समस्तीपुर जिले में कोरोना 900 पहुंचने पर
उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में बना जल मीनार सिर्फ स्टेचू की तरह खड़ा है। इस जल मीनार को स्टेचू की तरह इसलिए कहेंगे कि इस जल मीनार को बने हुए लगभग 15 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज तक इस जल मीनार से लोगों को पानी नहीं मिला है। बताया जाता है कि जब जल मीनार पूरी तरह से तैयार होने के बाद पानी का संग्रह किया गया तो पता चला कि इसमें रिसाव की समस्या है, यह जानते हुए भी विभाग के द्वारा इसे ठीक नहीं किया गया और ना ही इसे ठीक करने का कोई इरादा नजर आ रहा है ।यह अलग बात है कि विभाग के द्वारा मोटर के जरिए लोगों तक पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है ।पानी तो लोगों को मिल रही है परंतु जो पानी का प्रेशर जल मीनार से मिलता है वह प्रेशर मोटर के द्वारा दिए जा रहे पानी से नहीं मिलता है। वहीं दूसरी सबसे बड़ी समस्या तब उत्पन्न होती है जब ठीक पानी देने के समय किसी कारणवश बिजली नहीं रहती है तो उस समय यह लंबे तगड़े जल मीनार की याद आती है विभागीय अधिकारी को इसकी सूचना मौखिक रूप से समय-समय पर दी जाती रही है लेकिन मौखिक रूप से आला अफसरों पर क्या असर होता है आप देखी रहे हैं। पता नहीं जल मीनार में इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद इसे एनओसी कैसे मिल गई यह एक जांच का विषय है ।जब लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री रूमान अहमद साबरी से जल मीनार से संबंधित समस्या रखी तो उन्होंने कहा कि विभाग से मेरी बात हुई है जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा। अब देखना यह है कि अब इस समस्या से आम जनों को कब निजात मिलती है।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से नन्द कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिनांक 02 जुलाई 2020 को एक ख़बर मोबाइल वाणी में प्रसारित किया था।जिसका शीर्षक था 'खराब सड़क के कारण दुर्घटना और जाम की समस्या आम बात'।खबर में बताया गया है कि समस्तीपुर से बहेरी जाने वाली सड़क में इल्मासनगर तथा मनवाड़ा से आगे जाने वाली सड़क पूर्ण रूप से टूटी हुई थी।सड़क टूटी होने के कारण कई बाइक चालक वहां गिर गए थे।वही सम्बंधित विभाग के कर्मी द्वारा वहां काम किया जा रहा था परन्तु मोबाइल वाणी के संवादाता के कहने के बाद सम्बंधित विभाग के कर्मी द्वारा तत्काल में गिट्टी तथा ईट भरकर सड़क को सुचारु रूप से शुरू किया गया।जिससे वहां मौजूद ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।
समस्तीपुर के लोग कोरोना की दहशत में
स्वर्ण व्यवसायी के कारीगर ही निकले लूट कांडा की मास्टर माइंड रोसड़ा स्वर्ण व्यवसायी से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार। रोसड़ा(समस्तीपुर)।अनुमंडल के पुलिस ने रोसड़ा शहर के स्वर्ण व्यवसायी से लूट के मामले का उद्भेदन करते हुए पाँच अपराधी को गिरफ्तार किया हैं।रोसड़ा थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर रोसड़ा डीएसपी साहियर अख्तर ने बताया की इन अपराधियों ने 6 जुलाई को रोसड़ा शहर के स्वर्ण व्यवसायी विजय कुमार साहू के घर से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे।इस मामले में पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा रोसड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। इस घटना का उद्भेदन के लिए रोसड़ा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गयी इस मामले में लुटे गए गये में से 2500 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद हुआ है।इस मामले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार हुए अपराधी की पहचान कुंदन कुमार रोसड़ा,श्रवन कुमार साहू बेगूसराय, राजेश ठाकुर मटिहानी बेगूसराय,वीरेंद्र ठाकुर उर्फ अप्पू चेरिया बरियारपुर बेगूसराय, गोपाल ठाकुर उर्फ गुड्डू रोसड़ा शामिल है।रोसड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुकान में काम कर रहे कारीगर ही स्वर्ण व्यवसायी के घर लूट कांड का मास्टर माइंड है।स्वर्ण व्यवसायी लूट कांड का मुख्य आरोपी फरार हैं जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापामारी दल में थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ साथ थाने के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
विकास के नाम पर बड़े बड़े वादे करने वाले डबल इंजन की सरकार की पोल लगातार हो रही बारिश खोल रही है।पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में कई जगह सड़कों पर कहीं घुटनों पर पानी तो कहीं नाले में तब्दील हो गई है सड़क। बता दें कि विभूतिपुर प्रखंड के खोकसाहा चौक से कल्याणपुर आने वाली सड़क मैं भी पानी जमा होने से यातायात में परेशानी हो रही है। वही कल्याणपुर महावीर चौक चकहविव, शाहपुर होते हुए माहेसारी जाने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सड़क जर्जर अवस्था में है वहीं बारिश में जगह-जगह टूट जाने से घुटनों भर पानी लगा हुआ है। सड़क पर चलना मुश्किल बना हुआ है। आने वाले दिनों में सड़क हादसा जैसे घटना होना तो आम बात हो गई है। साथ ही कल्याणपुर से महेषि जाने वाली सड़क की भी वही स्थिति बनी हुई है। विकास के नाम पर मुंह चिढ़ा रही है सड़क। विकास के नाम पर बड़े-बड़े वादे करने वाले डबल इंजन की सरकार को मुंह चिढ़ा रही है। वैसे कुछ सड़कों की स्थिति तो अच्छी खासी है। लेकिन कुछ प्रमुख सड़कों की स्थिति काफी जर्जर अवस्था में है। गाड़ी लेकर चलना तो दूर की बात है पैदल चलना भी मुश्किल है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज समस्तीपुर के प्रभारी सिविल सर्जन डाo सतीश कुमार सिन्हा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर जिले में कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बचाव व राहत का जायजा लिया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने प्रभारी सिविल सर्जन से सरकारी अस्पतालों में स्वीकृत पदो के अनुरूप चिकित्सको को प्रतिनियुक्त करने , दवाओं का पर्याप्त भंडारण करने, चिकित्सकों को पीपीइ किट उपलब्ध कराने, बेडो की संख्या बढ़ाने, कोरोना जाँच की संख्या चार गुना बढ़ाने, आइसोलेशन केन्द्रो की संख्या बढ़ाने, होम आइसोलेशन के मरीजों का समुचित ध्यान रखने, कोरोना मरीजों के लिए एम्बुलेंसो की संख्या बढ़ाने, समस्तीपुर जिला के सभी प्रमुख चौक -चौराहो तथा सघन बस्तियों को सप्ताह में 02 दिन सेनेटाइज कराने की मांग किया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को प्रभारी सिविल सर्जन सतीश कुमार सिन्हा ने बतलाया कि सदर अस्पताल में चिकित्सको के स्वीकृत पद 30 है जबकि मात्र 14 चिकित्सक ही बहाल है l उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कोरोना जांच प्रारम्भ किया जाएगा l कोरोना मरीजों के लिए जिले में मात्र 03 एम्बुलेंस है जिसमे 02 समस्तीपुर में तथा 01 दलसिंहसराय में है l प्रभारी सिविल सर्जन में विधायक को बतलाया कि समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा अस्पताल में कल 12 बेडो वाला "कोरोना केयर सेंटर" का शुभारम्भ हो रहा तथा जल्द ही सरायरंजन प्रखंड के रुपौली के पास भी "कोरोना केयर सेंटर" खोला जाएगा l विधायक अख्तरुल शाहीन ने सिविल सर्जन से कहा कि कोरोना के बेहद तेजी से बढ़ते मामले को लेकर समस्तीपुर की स्थिति दिन पर दिन गंभीर होती नज़र आ रही है l उन्होंने सिविल सर्जन से जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारु करने की मांग किया l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , समाजसेवी मोo बशीर अहमद तथा सदर अस्पताल के चिकित्सकगण भी मौजूद थे lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत सरकार अब 151 ट्रेनों का परिचालन निजी कंपनियों के हवाले हाथों में देने का मन बना लिया है और निर्णय भी कर चुकीं हैं। वहीं रेलवे स्टेशनों का भी आधुनिकीकरण कर उन्हें निजी क्षेत्रों को सौंपने की भी योजना बना रही हैं। रेल मंत्री भारत सरकार पियूष गोयल जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हिन्दुस्तान के आवाम के साथ बहुत बड़ा धोखा दे रहे हैं। इन्होंने लोकसभ चुनाव वर्ष 2014 के दौरान वोट मांगने के क्रम में अपने संबोधन में कहने का काम व लोगों को भरोसा दिलाने का काम कर वोट ले लिए। हमारी सरकार बनेगी तो हम प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री पियूष गोयल जी नौकरी ही समाप्त कर दी। क्या यही विकास है। क्या यही न्याय है। हिन्दुस्तान के आवाम के साथ छल नहीं तो क्या है। झुठ पर झुठ और कितना झुठ। अगर आप से रेलवे नहीं संभल रहा है तो आप इस्तीफा दे। रेल मंत्री पियूष गोयल जी कहते हैं कि सरकार रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने जा रही हैं। इन्हें निलामी के जरीये निजी क्षेत्रों को सौंपा जायेगा। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण होना चाहिए। मगर निलामी के जरिए निजी कंपनियों के हवाले नहीं सौपा जाना चाहिए। क्योंकि निजी कंपनियों के हवाले जैसे ही होगा वे अपना मनमाना रेट तैय कर आम जनमानस से पैसा वसूली करेगे। इसका नुकसान आम जनमानस को ही सहना परेगा। इसलिए निजी करण नहीं होना चाहिए। रेलवे स्टेशनों का निलामी नहीं होना चाहिए। फ्रांट कॉरिडोर परियोजना का काम कोविड - 19 कोरोना से निपटने के बाद तेज गति से होना बहुत जरूरी है। लंबे समय से काम लंबीत है। उसे पुरा करना बहुत जरूरी है। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार जी सब कुछ देखते हुए चुप हैं। एनडीए सरकार के पार्ट एण्ड पार्टनर हैं। आज युवा वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। मंहगाई चर्म पर है। अपराध चर्म पर है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराधी वे लगाम है। सरकार का कन्ट्रोल प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है। इस लिए सरकार बदलने की जरूरत है। समय की मॉग हैं। नई सरकार का गठन हो जो गरीबों के लिए काम कर सके। सभी जातियों के लिए काम कर सके। बिहार व हिन्दुस्तान का सर्वांगीण विकास कर सके। राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना अपडेट 23.07.2020 Total case 847 Active case 360 Discharge 480 Death 12
शिवजी प्रसाद पूर्व सचिव एवं समस्तीपुर के जुझारू कार्यकर्ता जिनका आज निधन हो गया।इससे जन विज्ञान आंदोलन को भारी क्षति हुई है।ज्ञान विज्ञान समिति बेगूसराय और ज्ञान विज्ञान समिति बिहार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित।उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संवेदना।
