गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से, दुकानदार संघ ने कराया सैनिटाइजर से छिड़काव विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के एक गांव में एक 22 वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव में दहशत फ़ैल गया जिसको लेकर भूतेश्वर चौक के दुकानदार संघ के द्वारा पूरे चौक पर सैनिटाइजर से छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं युवक होमक्वारेंटाईन है लेकिन इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर का चक्कर लगा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में और दहशत फैला हुआ है। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से फैलने वाली वैश्विक महामारी तेजी से पांव पसार रहे हैं। वहीं शासन प्रशासन के द्वारा लोगों से साफ सफाई के साथ-साथ लॉक डाउन का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। इस समय जिला के साथ-साथ पूरे देश में करोना जैसी घातक बीमारी तबाही मचाए हुए हैं। वहीं बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत बना हुआ है।