विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चोरा टभ का वार्ड नंबर 15 के वार्ड सदस्या गायत्री देवी के द्वारा वार्ड में नल जल योजना के तहत घटिया एवं अधूरा निर्माण कराया जा रहा है। इसी को लेकर ग्रामीण बबलू कुमार के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मानक के अनुरूप कार्य करवाने का गुहार लगाया है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि नल जल योजना के तहत लगाई जाने वाली पाइप सड़क के दोनों किनारे लगाना है। जब कि एक ही किनारे मात्र 2 फीट गड्ढा खोदकर लगाया जा रहा है। सड़क के दूसरी तरफ के लोगों को पानी का कनेक्शन लेने में कठिनाइयां होती है। वहीं कुछ लोग कनेक्शन ले भी रहे हैं तो सड़क पार कर पाइप ले जाते हैं। लेकिन सड़क पर गाड़ी चलने से पाइप फूट जाती है। साथ ही पाइप फूटने से सड़क पर जलजमाव हो जाता है। वही इस संबंध में वार्ड सदस्या गायत्री देवी के शिकायत करने पर तर्कपूर्ण जवाब नहीं दे पाई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर से चक वीदुलिया होते हुए दलसिंहसराय की ओर जाने वाली सड़क स्थिति बरसात के मौसम में बद हाल नजर आ रही है।लगातार हो रही बारिश क्षेत्र में सुशासन के विकास के दावों की पोल खोल कर रख दिया है। सड़क पर जल जमाव होने से यातायात में काफी परेशानी होती है। जलजमाव से सड़क पर चलने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहता है। लोग सतर्क होकर सड़क पार करते हैं। थोड़ी सी सतर्कता में चुप होने पर किसी भी समय हादसा हो सकता।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से, दुकानदार संघ ने कराया सैनिटाइजर से छिड़काव विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के एक गांव में एक 22 वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव में दहशत फ़ैल गया जिसको लेकर भूतेश्वर चौक के दुकानदार संघ के द्वारा पूरे चौक पर सैनिटाइजर से छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं युवक होमक्वारेंटाईन है लेकिन इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर का चक्कर लगा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में और दहशत फैला हुआ है। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से फैलने वाली वैश्विक महामारी तेजी से पांव पसार रहे हैं। वहीं शासन प्रशासन के द्वारा लोगों से साफ सफाई के साथ-साथ लॉक डाउन का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। इस समय जिला के साथ-साथ पूरे देश में करोना जैसी घातक बीमारी तबाही मचाए हुए हैं। वहीं बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत बना हुआ है।
इग्नू की जून' 2020 में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा, जो वैश्विक कोरोना महामारी के कारण समय पर सम्पादित नहीं हो सकी थी, वह अब सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। इग्नू क्षेत्रीय निदेशक, दरभंगा के हवाले से समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर स्थित इग्नू केंद्र समन्वयक प्रोफेसर (डा०) कुशेश्व़र यादव ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि स्नातकोत्तर के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई '2018अथवा उससे पहले लिया हो, स्नातक के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई' 2017अथवा उससे पहले लिया हो, डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई' 2019 अथवा उससे पहले लिया हो तथा सर्टिफिकेट कोर्स के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जनवरी' 2020 अथवा उससे पूर्व में लिया हो, वे सभी सितम्बर' 2020 में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा में भाग लेने की पात्रता रखते हैं। बशर्ते कि उन्होंने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षा प्रपत्र उचित शुल्क के साथ जमा कर दिया हो। केंद्र समन्वयक डॉ यादव ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए इग्नू ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि विस्तारित करते हुए 31जुलाई 2020 कर दी है ताकि वैसे छात्र जो अभी तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं वे 31जुलाई' 2020 तक जमा कर सकें। उन्होंने बताया कि जुलाई सत्र 2020 के लिए भी ऑनलाइन नामांकन चल रहा है जिसकी अंतिम तिथि भी 31जुलाई' 2020 ही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
इग्नू जून' 2020 की सत्रांत परीक्षा सितंबर माह में समस्तीपुर। इग्नू की जून' 2020 में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा, जो वैश्विक कोरोना महामारी के कारण समय पर सम्पादित नहीं हो सकी थी, वह अब सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। इग्नू क्षेत्रीय निदेशक, दरभंगा के हवाले से समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर स्थित इग्नू केंद्र समन्वयक प्रोफेसर (डा०) कुशेश्व़र यादव ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि स्नातकोत्तर के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई '2018अथवा उससे पहले लिया हो, स्नातक के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई' 2017अथवा उससे पहले लिया हो, डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जुलाई' 2019 अथवा उससे पहले लिया हो तथा सर्टिफिकेट कोर्स के वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नामांकन जनवरी' 2020 अथवा उससे पूर्व में लिया हो, वे सभी सितम्बर' 2020 में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा में भाग लेने की पात्रता रखते हैं। बशर्ते कि उन्होंने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षा प्रपत्र उचित शुल्क के साथ जमा कर दिया हो। केंद्र समन्वयक डॉ यादव ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए इग्नू ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि विस्तारित करते हुए 31जुलाई 2020 कर दी है ताकि वैसे छात्र जो अभी तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं वे 31जुलाई' 2020 तक जमा कर सकें। उन्होंने बताया कि जुलाई सत्र 2020 के लिए भी ऑनलाइन नामांकन चल रहा है जिसकी अंतिम तिथि भी 31जुलाई' 2020 ही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चिकित्सा जगत के सशक्त हस्ताक्षर थे डॉ झा - डॉ अमृता, लोकप्रिय चिकित्सक सिविल सर्जन डॉ झा के निधन पर रोटेरियन ने जताई गहरी संवेदना। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। समस्तीपुर। जिले के ख्यातिलब्ध चिकित्सक, रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के निवर्तमान प्रेसिडेंट सह सिविल सर्जन डॉ. रति रमण झा अंततः कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर देखते देखते जंगल के आग की तरह फ़ैल गई, और जिले भर में स्तब्ध सन्नाटा पसर गया। आरसी समस्तीपुर की प्रेसिडेंट डॉ अमृता कुमारी ने सूचना मिलते ही शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को जिले का शोक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह जिले के चिकित्सा जगत के लिए ख़ास कर गरीब असहाय मरीजों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने अपनी भी गहरी संवेदना जताई और कहा कि यह समस्तीपुर चिकित्सा जगत के मजबूत स्तंभ डॉ. झा न सिर्फ़ एक सिद्ध हस्त चिकित्सक थे बल्कि मरीजों के लिए साक्षात भगवान थे वहीं अपने हमपेशा चिकित्सको के लिए प्रेरणा श्रोत अभिभावक थे। उनके निधन की खबर सुनते ही चिकित्सा जगत समेत जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि पिछले दिनों कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद डॉ. झा का इलाज 14 जुलाई से ही पटना एम्स में चल रहा था। बुधवार की सुबह कोरोना से लड़ते हुए उन्होंने पटना एम्स में आखिरी सांस ली। शोक व्यक्त करने वालों में रोटरी क्लब के सेक्रेटरी रोटेरियन डॉ कनुप्रिया मिश्रा, रोटेरियन डॉ आरके मिश्रा, डॉ अरुण कुमार झा, डॉ सीबी सिंह, डॉ ओपी शर्मा, डॉ अभिलाषा सिंह, डॉ सुप्रियो मुखर्जी, डॉ एके साहु, डॉ आरएन सिंह, धर्मांश रंजन, चार्टर्ड प्रेसिडेंट संजीव पांडेय, विमल केडिया, गिरधारी अग्रवाल, अरुण कुमार, केशव कुमार प्रसाद, प्रो संजय कुमार, अमित कुमार वर्मा, सहित कई रोटेरियन व समाजसेवी शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ आनंद दृष्टि की सचिव प्रो सीता कुमारी, राज कुमार राय सहित कई अन्य प्रबुद्ध लोगों ने भी डॉ झा के निधन अपूरणीय क्षति बताते हुए संवेदना जताई है।
बिहार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार एवं डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा रमेश चंद्र श्रीवास्तव की वीडियो कांफ्रेंसिंग का माध्यम से एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृषि मंत्री ने लाक डाउन के दौरान बिहार वापस लौटे मजदूरों के लिये विश्व विद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी लोगों को बिहार में ही रोजगार दिलाना उनके सरकार की प्राथमिकता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
होम आइसोलेशन केयर सेंटर का टॉल फ्री नंबर जारी समस्तीपुर। हाल के दिनों में राज्य में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। यद्यपि कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के निदेशानुसार अनेक सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज ने बताया कि इसी कड़ी में सरकार के निदेशानुसार कोविड-19 के पॉजिटिव एसिंप्टोमेटिक मरीजों को होम आइसोलेशन की भी सुविधा प्रदान की गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे एसिंप्टोमेटिक मरीज कभी सिंप्टोमेटिक हो जाते हैं जिन्हें चिकित्सा सुविधा सहित अन्य जानकारी की आवश्यकता होती है। अतः उनकी सहायता केलिए कोविड 19 के पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सा सुविधा तथा कोविड-19 से संबंधित अन्य सूचना/जानकारी उपलब्ध कराने हेतु समाहरणालय समस्तीपुर परिसर स्थित योजना भवन के नीचे होम आइसोलेशन केयर केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी और वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त रहेंगे। इस होम आइसोलेशन केयर केंद्र का टॉल फ्री नंबर 06274 225065 है। होम आइसोलेशन केयर केंद्र में पाली वार चिकित्सक एवं मेडिकल कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे।
समस्तीपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक व सिविल सर्जन डाo आर.आर.झा के निधन पर समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, साहित्यकार व पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय 'राजेश ', साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश ', ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ यूनियन के नेता रामस्वार्थ राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, समस्तीपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , नगर राजद अध्यक्ष प्रोफेसर जितेन्द्र प्रसाद उर्फ नन्नकी, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, पूर्व मुखिया रामप्रसाद राय, शिक्षाविद प्रोफेसर दिनेश कुमार राय, समाजसेवी ईo राजेश कुमार राय, विधा भूषण यादव , जितवारपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविन्द राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला उर्फ संतोष कुशवाहा , राजद नेता रामकुमार राय, राकेश यादव , रविन्द्र कुमार रवि , मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , मुखिया राजीव कुमार राय, मुखिया शालिनी देवी , सरपंच क्रांति भूषण यादव , सरपंच महेश राय, सरपंच संजय राय, मुखिया मुकेश कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय, पंचायत समिति सदस्य अरुण कुशवाहा , पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राय, पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी , समाजसेवी डाo सुनील मिश्र, डाo रामपुकार सिंह , डाo अंजार अहमद , वैध कैलाश झुनझुनवाला , वैध सज्जन झुनझुनवाला , वैध पप्पू शर्मा , वैध सोनू कुमार , राकेश कुशवाहा, मोo शाहनवाज हसीब , प्रमोद पंडित , मोo चीना, प्रेम कुमार , जयलाल राय, प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, विमल पासवान , बिट्टू रजक, लक्ष्मण पासवान , संदीप कुमार आदि ने गहरा दुःख प्रकट किया है l सिविल सर्जन डाo आर.आर.झा के निधन पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिला ने एक महान चिकित्सक को खो दिया है। इसकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में नजर नहीं आ रहा है। विधायक ने उन्हें जिला का प्रसिद्ध चिकित्सक बताते हुए कहा कि स्व. झा गरीबों के लिए मसीहा थे। उनके चिकित्सा से दरभंगा प्रमंडल के हजारों लोग आज अपनी जिंदगी जी रहे हैं। वे केवल एक प्रख्यात चिकित्सक ही नहीं बल्कि एक महान समाजसेवी भी थे। इनके निधन से चिकित्सा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होने कहा कि श्री झा के निधन से खासकर जिला के गरीब रोगियों को भारी नुकसान हुआ है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर। शहर के प्रख्यात चिकित्सक, एवं सिविल सर्जन डॉ. रति रमण झा अंततः कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन पर जिले भर में स्तब्ध सन्नाटा छा गया। जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने सूचना मिलते ही दुधपुरा में ईडन पब्लिक स्कूल के सभागार में शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को जिले का शोक कहा। उन्होंने कहा कि यह जिले के चिकित्सा जगत के लिए ख़ास कर गरीब असहाय मरीजों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमीत कुमार वर्मा ने कहा कि समस्तीपुर चिकित्सा जगत के आधार स्तंभ डॉ. आर आर झा न सिर्फ़ एक चिकित्सक थे बल्कि मरीजों के लिए साक्षात भगवान तो अपने हमपेशा चिकित्सको के लिए प्रेरणा श्रोत थे। उनके निधन की खबर सुनते ही चिकित्सा जगत समेत समस्तीपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें कि पिछले दिनों कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद डॉ. झा का इलाज 14 जुलाई से ही पटना एम्स में चल रहा था। बुधवार की सुबह कोरोना से लड़ते हुए उन्होंने पटना एम्स में आखिरी सांस ली। शोक व्यक्त करने वालों में ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजकिशोर कुमार, संजना संकल्प फॉउंडेशन के सचिव संजू शर्मा, टार्गेट कोचिंग के निदेशक रंजीत कुमार,किसान मशरूम प्रोडक्शन सेंटर के निदेशक दीपक कुमार सिंह,अंशू कुमार,सोनू कुमार , उत्तम साह आदि थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
