दुर्गा पूजा व आदर्श आचार संहिता को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च शांति कायम रखने को दी गई संदेश समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा व आदर्श आचार संहिता को लेकर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के चोरा टभका, चकबिदुलिया, खोकसहा, सिंघिया पंचवटी चौक, दाहू चौक, कल्याणपुर आदि जगहों पर निकाला गया। इसमें काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। वहीं फ्लैग मार्च के दौड़ान सिंघिया पंचवटी चौक पर वाहन चेकिंग किया गया। बता दें कि यह फ्लैग मार्च दुर्गा पूजा व विधानसभा चुनाव 2020 के तहत लागू आचार संहिता में शांति कायम बनाने के लिए निकाला गया। फ्लैग मार्च में प्रशासन लोगों से शांति कायम रखने की अपील कर रहे थे। साथ ही दिनांक 08/10/20 गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर विभूतिपुर थाना परिसर में 2:00 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सम्मानित प्रतिनिधि, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष/ सदस्य, गणमान्य व्यक्ति व पत्रकार बंधुओं को थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के द्वारा उक्त बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।