इंटर की छात्रा की नदी में मिली लाश समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर बूढ़ी गंडक नदी के पास से एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कुसैया गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी लक्ष्मी महतो की 17 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रूबी कुमारी गत 2 अक्टूबर को ही घर से निकली थी मगर वह देर रात तक वापस घर नही पहुंची तो घर के लोग घबरा गए और अपने रिश्तेदारों के अलावा अन्य जगह उसे काफी खोजबीन की परन्तु नही मिली। आज सतमलपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे किसी ने एक युवती की लाश को बहते देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वारिसनगर की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घर के लोगों ने बताया कि रूबी कुमारी इंटर की छात्रा थी। युवती के पिता ने इस मामले को लेकर वारिसनगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। सूत्रों ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने उसे धोखा दिया, जिसे युवती बर्दास्त नहीं कर पाई और बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया, ऐसा भी हो सकता है कि उस की हत्या की गई हो, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद के बाद ही चलेगा। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।