विभूतिपुर में वाहन जांच के दौरान मिला 6,92,500 रुपया संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण थाने ने सनहा दर्ज कर जमा की राशी समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गैस एजेंसी के पास वाहन जांच के दौरान विभूतिपुर में कार्यरत एफ एस टी के पदाधिकारी एसएम गौरव को 6,92,500 रूपया वाहन में मिला। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीन पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी से मिली राशि को विभूतिपुर थाना में सनहा दर्ज कर जमा किया गया। गाड़ी संख्या बीआर 06 ए आर 1777 बताया गया है। साथ ही इसकी सूचना असिस्टेंट कमिश्नर रोशन कुमार जोकि मंडल ऑफिसर एफ एस टी के हैं उनको फोन पर दी गई। जमा पैसा एवं एसबीआई जमा पर्ची (2)भी साथ संलग्न है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से रूपया जप्त कर लाया। साथ ही युवक से पूछताछ की जा रही है।
