राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151वे जन्मदिन के अवसर पर गांधी स्मृति केंद्र बथुआ पूसा के प्रांगण में अवकाश प्राप्त शिक्षक चंद्रदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई| गांधी जयंती के शुरुआत में शिक्षाविद अमृता कुमारी के सहयोग से रघुपति राघव राजा राम भजन की प्रस्तुति की गई तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया जिसे राम आधार चौधरी पंकज कुमार धीरेंद्र कुमार अखिलेश ठाकुर हरिहर शर्मा रामचंद्र शाह श्याम कुमार राय आदि ने संबोधित किया| इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें अंजली कुमारी ज्योति कुमारी आशीष रंजन कल्पना कुमारी एवं आयुष मिश्रा शामिल है कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव गिरीश चंद्र मिश्रा ने किया धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सचिव रमेश प्रसाद सिंह ने किया उक्त बातों की जानकारी शिक्षिका अमृता कुमारी ने मोबाइल वाणी मीडिया कम्युनिकेशन को दिया और उन्होंने राष्ट्रपिता के प्रिय भजन वैष्णव जन पीर पराई सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया|विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ,युवा संभाग बिहार के द्वारा आज संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयेाजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक शंकर ने किया जबकि स्वागतकर्ता के रूप में अभकाम युवा संभाग पटना की अध्यक्ष सुश्री अंचला श्रीवास्तव मौजूद थी।कार्यक्रम का उद्घाटन जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रबक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से शुरू हुई जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद श्रीमती रागिनी रंजन, श्री राजीव रंजन प्रसाद, प्रो.डी एन सिन्हा, श्री समीर परिमल, श्रीमती किरण कुमारी, श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव और श्री प्रेम कुमार मौजूद थे।इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं राजकीय पुरस्कार से सम्मानित और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कला संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार की उपाध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद ने अपनी संस्था दीदी जी फाउंडेशन की ओर से सभी कोरोना योद्धाओं को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह मनाया गया इस अवसर पर गांधी के विचार और युवा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया
महागठबंधन की ओर से राज्य में आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत भाकपा माले को 19 सीट एवं माकपा- भाकपा को 10 विधानसभा सीट लड़ने के लिए दिये जाने की जानकारी मिल रही है.. इसमें से समस्तीपुर में भाकपा माले को दो क्रमशः वारिसनगर एवं कल्याणपुर एवं माकपा को विभूतिपुर दिये जाने की चर्चा राजनीतिक हलके में दिन भर होती रही.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोहम्मद अंसारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताये की इंदिरा आवास योजना को करवाने में सरकारी अफसर पैसा मांग रहे है |
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर डॉ नम्रता आनंद ने दीदी जी फाउंडेशन की तरफ से गरीबों जरूरतमंदों वृद्धों को शॉल, मास्क साबुन ,सैनिटाइजर, चूड़ा, गुड़ ,सत्तू, दीया एवं करोना महामारी से बचने का उपाय बताया।इस महामारी की परिस्थिति में भी सभी लोगों के लिए अपना मत देना क्यों जरूरी है यह भी समझाया और साथ ही सरकार चुनने में अपने दायित्व को समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से प्रिंस कुमार पंडित ने मोबाइल वाणी के माध्यमसे बताये की स्कूल बंद होने से बच्चों को पढ़ने में दिक़्क़त हो रही है | रासन भी नहीं मिल रहा है |
राजद ने की हाथरस रेप कांड हत्याकांड की कड़ी निंदा, कहा- भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं समस्तीपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना की राजद ने कड़े शब्दों में निंदा की है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा है कि इस घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है। उन्होनें कहा है कि इस कुकृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस घटना ने हर एक को बड़ी हैरत डाल दिया है। मनीषा बाल्मीकि के साथ हुई हैवानियत बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। मोदी व योगी की सरकार पूर्णतः विफल है। भाजपा शाषित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस घटना को जिन लोगों ने अंजाम दिया है उनके खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो। इस पर तुरंत फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस किया जाए जिससे अपराधियों को तुरंत सजा मिल सके। जिससे कानून से लोगों का विश्वास ना उठे और भविष्य में ऐसी घटना से पुनः दोहराया ना जा सके। राजद के प्रांतीय प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इस मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित होना चाहिए और शुरुआत में घटना को ‘आधिकारिक रूप से’ फर्जी खबर बताने के लिए भाजपा सरकार को माफी मांगनी चाहिए। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट.
लोजपा कार्यकर्ताओं ने दी हाथरस गैंग रेप कांड पीड़िता को श्रद्धांजलि समस्तीपुर। जिला लोजपा कार्यालय समस्तीपुर में दलित सेना जिला अध्यक्ष रीता पासवान की अध्यक्षता में मृतक हाथरस गैंगरेप पीड़िता को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दलित सेना जिला अध्यक्ष रीता पासवान ने कहा कि हाथरस मामले के दोषियों के ऊपर कठोर से कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। मौके पर लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, लोजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी जायसवाल, दलित सेना जिला उपाध्यक्ष हेमा सिंह, मधुवाला सिन्हा सहित कई लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।
