दुर्गा पूजा व आदर्श आचार संहिता को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च शांति कायम रखने को दी गई संदेश समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा व आदर्श आचार संहिता को लेकर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के चोरा टभका, चकबिदुलिया, खोकसहा, सिंघिया पंचवटी चौक, दाहू चौक, कल्याणपुर आदि जगहों पर निकाला गया। इसमें काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। वहीं फ्लैग मार्च के दौड़ान सिंघिया पंचवटी चौक पर वाहन चेकिंग किया गया। बता दें कि यह फ्लैग मार्च दुर्गा पूजा व विधानसभा चुनाव 2020 के तहत लागू आचार संहिता में शांति कायम बनाने के लिए निकाला गया। फ्लैग मार्च में प्रशासन लोगों से शांति कायम रखने की अपील कर रहे थे। साथ ही दिनांक 08/10/20 गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर विभूतिपुर थाना परिसर में 2:00 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सम्मानित प्रतिनिधि, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष/ सदस्य, गणमान्य व्यक्ति व पत्रकार बंधुओं को थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के द्वारा उक्त बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।
समस्तीपुर अनुमंडल रोसरा नगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए ! शहर की तमाम सीमाओं पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है! इस दौरान अपराधियों पर नजर रखी जा रही है! तो वहीं बाहर से रुपया लाने और ले जाने वाले पर भी पुलिस नजर रख रही है! विधानसभा चुनाव 2020 में आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति ₹50,000 से ज्यादा की नकदी अपने साथ नहीं ले जा सकता है!
विधानसभा चुनाव को लेकर जारी चार दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को P1 अधिकारियों को चुनाव में प्रशिक्षण दिया गया! रोसरा उच्च स्तर मध्य विद्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण दो पारियों में संपन्न हुए जिसमें प्रथम पाली में 603 तथा दूसरी पाली में 5 सेकंड में अधिकारियों ने भाग लिया निर्वाचन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी बृजेश कुमार ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए! जिसमें प्रथम पाली में 603 तथा दूसरे पाल में 591 अधिकारियों ने भाग लिया ! निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए पी वन अधिकारियों को उनकी भूमिका से अवगत कराया ! मतदान कार्य में मतदान कर्मियों को भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें सजग रहने को कहा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सफलतापूर्वक मतदान कराना उनके लिए बड़ी चुनौती है ! नई परिस्थिति के कारण विशेष रूप से तैयारी की जा रही है ! अनुमंडल पदाधिकारी ने P1 अधिकारी को ईवीएम के संबंध में बताया कि पिछले सालों से इस बार प्रक्रिया थोड़ी भिन्न है. M3 वर्जन के ईवीएम वीवीपट के माध्यम से मतदान किया जाएगा . मास्टर ट्रेनिंग के द्वारा प्रतिभागियों को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई! प्रशिक्षण देने वाले ट्रेन नरो मैं प्रमोद कुमार अनुपम कुमार सिन्हा विश्वनाथ से मदन कुमार पवन कुमार शर्मा विनय कुमार स्पेशल किशोर क्रांति प्रेम चंद्र प्रकाश वह नाम उदय सिंह शामिल थे!
अमरजीत ठाकुर धार्मिक स्थानों पर चलाया सफाई अभियान समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर पर खास टभका उत्तर पंचायत के वर्तमान मुखिया मंजू देवी के पुत्र व विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय भावी प्रत्याशी अमरजीत ठाकुर ने सफाई अभियान चलाया। और आगे चकविदुलिया, नरहन दुर्गा स्थान सहित विधानसभा क्षेत्र के अन्य धार्मिक जगह पर सफाई अभियान चलाने का बात बताते हुए कहा कि मैं हमेशा श्रद्धापूर्वक जनता के हित में काम किया हूं और करूंगा।
समस्तीपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों मे 3 पर भाजपा और 7 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी। जिले के उजियारपुर, मोहिउद्वीननगर एवं रोसड़ा(सुरक्षित) सीट भाजपा के खाते में गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जनताओं के आदेश पर लड़ रहा हूं चुनाव:- विश्वनाथ चौधरी "तूफान" समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट चुनाव आने के उपरांत नेताओं का सरगर्मी तेज हो चुकी है।सभी पार्टी के नेता टिकट के लिए मारा-मारी कर रहे हैं। कुछ का तो संभावित है। वहीं कुछ नेता का टिकट फाइनल माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजसेवी स्वतंत्र उम्मीदवार विश्वनाथ चौधरी "तूफान" जी है जो विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर,मुस्तफापुर, सकड़ा, साखमोहन सहित दस पंचायतों का दौरा करते हुए कहा कि जानताओ के आदेश पर लड़ रहा हूं चुनाव। मेरे द्वारा किए हुए कार्य विधानसभा की जनता जानती है।
एलएनटी फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल पर 1,20,400 की लूट तीन बाइक सवार अपराधी ने दिया घटना को अंजाम तीनों का रंग सावला,एक टॉप पेंट और टीशर्ट में, एक छोटे कद का पेंट शर्ट पहने हुए था समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर सिंह टोला से बरियारपुर जाने के रास्ते घना पेड़ के पास मुंह बंद किए पिस्टल के बल पर बाइक सवार तीन अपराधी ने एल एन टी फाइनेंस कर्मी से 1,20,400 लाख कैश जिसमें 7000 पर्स से और बायोमैट्रिक मशीन तथा कागज से भरा बैग लेकर राघोपुर स्कूल के रास्ते भाग गया। एल एन टी फाइनेंस कर्मी पंकज कुमार ने विभूतिपुर थाने में उक्त घटना की जानकारी देते हुए कारवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विभूतिपुर में वाहन जांच के दौरान मिला 6,92,500 रुपया संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण थाने ने सनहा दर्ज कर जमा की राशी समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गैस एजेंसी के पास वाहन जांच के दौरान विभूतिपुर में कार्यरत एफ एस टी के पदाधिकारी एसएम गौरव को 6,92,500 रूपया वाहन में मिला। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीन पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी से मिली राशि को विभूतिपुर थाना में सनहा दर्ज कर जमा किया गया। गाड़ी संख्या बीआर 06 ए आर 1777 बताया गया है। साथ ही इसकी सूचना असिस्टेंट कमिश्नर रोशन कुमार जोकि मंडल ऑफिसर एफ एस टी के हैं उनको फोन पर दी गई। जमा पैसा एवं एसबीआई जमा पर्ची (2)भी साथ संलग्न है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से रूपया जप्त कर लाया। साथ ही युवक से पूछताछ की जा रही है।
राष्ट्रीय स्तर के फैशन शो में भाग लेंगे देश भर की महिलाएं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका उत्तर पंचायत के डीह टभका गांव में मारपीट व गाली गलौज करने को लेकर 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किया। यह जानकारी देते हुए के सी भारती ने बताया कि डीह टभका निवासी शंकर राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गौरव कुमार, कौशल कुमार सहित 12 लोंगो पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। गया जेल समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गांव में हुए रेप कांड के राम कुमार मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
