जिला पदाधिकारी द्वारा सभी मतदान केंद्रों को मतदान से पूर्व सनिटाइज करने हेतु सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी (नगर क्षेत्र के लिए) और जिला कृषि पदाधिकारी (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए) नोडल पदाधिकारी बनाने का निर्देश दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में कुशासन वाली सरकार से मुक्ति के बदले 15 साल पूर्व जैसी सरकार से बिहारवासियों का सामना न हो इसीलिए हम पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध बेहतर सरकार देने का वादा करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रात के करीब 10 बजे ठेकेदार रिंकू चौधरी को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया.दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने समस्तीपुर शहर के पॉश एरिया कहे जाने वाले काशीपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पास रिंकू चौधरी को उनके घर पर चढ़ कर अंधाधुन गोली चलाकर छलनी कर दिया. सनद रहे कि रिंकू चौधरी अपने घर के बरामदे पर ही बैठे थे कि अचानक बाइक सवार अपराधियों ने लगे हुये ग्रिल गेट के बाहर से ही स्वचालित हथियार से उनपर हमला कर दिया. हत्या के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से निकल गए. रिंकू चौधरी को 15 से ज्यादा गोलियाँ लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी हो कि रिंकू चौधरी की माँ सुबोध चौधरी पुलिस विभाग में सिपाही है और वह फ़िलवक़्त समस्तीपुर मंडल कारा में पदस्थापित है जबकि पिता स्व0भूपेंद्र चौधरी पूर्व में नगरपालिका के कर्मचारी थे.वैसे तो हत्या की वजह का अबतक पता नही चल पाया है किन्तु संभावना यह जताई जा रही है कि ठेकेदारी की अदावत में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. अपराधियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को सील कर गस्ती पुलिस टीम को एलर्ट कर दिया गया है. मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है वहीं इलाके में दहशत का माहौल बरकरार है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर में ठेकेदार की हत्या
संगीत की देवी लता मंगेश्कर के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नयी दिल्ली पंजीकृत कला संस्कृति प्रकोष्ठ, बिहार के सौजन्य से संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने लता मंगेश्कर के गाये गानों के जरिये लोगों का दिल जीत लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देव कुमार लाल की अध्यक्षता एवं कायस्थ रत्न, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र श्रीवास्तव और राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर की देखरेख में लता मंगेश्करके जन्मदिन के अवसर पर ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ कार्यक्रम का आयोजन देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप के सहयेाग से विटामिन एम म्यूजिक स्टेशन से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री राजीव रंजन प्रसाद मौजूद थे।कार्यक्रम में कलाकारों ने लता मंगेश्कर के गाये सुपरहिट गीतों के जरिये लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों में सुश्री नंदिता चक्रवर्ती, लक्खी रॉय, तुलिका शरण, बरनाली विश्वास, अंजू कुमारी, संपन्नता वरुण ,नीलम गुप्ता, रिद्धि शिखा फ्रॉम यूएस, मेघाश्री अंजुम,नितेश रमण ,रवि रंजन प्रसाद कीबोर्ड प्लेयर है।नंदिता चक्रवर्ती ने तुम्हें और क्या दूं मैं दिल के सिवा तुझ को हमारी उमर लग जाए एवं मेरी आवाज़ ही पहचान है। तूलिका शरण ने लग जा गले,, बरनाली विश्वास ने इक राधा इक मीरा, नीलम गुप्ता ने मेरे दिल ने जो मांगा मिल गया ,संपन्नता बरूण ने एक प्यार का नगमा है , लक्की राॅय ने तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे,, नितेश रमन एवं नंदिता चक्रवर्ती वो जब याद आए युगल गीत,,, कीबोर्ड प्लेयर रवि रंजन प्रसाद -मिक्स दिल दीवाना बिन सजना के माने ना,, पर प्रस्तुति दी। बैंक ऑफ बड़ौदा, रामायण संस्था,रियल मीडिया फाउंडेशन,एवं दीदी जी फाउंडेशन की ओर से सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। जदयू प्रवक्ता श्री राजीव रंजन ने लता मंगेश्कर को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि संगीत की देवी लता मंगेश्कर ने जितने भी गाने गाए हैं सभी सुपर डुपर हिट साबित हुये हैं। उन्होंने एक से एक बढ़कर गीत गाकर लोगों का दिल जीता है। लता दी ने भारतीय सिनेमा के संगीत जगत को नया आयाम दिया। गायकी के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। वह अपनी दिलकश आवाज के जरिए आज भी लोगों के दिल पर राज कर रही हैं। राष्ट्रीय एवं राजकीय पुरस्कार से सम्मानित और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कला संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार की उपाध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद ने अपनी संस्था दीदी जी फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लता दीदी भारत की सबसे लोकप्रिय गायिका है।लता दीदी की आवाज के दीवाने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मौजूद है। भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी ,राष्ट्र की आवाज, स्वर कोकिला, पदम विभूषण, पदम भूषण, समेत कई फिल्म फेयर अवार्ड सम्मान से सम्मानित लता दीदी का जीवन बेहद संघर्षों से भरा रहा लेकिन फिर भी उनके सदाबहार गीतों ने पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया।दीदी जी फाउंडेशन की ओर से आज इस सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों को सम्मानित करने का मौका मिला इससे दीदी जी फाउंडेशन के सारे सदस्य बहुत खुश हैं।
सरकारी आफिस में समय से नही आते कर्मचारी अमेठी। तहसील परिक्षेत्र के ब्लाक भादर भेटुआ अमेठी संग्रामपुर में संचालित विकास विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय और विद्युत विभाग कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रातः दस बजे से पांच बजे तक अपने कार्यालय और कार्य क्षेत्र में नही रहते। और न ही मुख्यालय पर रात्रि प्रवास करते है। यही नही तहसील मुख्यालय पर विद्युत विभाग कृषि विभाग पूर्ति विभाग विपणन विभाग आदि विभागों में भी प्रातः दस बजे से पांच बजे तक अधिकारी कर्मचारी कार्यालय पर उपस्थित नही रहते जिससे शासन की योजनांए निरंतर प्रभावित हो रही है मुख्यालय पर रात्रि प्रवास न करने से बाहर से आने जाने वाले लोग लापरवाही बरत रहे है। इनके मुख्यालय पर न उपस्थित रहने पर उपजिलाधिकारी जिलाधिकारी की मिलीभगत बतायी जाती है। अमेठी तहसील परिक्षेत्र में 11 बजे से मात्र दो बजे तक ही कार्यालय का वास्तविक संचालन कार्य चल रहा है प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकारी कार्यालयों की निरीक्षण करवाने की मांग गा्रमीण जनता भारतीय किसान यूनियन समाजसेवियों और बुद्धिजीवी शिक्षा आदि ने की है।
समस्तीपुर के शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों को सूचित करना है कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जिला से निर्गत वाह पंजी में दर्ज अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्र एवं कारतूस 06.10.2020 तक संबंधित थाना गन हाउस में जमा करना सुनिश्चित किया जाए।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। ऐसा नहीं करने पर निर्धारित तिथि के बाद शस्त्र अनुज्ञप्ति को निलंबित एवं रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के 113वीं जन्मदिन को आइसा- इनौस ने सोमवार को समस्तीपुर के मगरदही घाट स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान जुटे कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के प्रतिमा पर नारेबाजी के बीच माल्यार्पण किया. मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता इनौस के जिलाध्यक्ष रामकुमार एवं आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने संयुक्त रूप से किया. सभा का संचालन आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार एवं इनौस के जिला सचिव आशिफ होदा ने किया. कृष्ण कुमार, नौशाद तौहीदी, मो० फरमान, राहुल कुमार, रविशंकर कुमार, मो० नूरैन, अमित कुमार, मनोज कुमार, मो० जावेद, रामाधार महतो, बिंदेश्वर दास, शिवजी राय, मुकेश कुमार, स्तुति, मनीषा कुमारी, ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह समेत कई अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया.बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भगत सिंह का शक सही साबित हुआ. देश से गोरे अंग्रेजों को खदेड़ दिया गया. उसके जगह पर काले अंग्रेज सत्ता में आ गये. ये काले अंग्रेज देश के धरोहर लालकिला, रेल, जहाज, कोल इंडिया, बैंक, एलआईसी, एचपीसीएल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, चिकित्सा, वीमा आदि से जुड़े संस्थान बेच रहे हैं. ऐसी देश बेचवा काली ताकत को सत्ता से खदेड़कर भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अमर क्रांतिकारी, सरदार भगत सिंह की जयंती पर ngo नव उर्जा वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बच्चों को मार्क्स ओर सैनिटाइजर बाटें गये! मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूँ। भारत माता के पैरों में पड़ी बेड़ियों को काटने के लिए उन्होंने अपनी जवानी और ज़िंदगानी दोनों देश के नाम कर दी।इस देश की आने वाली पीढ़ियाँ उनके साहस, त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेंगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यालय परिसर का सैनिटाइज । विद्यालय प्रधान डॉ संजय प्रसाद के नेतृत्व में सैनिटाइज करते हुए।
