20 साल में सड़क नहीं बनवा पाए विधायक जी, ग्रामीणों ने कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं, करेंगे नोटा का प्रयोग समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के सारी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि इस बार के चुनाव में यहां के ग्रामीण "रोड नहीं तो वोट नहीं" नारे के तहत किसी भी राजनीतिक दल को वोट नहीं देंगे बल्कि नोटा का प्रयोग करेंगे। इस बाबत उन लोगों ने वार्ड के प्रवेश द्वार पर "रोड नहीं तो वोट नहीं" का बड़ा सा बैनर/पोस्टर लगा दिया है। जब इस बाबत वहां के ग्रामीणों से पूछा गया कि आप लोग रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा क्यों बुलंद कर रहे हैं, तो वहां के एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि वार्ड नंबर 5 में करीब 20 साल पहले ईट करण खरंजा की सड़क बनाई गई थी, हर चुनाव में नेता वोट मांगने आते हैं और रोड बनवाने का आश्वासन देकर हमारा वोट लेकर चले जाते हैं और फिर 5 सालों तक दर्शन नहीं देते हैं। वहां के ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि यहां के विधायक अशोक कुमार मुन्ना को भी यहां के ग्रामीणों ने पिछले दो चुनावों में तथा चुनाव के बाद भी एक अदद पक्की सड़क बनवाने की गुहार लगाई परंतु विधायक जी से सारी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में आज तक एक सड़क बनवाना पार नहीं हो पाया। यहां के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी गुहार लगाई है की अविलंब उनके वार्ड में सड़क बनवाई जाए ताकि इस वार्ड के लोगों को नर्क भरे जीवन से छुटकारा मिल सके। यहां के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जनप्रतिनिधियों ने हमेशा उन लोगों को ठगने का काम किया है। अतः मजबूर होकर उन लोगों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" का नारा दिया है और वे लोग इस चुनाव में नोटा में अपने मत का दान करेंगे। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।
नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में समस्तीपुर न्यायालय ने सुनाई 30 वर्षो का सश्रम कारावास की सज़ा समस्तीपुर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय में सोमवार को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने से संबंधित मामले की षष्ठम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देशमुख ने सुनवाई की। न्यायाधीश ने इसमें खानापुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा टोला के सिगयाही गांव निवासी रंधीर राय को पास्को एक्ट की धारा-चार में दोषी पाते हुए 30 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही भादवि की धारा 376 में भी दोषी पाते हुए 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी। इसके अलावा 80 हजार रुपये अर्थदंड की भी सजा सुनाई गई। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर दो वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपित किया गया था कि दिनांक 31 अक्टूबर 2018 की सुबह में जब पीड़िता शौच के लिए इकरी की खेत में गई थी तो दुष्कर्मी रंधीर राय ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में पीड़िता के भाई के बयान पर खानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।
विधायक शाहीन के कार्यों से प्रभावित होकर उनसे मिलने पहुंचे देश के मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबे
विधायक शाहीन के कार्यों से प्रभावित होकर उनसे मिलने पहुंचे देश के मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबे समस्तीपुर। मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबे उर्फ़ विनय जटाशंकर दुबे मंगलवार 6 अक्टूबर को समस्तीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वैश्विक कोरोना के समय सोशल मीडिया के माध्यम से समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के क्रियाकलापों को बेहद संजीदगी से देखा निश्चित रूप से श्री शाहीन ने गरीब-गुरबों एवं जरूरतमंदों की निष्ठा पूर्वक सेवा करके मानवता व की मिसाल पेश की है। जो प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। बाढ़ के समय भी दया शीलता का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करके विधायक अख्तरुल इस्लाम शाही ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। वे सदैव मानव कल्याण क्षेत्र का चहुमुखी विकास, सामाजिक न्याय तथा कौमी एकता के लिए समर्पित रहे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे प्रभावित हूं तथा उन्हें अपना आदर्श मानता हूं। एक सवाल के जवाब में श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की हाथरस जिले की घटना बेहद शर्मनाक व निंदनीय है, इस घटना से देश शर्मसार हुआ है। भाजपा शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं है। आपको बता दें कि विनय दुबे देश के एक जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता में और लॉक डाउन की अवधि में उन्होंने मजदूरों के मदद के लिए 'चलो घर की ओर' कैंपेन भी चलाया था। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित समस्तीपुर। दुर्गा पूजा को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूजा के दरमियान कोरोना हमारी को देखते हुए दूरी बना कर पूजा करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि इस बार की परिस्थितियां अलग है। कोरोना काल चल रहा है, चुनाव भी है इसलिए शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर दुर्गा पूजा को लेकर मूर्तियां नहीं बैठायी जाएंगी, पंडाल का निर्माण नहीं होगा, डीजे साउंड पर प्रतिबंध रहेगा, कोविड-19 और धारा-144 के तहत 5 लोगों से ज्यादा एक जगह पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार दिखावे वाली पूजा नहीं होगी। इस शांति समिति की बैठक में सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रीतीश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी समस्तीपुर अंजन दत्ता, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी सहित कई पंचायतों के मुखिया एवं समाजसेवी शामिल थे।
कम्युनिस्ट नेता ज्योति प्रकाश जिनकी पिछले करीब दो दशक पूर्व हत्या गुंडों द्वारा बस मे से खींच कर दिनदहाड़े कर दी गयी थी ।उनकी बेटी मंजू प्रकाश पूर्व महिला आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक विभूतिपुर रामदेव वर्मा की पत्नी विभूतिपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 12 को करेंगी नामांकन।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आप वेलफेयर सोसाइटी के सभी कार्यकर्ता शहर के बहादुरपुर से मार्केट होते पटेल मैदान गोलंबर तक सभी कार्यकर्ता हाथरस में मनीषा बहन के साथ हत्या करने के विरोध में कैंडल मार्च पूरे शहर में निकाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महामंत्र के साथ नवाह यज्ञ शुरू समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत के भरपुराडीह डिहवार स्थान में श्री श्री 108 श्री राम नाम विष्णु महायज्ञ (नवाह)जय सीताराम सीताराम, सीताराम जय सीताराम महामंत्र के साथ दिनांक 4 /10/20 से शुरू हो गया जो 13/ 10/ 20 तक चलेगा। जिसमें 71 नारी व पुरूषों ने कलश पुजन में भाग लिया। जो लगभग 2 किलोमीटर दूरी तय कर बुढ़ी गंडक नदी में जल बोझा। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। इस महायज्ञ में आचार्य अजय कुमार चौधरी व नंदकिशोर मिश्र मौजूद थे। इस के मौके पर विजय कुमार झा, रंजीत झा, मदन चौधरी, पंकज चौधरी, राम विनोद चौधरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
लगातार बारिश से तैयार फसल बर्बाद, किसान मायूस समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट प्रकृति की मार किसान को झेल पाना मुश्किल है।एक ओर किसान जहां बाढ़ से त्रस्त थे।किसान की सारी फसल बाढ़ के पानी में जहां बह गया था।वही बाढ़ के बाद जो थोड़ा बहुत फसल कहीं कहीं बचा था।वह फसल भी जब तैयार हो गया तो किसान के घर पहुंचने से पहले ही हो रही लगातार बारिश से बर्बाद हो गया।बता दे कि घोषणा के बावजूद भी किसान को कोई फसल क्षति की मुआवजा नहीं मिल पा रही है।किसान के धान का फसल खेत में तैयार होने के बाद लगातार मूसलाधार बारिश से सारी पकी फसल बर्बाद हो गया।किसान मायूस है।किसान प्रकृति की मार को सहन करने में असमर्थ हैं।वही किसानों को मदद नहीं मिल पाने से दिनों दिन खेती पर ध्यान देना छोड़ रहे हैं।अब समस्या यह है कि किसान अगर खेती छोड़ दे तो कितनी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
कपड़ा बैंक के द्वारा गरीब नि:सहाय लोगो के बीच कपड़ा वितरण किया गया समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट विभूतिपुर प्रखंड स्थित कपड़ा बैंक के द्वारा आज गरीब, नि:सहाय बच्चे,व बुजुर्ग लोगों के बीच कपड़ा वितरण किया गया।यह कपड़ा वितरण चोचाही (मुसहरी) चोरा टभका , केराई मजकौठी (दास टोल)में किया गया।इस कार्य क्रम में कपड़ा बैंक के सचिव विनोद कुमार,अध्यक्ष लालबाबु चौधरी,संयोजक देवेंद्र कुमार,विजय कुमार,विक्रम कुमार,मुकेश राय आदि उपस्थित थे।
लोजपा के 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले पर समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं ने खेली होली समस्तीपुर। जिला लोजपा कार्यालय समस्तीपुर में लोजपा कार्यकर्ताओं ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद चिराग पासवान के 143 विधानसभा सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी के आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने के निर्णय का समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हर्ष व्यक्त करते हुए लोजपा जिलाध्यक्ष समस्तीपुर चंद्रशेखर राय ने कहा कि चिराग पासवान बिहार के आम आवाम के हितों एवं लोजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए बिहार में 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले से समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का आलम है। लोजपा के 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर पुर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रिना सहनी, दलित महिला सेना अध्यक्ष रिता पासवान, बंटी जायसवाल सहित कई लोजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर एवं गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।
