विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चोरा टभ का वार्ड नंबर 15 के वार्ड सदस्या गायत्री देवी के द्वारा वार्ड में नल जल योजना के तहत घटिया एवं अधूरा निर्माण कराया जा रहा है। इसी को लेकर ग्रामीण बबलू कुमार के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मानक के अनुरूप कार्य करवाने का गुहार लगाया है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि नल जल योजना के तहत लगाई जाने वाली पाइप सड़क के दोनों किनारे लगाना है। जब कि एक ही किनारे मात्र 2 फीट गड्ढा खोदकर लगाया जा रहा है। सड़क के दूसरी तरफ के लोगों को पानी का कनेक्शन लेने में कठिनाइयां होती है। वहीं कुछ लोग कनेक्शन ले भी रहे हैं तो सड़क पार कर पाइप ले जाते हैं। लेकिन सड़क पर गाड़ी चलने से पाइप फूट जाती है। साथ ही पाइप फूटने से सड़क पर जलजमाव हो जाता है। वही इस संबंध में वार्ड सदस्या गायत्री देवी के शिकायत करने पर तर्कपूर्ण जवाब नहीं दे पाई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।