समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड की पटोरी उत्पाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पागरा चौक से 14 बोतल विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार लिया है। पटोरी उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिला था कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगारा चौक के समीप शराब का कारोबार किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान 14 बोतल विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान बेगूसराय जिला के बछवारा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के रहने वाले शुभम कुमार एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पागरा गांव के रहने वाले संजीव कुमार पासवान के रूप में की गई है।

विद्यापतिनगर शिक्षा विभाग के निर्देश और सचिव केके पाठक के शख़्त आदेश के बाद भी शिक्षको को मिलने वाला पेन ड्राइव राशि निकासी के बाद भी नहीं मिला है। जिसके कारण इस राशि की फ़र्जीवारा करने का मामला 2 मार्च को हुई पंचायत समिति की बैठक में भी उठाई गई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के पूसा से कल्याणपुर मुख्य पथ के बख्तियारपुर लीची बगान के समीप से एसबीआई के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर दो लाख पछहत्तर हजार रुपए लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले में सीएसपी संचालक मालीनगर निवासी मनीष कुमार द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है।जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कल्याणपुर शाखा से सीएसपी संचालक दो लाख पचहत्तर हजार रुपए की निकासी कर अपने सीएसपी ब्रांच मालीनगर गांव बाइक से लौट रहा था।लौटने के क्रम में एक बाइक बाइक पर तीन की संख्या में सवार नकाबपोश अपराधियों ने बख्तियारपुर गाछी के पास हथियार के बल पर रुकने को मजबूर कर दिया। रुकते ही पहले मनीष को कब्जे में लेकर हथियार सटाते हुए रूपयो से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से इस बात की सूचना पहले घर पर दी।साथ ही चकमेहसी थाने को भी सूचित किया।सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है। अपर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने बताया की पुलिस छानबीन में जुटी है।जगह जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

कल्याणपुर व चकमेहसी थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग जगह पर भुमि वीवाद व आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गया।जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया ।घायल की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव के बैजनाथ राम की 14 वर्षीय पुत्री वंदना कुमारी, रिंकी देवी (28 वर्ष) , कमलेश राम (24 वर्ष ),योगी राम (46 वर्ष) ,माघोपुर भुआल गांव के 35 वर्षीय विजय चौधरी व चकमेहसी भुसावल गांव के कंचन देवी के रूप में हुई है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पारस ने बताया कि सभी घायलों का इलाज सीएससी में जारी है।जिसमें एक को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर किया गया है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के तीरा पंचायत के वार्ड 4 रवि दास टोला में बीते दिनों आग लगने से 28 घर जलकर राख हो गया था।जिसके बाद अग्नि पीड़ित के मदद के लिए सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों द्वारा राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है।इस करी में रेड क्रॉस सोसायटी समस्तीपुर ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण किया है।वही उप प्रमुख दीपक राय ने भी अपने निजी कोष से अग्नि पीड़ित को राहत सामग्री दी है।वही पूर्व डीजीपी एवं कांग्रेस नेता बीके रवि की टीम के द्वारा अग्नि पीड़ित के बीच राशन एवं अन्य सामग्री वितरण किया गया। जिसमें आटा, चावल, दाल ,चूरा,तेल, नमक आदि का पैकेट वितरण किया गया।मौके पर स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अर्चना कुमारी के प्रतिनिधि आनंद कुमार डब्ल्यू, पूर्व सैनिक रामचंद्र राय,माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, रंजीत राम, राजद नेता बिरजू राय,सीताराम पासवान, अमित कुमार ,संजीत , मोo जब्बार आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी गांव में दो पक्षों में आपसी वीवाद में मारपीट में दो लोग घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल की पहचान चकमेहसी गांव के मोहम्मद मुस्लिम (55 वर्ष) व जावेद अंसारी (63 वर्ष) के रूप में हुई है .ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सरवण कुमार ने बताया कि दोनो घायलों का इलाज सीएससी में जारी है।

विद्यापतिनगर। थाना परिसर में शनिवार को लाखों रुपये का देशी विदेशी शराब का विनिष्टिकरण किया गया। थाना के नौ मामलों में बरामद किए गए अंग्रेजी एवं देसी शराब को दंडाधिकारी कुमार हर्ष, सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी की मौजूदगी में नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से नौ मामलों में बरामदगी किए गए अंग्रेजी व देसी शराब को जेसीबी से गड्ढा खोदकर सभी शराब को नष्ट किया गया है। जब्त अंग्रेजी शराब 1660. 5 लीटर सहित 142 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया। इस मौके पर दंडाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि नियमानुसार अंग्रेजी व देसी शराब को नष्ट किया गया। इस मौके पर एसआइ अख्तर अंसारी, प्रधान लिपिक नथुनी दास सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी ने बताया कि शराबबंदी कानून लागू होने के बाद थाना क्षेत्रों में जब्त अंग्रेजी व देसी शराब को सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभागीय निर्देश के आलोक में शराब नष्ट किया जाता है। शराब बरामदगी के बाद उसके रखने की भी समस्या पुलिस को होती है। इसीलिए समय समय पर शराब को विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे नष्ट कर दिया जाता है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय की गेट में लगी ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अंदर रखे बैटरी की चोरी कर ली। साथ में वर्ग कक्षा के अंदर रखे गए डेस्क बेंच को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में विद्यालय के प्रधान मनीष कुमार ने कल्याणपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष राजन कुमार का बताना है कि जांचों प्रांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी