अस्पताल संचालक की मौत पर कोरोना का संदेह

भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से निपटने में बिहार सरकार लापरवाह है। पूरे बिहार में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इलाज के अभाव में लोग बेमौत मारे जा रहे हैं , फिर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। लापरवाही से आक्रोशित भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी विरोध के तहत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की बर्खास्तगी, कोरोना के फैलाव को देखते हुए तमाम अनुमंडल और जिला अस्पतालों में कोरोना के बेहतर इलाज और आईसीयू,वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था करने, महामारी की विकराल होती स्थिति के मद्देनजर तमाम सरकारी व निजी अस्पतालों को अधिग्रहित कर कोरोना की निःशुल्क जांच और बेहतर इलाज की गारंटी की मांग को लेकर लाॅकडाउन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी बनाकर प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में कोआरी में धरना देकर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया । अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह,महेश सिंह,अखिलेश सिंह,आफताब अहमद, जितेन्द्र राय, दिनेश सिंह व फैज़ अहमद मौजूद थे । इसके साथ ही बिष्णुपुर बथुआ में जितेन्द्र राय ,ठहरा में दिनेश राय , कुबौलीराम में दिनेश सिंह , हरपुर में किशोर कुमार राय, धोबगामा में मुन्नी देवी, रेखा देवी ने अपने घरों में धरना देकर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया । साथ ही माले कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के अंत में कोरोना की चपेट में आकर असमय ही दिवंगत हुए समस्तीपुर के प्रख्यात चिकित्सक व सिविल सर्जन डाॅ. आर.आर. झा एवं दिवंगत सरकारी अधिवक्ता कृष्ण मुरारी प्रसाद को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अभी भी वंचित 2016 में आयी बाढ़ के सौ से अधिक लाभुक

तीन सूत्रों से दिल्ली मॉडल हुआ सफल : केजरीवाल

नहाने के दौरान तालाब में डुबने से हुई युवक की मौत

कैग के अनुसार राजद ने 90 करोड़ का घोटाला किये है : सूमो

इंटर नामांकन के लिए निबंधन 26 जुलाई तक

आज दिनांक - 23/07/2020 को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष समस्तीपुर अनंत कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दलसिहसराय नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका जी के माता विमला सुरेका जी का निधन दिनांक - 21/07/2020 को उनके भगवानपुर चक सेखु स्थित पैतृक निवास पर हो गय। वे लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। वे कर्तव्य निष्ठ व धर्म प्रायण गृहणी महिला थीं। हे ईश्वर उनके आत्मा को शांति दे। इस दुख : की घरी में परिवार व सुभ चिंतक को दुख: सहने की शक्ति प्रदान करे। रालोसपा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। रालोसपा परिवार के सभी समर्थक, कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण इनके माता जी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। शोक व्यक्त करने वालों में निम्न लोग हैं। शशांक प्रियदर्शि राष्ट्रीय सचिव बिहार , रामदयालू महतो प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार , रामकरण चौधरी प्रदेश सचिव बिहार, राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, प्रेमचंद जी, रंजीत कुमार, अमरकांत प्रसाद, आशीष सोनी, अर्चना भारती, कमलेश कमल,सीता राम महतो, अशोक कुमार, सुनिता शर्मा, आदित्य कुमार ठाकुर, उपेंद्र कुमार दास, मनोज कुमार, जनार्दन प्रसाद आजाद, आफताब आलम, इत्यादि।

* नकारा स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर नि:शुल्क कोरोना की जांच व ईलाज कराने को लेकर माले का धरना- सरकारी अस्पतालों की बदहाली के जिम्मेवार भाजपा के नकारा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को बर्खास्त कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सदर अस्पताल एवं निजी अस्पतालों को अधिग्रहण कर कोरोना का नि:शुल्क जांच एवं ईलाज कराने की मांग को लेकर अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शहर के विवेक- विहार मुहल्ला में शारीरिक दूरी बनाकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की शुरुआत कोरोना से मृत ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डा० आर० आर० झा को श्रद्धांजलि देकर किया गया. तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां अपने-अपने हाथों में लेकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करने के बाद धरना पर बैठ गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की. ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, माले नेत्री नीलम देवी, आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, साहिल, स्तुति आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रति महिना अरबों रू० खर्च के बाबजूद सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल है. अस्पताल में दवा, जांच, ईलाज, बेड से लेकर चिकित्सक, टेक्निसियन, कर्मी आदि तक का आभाव है. ऐसे में इस बदहाली के जिम्मेवार नकारा भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सरकार बर्खास्त करे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सदर अस्पताल एवं निजी अस्पतालों को अधिग्रहण कर नि:शुल्क कोरोना की जांच एवं ईलाज की व्यवस्था करने, अनुमंडल एवं जिला अस्पतालों में आईसीयू की व्यवस्था करने, जनता के बीच मुफ्त मास्क, साबुन, सैनिटाईजर आदि वितरण की व्यवस्था करने की सरकार से मांग माले नेता ने की. मौके पर ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों में पहले 50 हजार से 1 लाख रूपये लिये जाता है फिर ईलाज शुरू किया जाता है. ऐसे में गरीब लोगों की जिंदगी दांव पर लगा हुआ है.

रोसड़ा नगर पंचायत के लापरवाही से महामारी फैलने की आशंका रोसड़ा(समस्तीपुर)।रोसड़ा नगर पंचायत वार्ड संख्या 16 में कचड़े के अंबार एवं जल जमाव के कारण महामारी फैलने की आशंका हैं।वही वार्ड संख्या 16 के निवासी भयभीत हैं इस वार्ड मे अवस्थित काली मंदिर गांधी चौक के बगल में रेलवे की जमीन पर एक बहुत बड़ा गड्ढा हैं जिसमे पानी भरा हुआ है इस मुहल्ले के अधिकाशं घरो के नाली का पानी नाली का निर्माण रोसड़ा नगर पंचायत द्वारा कराया गया है। इस गढ्ढे मे गिरता है गढ्ढे में नाली का पानी के साथ साथ शौचालय का पानी ,मल तथा मूत्र भी गिराया जाता है गढ्ढे का पानी सड़ जाने के कारण बदबू भी फैल रही है जिससे कारण सड़क पर चलना मुश्किल है।इसका संज्ञान रोसड़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है यहाँ तक की अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा द्वारा इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश के बाद भी रोसड़ा नगर पंचायत के कानो पर जूँ नहीं रेंग रही है। वर्तमान वार्ड आयुक्त और पूर्व वार्ड आयुक्त राजेंद्र सहनी जो वर्तमान वार्ड आयुक्त के पति भी है का लापरवाही ने वार्ड संख्या 16 के निवासियों की जाम खतरे में डाल दी है। वर्तमान मे इस वार्ड के नाले की मरम्मती का कार्य चल रहा है पुनः नाले के पानी का ढलान रेलवे के गढ्ढे मे किया जा रहा है और इसे कचड़े का डमपिंग यार्ड बना दिया गया है।