Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही पोषण देने के उदेश्य से संचालित आंगनबाड़ी केंद्र अव्यवस्थाओं के शिकार हैं। अफसरों की अनदेखी और निर्माण एजेंसियों की लापरवाही के चलते स्थिति यह है कि प्रखंड स्थित गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 8 में अभी भी स्वयं के भवन होने के बावजूद इसमें पढ़ाई नहीं होती हैं। वर्तमान मेंं यह केंद्र प्राथमिक विद्यालय कोइरी टोल के एक कमरे में संचालित की जाती हैं। इसकी वजह है कहीं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन अधूरे पड़े हैं तो कहीं भवन बनने के बाद भी विभाग को हैंडओवर नहीं होना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार पुरानी दुर्गा मंदिर के सामने अनाधिकृत रूप से बनाए गए टेंपो स्टैंड में आए दिन टेंपो चालकों के बीच आपसी मारपीट एवं गाली-गलौच के कारण स्थानीय लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस कारण स्थानीय लोग बेहद गुस्से में है, वे चाहते हैं कि बीच बाजार में बाजार में बनाए गए अनाधिकृत टेंपो स्टैंड को हटाया जाए। इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि मऊ बाजार के पुरानी दुर्गा मंदिर के सामने पिछले कई वर्षों से टेंपो चालक अपनी टेंपो लगाते हैं तथा वे यहां से यात्रियों को बैठाकर दलसिंहसराय एवं विद्यापति के लिए ले जाते हैं, परंतु सवारी बैठाने के नाम पर आए दिन इनके बीच आपसी तनाव एवं झगरा होता रहता है, विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पशुओं के तबेले में तब्दील हो चुका है। परिसर में गंदगी फैली हुई है। फर्श, दीवार पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ग्रामीणों के द्वारा जानवरों का बसेरा बना दिया गया हैं। जिसके कारण चारों तरफ मल मूत्र जमा है। इस स्वास्थ्य उप केंद्र पर लगभग दो हजार आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। बावजूद यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। केंद्र में डॉक्टर की तैनाती नहीं है। यहां केवल एक एएनएम कार्यरत है। लेकिन वह भी नियमित यहां नहीं आती है। रखरखाव के अभाव में केंद्र खंडहर में तब्दील होता जा रहा हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रशासनिक शिथिलता के कारण प्रखंड के सिमरी चौक से हरपुर बोचहा स्टेशन जाने वाली सड़क निर्माण के साथ ही जर्जर बनी है। बताया गया है की सीएम सड़क योजना के तहत सिमरी चौक से स्टेशन होते हुए चतरा गांव तक सड़क का स्थानीय विधायक सह मंत्री विजय कुमार चौधरी के पहल पर निर्माण कुछ दिनों पहले कराया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नरगिस खातून मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि वह बकरी पालन करती है और बकरी कुछ नहीं खाती है,उपाय बताये
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से गणेश शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके क्षेत्र में जो आंगनबाड़ी चल रही है वह ठीक से नहीं चल रही है।
