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया गांव के समीप अज्ञात बाइक की ठोकर लगने से एक महिला घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया।घायल महिला की पहचान जितवरिया निवासी भोला राम की 65 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी के रूप में हुई है। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सरवन कुमार ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।

कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में बुधवार को एक घर में अचानक लगी आग में घर में रखें सभी सामान सहित दो मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए हैं।हालांकि आग पर काबू पाने के क्रम में छह लोग भी झुलस गए। हालाकि अग्निशनक दस्ता वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।झुलसे हुए लोगों में रीता देवी, पंकज कुमार, रत्नेश कुमार, राकेश कुमार, रंजीत कुमार एवं मुकेश कुमार का नाम शामिल है।जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया ।हालांकि इस दरमियान दो भैंस घर के अंदर फसी हुई थी। जिसे निकालने के क्रम में दोनों भैंस भी गंभीर रूप से झूलसी गई है।जिसका भी इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में जारी है ।मामले में सीओ शशि रंजन का बताना है कि हल्का कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है ।रिपोर्ट के आधार पर आग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत दमदमा गांव में जाने वाली मुख्य सड़क बरसों बाद भी नहीं बन सकी है, जिस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद होने की वजह से प्राथमिक विद्यालय दमदमा के निकट सड़क की स्थिति दयनीय हो चुकी हैं। पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिस कारण लोग इस सड़क से आने जाने में कतराते हैं, परंतु मुख्य सड़क होने की वजह से आवागमन का यह एकमात्र साधन है। खासकर बरसात के समय में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण इस रास्ते से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आम दिनों में भी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को इस सड़क से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। पंचायत के द्वारा कई बार इस सड़क के निर्माण का प्रयास किया गया, परंतु दो पक्षों के बीच गहराए विवाद के कारण सड़क नहीं बन सकी है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएं ताकि आने वाले समय में लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

विद्यापतिनगर। थाना के आलमपुर सिमरी पंचायत के वार्ड 5 में आग लगने से एक दर्जन से अधिक लोगो के घर जलकर राख हो हुआ है। जिसने क़रीब बीस लाख से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो हुआ है। इस वावत अग्नि पीड़ित लोगो ने थाना और सीओ को आवेदन देकर सरकारी राहत देने की मांग किया है। आग लगने से पीड़ित खुले आकाश के नीचे जीने को मजबूर बने है। बताया गया है कि खाना बनाने के क्रम में तेज हवा के कारण मंगलवार को आग लग गई जो विकराल रूप लेते हुए गांव के राम प्रवेश सहनी, भोला महतो, छोहरिया देवी, संजिता कुमारी, राधा देवी, रिंकु देवी, राम विलाश सहनी, कविता देवी, घूरनी देवी, सुरेश सहनी, बेबी देवी, राम बाबू महतो और विभा देवी सहित आसपास के कई घर आग की भेट चढ़ गया। जिसने रखे कपड़ा, अनाज, वर्तन, खटिया, चौकी आदि क़रीब बीस लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की सूचना मुखिया पुत्र विजय कुमार ने थाना और सीओ को दिया है। सीओ कुमार हर्ष और पुलिस ने पहुचकर घटना की जानकारी लिया और पीड़ित की सूची बनाकर सरकारी सहायता देने का आश्वासन किया है।

विद्यापतिनगर। जिला प्रशासन समस्तीपुर के निर्देश पर प्रखंड अंतर्गत सभी जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर 02-12 मार्च के बीच कैम्प लगाकर राशनकार्ड के सभी लाभार्थियों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार इस कार्ड के माध्यम से गरीब एवं लाचार व्यक्तियों को साल में पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती है। परन्तु इस कार्य में लगाए गए कॉमन सर्विस सेंटर के ऑपरेटर द्वारा कई स्थानों पर कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिस कारण स्वास्थ्य कार्ड बनाने का काम धीमा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के वार्ड 4 में बीते 3 दिनो से नल जल बंद रहने से वार्ड के लोगो को पानी की किल्लत हो रही है।स्थानीय श्याम कुमार ने बताया की बिजली बिल नही जमा हुआ है इसलिए नल जल बंद रहने की जानकारी दी गई है।नल जल बंद रहने से पानी की किल्लत से आम जन परेशान है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने के पूअनी रिंकी कुमारी ने पुलिस बल की मदत से छापामारी कर 2 लीटर देसी शराब के साथ मौके से शराब कारोबारी को गिरफतार किया है।जिसका पहचान मिर्जापुर गांव के राज्यों सहनी के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कुशियारी से चकमेहसी मुख्य के रतनपुर गांव के निकट शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित ऑटो से सड़क किनारे खरे युवक को ठोकर मार दी।

विद्यापतिनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित एक्स रे मशीन पिछले एक साल से बंद हैं। मशीन बंद होने के कारण रोगी बाजार में एक्सरे कराने को विवश हैं। जिनके पास रुपये नहीं होता वे निराश होकर मरीज को वापस घर ले जाते है। एक्स रे मशीन कब चालू होगा, इसकी जानकारी चिकित्सा प्रभारी देने की स्थिति में नहीं हैं। बता दें कि विद्यापतिनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साधन-संसाधन का घोर अभाव है। यहां वर्षों से चिकित्सक की भारी कमी रही है। खासकर महिला चिकित्सक कई वर्षों से अस्पताल में नियुक्ति नहीं हुई हैं। महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण क्षेत्र की महिला मरीजों को छोटी-मोटी तकलीफ में भी अनुमंडल अस्पताल या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। पुरूष चिकित्सकों से इलाज कराने में महिलाएं परहेज करती हैं। संसाधन व चिकित्सक की कमी झेल रहे अस्पताल में पिछले साल चालू हुआ एक्सरे केंद्र का अनुबंध समाप्त हो जाने से मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और दवाई की कमी की मार तो लोगों को पहले से ही झेल रहे थे। अब एक्सरे मशीन बंद होने के कारण अस्पताल महत्वहीन हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मदन कुमार ने बताया कि अनुबंध का नवीकरण नहीं होने से एक्स रे केंद्र को बंद कर दिया गया है। जिससे रोगियों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि एक्सरे बन्द होने से अस्पताल तक पहुंचने वाले रोगियों में काफी कमी आई है। बहुत जल्द सुविधा फिर से शुरू की जाएगी।

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बिजली के कारण मरीज को सिटी स्कैन और एक्स-रे करवाने के लिए 5 5 घंटे लाईन में लगकर रहना पड़ रहा है