पार्सल व्यापारियों के साथ समस्तीपुर मंडल वाणिज्य अधिकारियों की वेबीनार बैठक आयोजित समस्तीपुर। मंडल में पार्सल आय को बढ़ाने के उद्देश्य से वाणिज्य अधिकारियों एवं मंडल के पार्सल व्यापारियों के बीच गुरुवार 1 अक्टूबर को एक वेबीनार बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान अग्रिम पार्सल बुकिंग तथा अन्य पार्सल संबंधी नियमों की जानकारी व्यापारियों को दी गयी। बैठक के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सरस्वती चन्द्र ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारीगण सड़क की अपेक्षा काफी कम समय एवं कम लागत में अपना माल रेलवे द्वारा अन्य स्थलों पर भेज सकते हैं। रेलवे द्वारा काफी कम लागत में पार्सल को एक जगह से दुसरे जगह सुरक्षित भेजने की सुविधा प्रदान की जाती है। बैठक के दौरान उन्होनें अग्रिम पार्सल बुकिंग संबंधी मुख्य बातों से व्यापारियों को अवगत करवाते हुए बताया कि पार्सल भाड़े का 10 प्रतिशत एडवांस देकर 120 दिन पूर्व तक पार्सल की बुकिंग की जा सकती है। गाड़ी प्रस्थान के 72 घंटे पूर्व पार्सल भाड़े का शेष 90 प्रतिशत भुगतान करना आवश्यक है। गाड़ी प्रस्थान समय के 72 घंटे पूर्व यदि बुकिंग निरस्त की जाती है तो कुल भाड़े का मात्र 05 प्रतिशत काट कर शेष राशि संबंधित व्यापारी को वापस कर दी जायेगी। गाड़ी प्रस्थान समय के 72 घंटे के अंदर बुकिंग निरस्त करने की स्थिति में पूरी बुकिंग राशि का सिर्फ 10 प्रतिशत काट लिया जायेगा।बैठक के दौरान अपने संबोधन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक, प्रसन्न कुमार ने व्यापारियों को यह भरोसा दिलाया कि मंडल प्रशासन व्यापारियों को हर सुविधा प्रदान करने हेतु तत्पर है। उन्होनें पार्सल के वहन हेतु रेलवे का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा किए जाने के लिए व्यापारियों को प्रोत्साहित भी किया। बैठक के दौरान व्यापारियों को पार्सल बुकिंग के दौरान होने वाली समस्याओं को भी सुना गया एवं उन समस्याओं को अविलम्ब दूर कराये जाने का भरोसा भी दिया गया। उपरोक्त बैठक में वाणिज्य अधिकारियों के अतिरिक्त मंडल के वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य अधीक्षक, पार्सल कर्मचारी एवं काफी संख्या में व्यापारीगण शामिल थे। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत देश के दो युग पुरूष सर्वप्रथम परम पूज्य प्यारे बापू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं कायस्थ कुल गौरव देश के पूर्व प्रधान मंत्री परम आदरणीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 02 अक्टूबर पर "कायस्थ संकल्प दिवस" मनाने जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रोसरा पुलिस ने अलग-अलग दो काट ठिकाने पर छापेमारी कर 552 बोतल बरामद शराब बरामद किया एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने एक कार भी जबकि है चमारी के दौरान एक आरोपी घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा इस संबंध में नगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने बताया कि धराए आरोपी खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उतरी पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी योगेंद्र प्रसाद रजनीश कुमार उर्फ राजा है उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी योगेंद्र प्रसाद का पूर्ण रजनीश कुमार उर्फ राजा है उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरिया गांव स्थित एक मकान में छापेमारी कर 22 कार्टून शराब बरामद की हमारी इस मकान में कोई मौजूद नहीं था वहीं दूसरी ओर गश्ती पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुरादपुर के समीप एक अल्टो कार से एक कार्टून शराब बरामद की इस में पुलिस ने कार सवार रजनीश कुमार को हिरासत में ले लिया वहीं दूसरी सवार खानपुर थाना क्षेत्र का चुलबुलिया फरार होने में सफल रहा इधर नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों मामले में अलग-अलग क्रमशः एसआई नारायण सिंह और हारून रशीद खान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर धाराए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

हाथरस रेप पीड़िता को न्याय, बेटियों की सुरक्षा की गारंटी को लेकर दिया गया धरना समस्तीपुर। हाथरस रेप पीड़िता मृतक मनीषा को न्याय देने, बेटियों की सुरक्षा की गारंटी करने, बढ़ते रेप- हत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को शहर के विवेक विहार मुहल्ला स्थित अपने आवास पर ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने सांकेतिक धरना देकर विरोध दर्ज कराया. इस दौरान महिला अधिकार कार्यकर्ता ने "हाथरस रेप पीड़िता मनीषा को न्याय दो", "बेटियों की सुरक्षा की गारंटी करो" नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर बेटी बचाने की झूठा नारा देने वाली योगी-मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. धरना के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी से लेकर पूरे देश में लगातार बेटियों की रेप-हत्या हो रही है. आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय पीड़िता एवं परिजनों को परेशान कर बलात्कारियों को संरक्षण दिया जाता है. उदाहरण स्वरूप अररिया में रेप पीड़िता एवं न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले को ही जेल में बंद कर दिया गया. यही कारण है कि बलात्कारियों का मनोबल बढता जा रहा है. श्रीमती सिंह ने विशेष न्यायालय का गठन कर हाथरस रेप पीड़िता को न्याय, बलात्कारियों को कड़ी सजा, ईलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों एवं मामले को रफादफा करने वाले पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि जिस तरह से परिजनों को बंदी बनाकर मृतिका का अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा किया गया, इससे पता चलता है कि संविधान के चारों खंभे सहित तमाम आयोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उन्होंने रूंधे गले से कहा कि यदि यही स्थिति रही तो जन्म लेते ही बेटियों को मार देंगी माताएं. अब समय आ गया है. समाज को आगे आकर बेटियों को बचाने की जिम्मेवारी लेनी चाहिए. इस प्रकार के धरना कार्यक्रम शहर के अनेकानेक घरों में करने की जानकारी मिली है.

मृतक किशोर के परिजनों से मिले वीआईपी जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, दिलाया सरकारी मदद का भरोसा समस्तीपुर। जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत बनवीरा ग्राम निवासी रामविलास पंडित के पुत्र राजू कुमार (18 वर्ष) की मौत मवेशी को बाढ़ के पानी में धोने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण गहरे गड्ढे में डूबने से हो गई थी। वीआईपी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के द्वारा बुधवार 30 सितंबर को शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनके दुख को बांटने की कोशिश की तथा जल्द से जल्द सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। वीआईपी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर हरेंद्र पंडित, संतोष झा, नवनीत ठाकुर, शिव कुमार राय, पत्रकार ओम् प्रकाश चौधरी, योगेन्द्र पंडित, रामकुमार सहनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सड़क दुर्घटना में दो युवक की हुई मौत दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 आरवी कॉलेज के पास टैंकर ने बाइक सवार दो युवक को रौंद दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा को अनुमंडलीयअस्पताल में भर्ती कराया गया मृत युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी संजय शाह का पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार एवं उसके चचेरे भाई दोनों अपने गांव ढेपुरा से दलसिंह सराय मार्केट जा रहे थे इसी क्रम में एनएच पर टैं कर की चपेट में आ गए जिससे एक की मौत हो गई एवं दूसरा घायल हो गया लोगों ने एनएच को घंटो जाम कर दिया मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा एवं बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और साथ ही ₹20,000 का चेक प्रदान किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं दूसरी घटना नगर गामा पंचायत के विश्वास पुर गांव में एक साइकिल सवार युवक को बाइक ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मिर्त युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी जीवछ शाह के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में की गई है

* हाथरस रेप पीड़िता को न्याय, बेटियों की सुरक्षा की गारंटी को लेकर धरना * यही स्थिति रही तो माताएं बेटियों को जन्म देने से डरेंगी- बंदना सिंह * अगर आज चुप रहे तो कल आपके घर भी मातम छाएगा- ऐपवा समस्तीपुर 30 सितंबर '20 हाथरस रेप पीड़िता मृतक मनीषा को न्याय देने, बेटियों की सुरक्षा की गारंटी करने, बढ़ते रेप- हत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को शहर के विवेक- विहार मुहल्ला स्थित अपने आवास पर ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने सांकेतिक धरना देकर विरोध दर्ज कराया. इस दौरान महिला अधिकार कार्यकर्ता ने "हाथरस रेप पीड़िता मनीषा को न्याय दो", "बेटियों की सुरक्षा की गारंटी करो" नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर बेटी बचाने की झूठा नारा देने वाली योगी- मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. धरना के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी से लेकर पूरे देश में लगातार बेटियों की रेप-हत्या हो रही है. आरोपियों पर कारबाई के बजाय पीड़िता एवं परिजनों को परेशान कर ब्लातकारियों को संरक्षण दिया जाता है. उदाहरण स्वरूप अररिया में रेप पीड़िता एवं न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले को ही जेल में बंद कर दिया गया. यही कारण है कि ब्लातकारियों का मनोबल बढता जा रहा है. श्रीमती सिंह ने विशेष न्यायालय का गठन कर हाथरस रेप पीड़िता को न्याय, ब्लातकारियों को कड़ी सजा, ईलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों एवं मामले को रफादफा करने वाले पुलिस पर कारबाई की मांग करते हुए कहा है कि जिस तरह से परिजनों को बंदी बनाकर मृतिका का अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा किया गया, इससे पता चलता है कि संविधान के चारों खंभे सहित तमाम आयोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. उन्होंने रूंधे गले से कहा कि यदि यही स्थिति रही तो जन्म लेते ही बेटियों को मार देंगी माताएं. अब समय आ गया है. समाज को आगे आकर बेटियों को बचाने की जिम्मेवारी लेनी चाहिए. इस प्रकार के धरना कार्यक्रम शहर के अनेकानेक घरों में करने की जानकारी मिली है.

जनता महाविद्यालय में इंटर रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया संवाददाता समस्तीपुर (विभूतिपुर) प्रखंड क्षेत्र स्थित जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग में इंटर में अध्ययन रत छात्र छात्राओं से पंजीयन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जिसको लेकर विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं ने बताया कि इंटर पंजीयन में बोर्ड द्वारा निर्धारित राशि 370 रुपया है। वही महा विद्यालय के प्रिंसिपल राम पदारथ महतो के द्वारा बच्चों से पंजीयन में कुल 1050 रुपया लिया जा रहा है। जिसमें 850 रुपया पंजीयन के नाम पर व 200 रूपया पंजीयन फार्म के नाम पर लिया जा रहा है। साथ ही नामांकन में 1500 रूपया लिया गया है। वहीं महाविद्यालय के प्रिंसिपल राम पदार्थ महतो से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने छात्रों के आरोप को स्वीकार करते हुए बताया कि प्राइवेट विद्यालय होने के कारण विकास कार्य के लिए तथा शिक्षकों को कुछ सहायता राशि देने के लिए अधिक राशि ली जा रही है।इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दूरभाष के जरिए बताया कि इसका जांच की जा रही है।इस कोरोना महामारी में इस तरह की छात्र छात्राओं से अवैध उगाही करना बहुत बड़ा जुर्म है। आगे पदाधिकारी इस पर जांचोपरांत क्या कार्रवाई कर रहे हैं।यह एक प्रश्नन खड़ा हो रहा है।

समस्तीपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि विभूतिपुर में सत्ताधारी दल के एक विधायक द्वारा आयोजित रैली/रोड शो पर जिला प्रशासन चुप क्यों है ? एक तरफ समस्तीपुर के स्थानीय विधायक पर अाचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है वही दूसरी ओर बिना अनुमति के सैकड़ो मोटर साइकिल के काफिले के साथ विभूतिपुर में सत्ताधारी दल के एक विधायक के द्वारा रैली निकालने ओर रैली का वीडियो वायरल होने के बाद भी उन पर अब तक आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाना बेहद आश्चर्यजनक व पक्षपातपूर्ण रवैया है l नियमो व आदर्श आचार संहिता का पालन करने का दावित्य सत्ताधारी दलों पर भी है l सत्ताधारी तथा विपक्ष दोनों के लिए नियम व कानून एक समान है फिर समस्तीपुर विधायक पर केस दर्ज क्यों ....? विभूतिपुर विधायक के मामले पर जिला प्रशसन चुप क्यों .....? कार्रवाई करने में पक्षपातपूर्ण रवैया न्यायसंगत व तर्कसंगत नहीं है l केवल विपक्षी दलों को टार्गेट किया जा रहा है l कानून सबो के लिए एक समान है , अतः विभूतिपुर रैली पर प्रशासन का चुप रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभूतिपुर(समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के आलमपुर चौर में बरगद के पेड़ के पास घायल अवस्था में 45 वर्षीय युवक को पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर भेज गया। घायल युवक की पहचान बेलसंडी तारा निवासी बालेश्वर पासवान का 45 वर्षीय पुत्र विजय पासवान के रूप में किया गया। बताया जाता है कि घायल युवक अपने घर पर सोया हुआ था। गांव के ही दो युवक के द्वारा समूह में पैसा जमा करने को लेकर उसे बुलाया एवं बहना बनाकर आलमपुर चौर ले गया था धारदार हथियार से सर पर वार कर हत्या का प्रयास किया। राहगीरों को आते देख अधमरा छोर कर भाग गया दोनों भाग गया। राहगीर ने बेहोश अवस्था मे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस घायल को उठाकर पीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। जहाँ इलाज जारी है । बेहतर इलाज के लिए युवक को ग्रामीणों की ओर से चंदा कर सहयोग राशी भेजा गया है।