दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित समस्तीपुर। दुर्गा पूजा को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूजा के दरमियान कोरोना हमारी को देखते हुए दूरी बना कर पूजा करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि इस बार की परिस्थितियां अलग है। कोरोना काल चल रहा है, चुनाव भी है इसलिए शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर दुर्गा पूजा को लेकर मूर्तियां नहीं बैठायी जाएंगी, पंडाल का निर्माण नहीं होगा, डीजे साउंड पर प्रतिबंध रहेगा, कोविड-19 और धारा-144 के तहत 5 लोगों से ज्यादा एक जगह पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार दिखावे वाली पूजा नहीं होगी। इस शांति समिति की बैठक में सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रीतीश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी समस्तीपुर अंजन दत्ता, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी सहित कई पंचायतों के मुखिया एवं समाजसेवी शामिल थे। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।

इंटर की छात्रा की नदी में मिली लाश समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर बूढ़ी गंडक नदी के पास से एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कुसैया गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी लक्ष्मी महतो की 17 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रूबी कुमारी गत 2 अक्टूबर को ही घर से निकली थी मगर वह देर रात तक वापस घर नही पहुंची तो घर के लोग घबरा गए और अपने रिश्तेदारों के अलावा अन्य जगह उसे काफी खोजबीन की परन्तु नही मिली। आज सतमलपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे किसी ने एक युवती की लाश को बहते देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वारिसनगर की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घर के लोगों ने बताया कि रूबी कुमारी इंटर की छात्रा थी। युवती के पिता ने इस मामले को लेकर वारिसनगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। सूत्रों ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने उसे धोखा दिया, जिसे युवती बर्दास्त नहीं कर पाई और बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया, ऐसा भी हो सकता है कि उस की हत्या की गई हो, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद के बाद ही चलेगा। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।

पटना, 04 अक्टूबर थॉट्स एन इंक संस्था ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ अनिल सुलभ आमंत्रित रहे ।साहित्य और समाज के उत्थान पर केंद्रित परिचर्चा में हजारों साहित्य प्रेमियों ने ऑनलाइन माध्यम से शिरकत की ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! मोरवा/संवाददाता। मोरवा के वीडिओ अजय कुमार दास की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाडी सेविकाओं को कोरोना बीमारी को लेकर थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही आशा एवं सेविकाओं को मोरवा प्रखंड के कुल एक सौ सतासी मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्रतिनियुक्त किया गया। चुनाव के दिन सभी लोगों के द्वारा मतदान कर्मियों स्क्रीनिंग टेस्ट करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी डॉक्टर आदर्श कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार ,डॉक्टर जुनैदष प्रबंधक मोहम्मद फजलेरब, कृष्ण कन्हैया मिश्र, ज्ञान भास्कर आदि ने सेविका एवं सहायिकाओं उच्च सहाय गांव को प्रशिक्षित किया।

स्लग.... कृषि बिल के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित एंकर... समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के हरपुर एलौथ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कृषि बिल के मुद्दे पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जहां मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरीराज सिंह व भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश प्रभारी जगरनाथ ठाकुर का अभिनंदन पाग, अंग वस्त्र व माला पहनाकर किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र के मोदी सरकार द्वारा उन्हें सफल बनाने हेतु उनके फसलों को लाभकारी दामों में खरीदारी करने, किसानों में मत्स्य, पशुपालन, मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों में भी सरकार ने किसानों को बढ़ावा देने के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाएं हैं। भारत के किसान के माली हालात को दुरुस्त करने हेतू केंद्र के मोदी सरकार तत्पर हैं। उन्होंने कृषि बिल को किसानों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब किसान अपने फसलों को कहीं भी और किसी को बेच सकते हैं। किसान के आय को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह बिल ऐतिहासिक व लाभकारी है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं भाजपा प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाइट... गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री समस्तीपुर से मृत्युंजय की रिपोर्ट

Transcript Unavailable.

हाथरस घटना के विरोध में आज गांधी जी की मूर्ति स्टेशन चौक से बाबा भीमराव अंबेडकर मूर्ति तक अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, एसएफआई,एवं दलित शोषण मुक्ति मंच की ओर से न्याय मार्च का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020, जनघोष संवाद श्रृंखला-8 में पंचायती राज और ग्रामीण विकास विषय पर आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष, वाल्मीकि प्रसाद सिंह,चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार, सहित कई लोग शामिल हुए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट ने सेवा बस्ती के बच्चों के साथ मनाई .. इस अवसर पर ट्रस्ट के द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए स्टेशनरी फल ओर बिस्कुट भी प्रदान किये गये!इस कार्यक्रम में सुरजीत कुमार जी- अशोक बजाज जी ओर ngoकी पूरी टीम भी रही। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हाथरस, यूपी में एक बर्बर गैंग रेप कांड की पीड़िता की कल मौत हो गई। बर्बरता की इंतेहा यह थी कि उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई और जीभ काट दी गई। इसके बावजूद वह बहादुर लड़की इतने दिनों तक संघर्ष करती रही। यूपी में किस तरह का रामराज्य है यह इसी से समझ में आ जाता है कि इतने दिनों तक मामले को दबाने की कोशिश होती रही। पुलिस नें शुरुआत में तो FIR हीं नहीं लिखी। कल जब पीड़िता की मौत हो गई तो पूरे परिवार को अंधेरे में रखकर पीड़िता का रातों रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। बलात्कारियों को बचाने के लिए सबूत जल्दी से जल्दी मिटाए जा रहे हैं। मामला सिर्फ हाथरस का हीं नहीं है। आए दिन ऐसे मामले होते रहते हैं लेकिन हमारी एकजुटता नहीं होने की वजह से हम लोग अकेले लड़ाई लड़ते रहते हैं।देश भर में बहन बेटियों के लिये जीवन जीना मुश्किल हो गया है, उनकी अस्मत लूटी जा रही है, हत्या की जा रही है। ज़्यादातर मामलों में रसूखदार लोग हीं इस तरह के अपराध को अंजाम देते हैं व सरकारी अमला बेशर्मी से अपराधियों के साथ खड़ा होता है। चिन्मयानन्द व कुलदीप सिंह सेंगर वाले मामले कोई कैसे भूल सकता है? यहीं से बाक़ी बलात्कारियों को भी शह मिलती है इस तरह के जघन्य अपराधों को अंजाम देने के लिये।इस बर्बर घटना का प्रतिवाद करते हुए देश भर में तमाम सारे प्रगतिशील और न्यायप्रिय लोग और संगठन सड़कों पर उतर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।