प्रखण्ड के कस्बेआहर पंचायत के मुखिया नीला देवी के पति सह सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश राय(70) का असामयिक निधन बुधवार की तड़के उनके आहर स्थित आवास पर हो गई. उनकी अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन को पहुंचने लगे हैं. अंतिम दर्शन को पहुंचे भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मुखिया विनोद राय, भोला बिहारी, शिक्षक चंद्रशेखर राय, भाजपा के राजकुमार राय, राजद के कपील राय आदि ने उनके निधन न केवल कस्बे आहर बल्कि सम्पूर्ण ताजपुर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि उनकी कमी को निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

कुम्हार जाति के उत्थान के लिए माटी कला बोर्ड के गठन की उठी मांग

फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंट का पालन करना होगा इंटर के परीक्षार्थियों को

नए साल में ड्राइवरी लाइसेंस बनाने में होगा सहूलियत पासपोर्ट के तर्ज पर ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा

मास्क पहन कर ही जाएंगे बच्चे स्कूल इसको लेकर शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया है विगत 4 जनवरी को 12वीं कक्षा तक का क्लास चालू होगा इस दौरान छात्र एवं छात्राओं को दो-दो मास्क दिया जाएगा ताकि बच्चे पहन के आ सके

पटना, दिसंबर इवेंट के क्षेत्र में अग्रणी रेड रती की ओर से आयोजित मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2020 सीजन 06 का ग्रैंड फिनाले राजीव नगर स्थित शिवी कम्युनिटी हॉल में संपन्न हो गया। शो का आयोजन रेड रती के डायरेक्टर मास्टर उज्जवल और संजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया। उदभव सिंह, दिव्यांशी और प्रियंका के सर मिस्टर-मिस और मिसेज पटना का ताज सजा वहीं, हर्ष राज और भाव्या मिस्टर एंड मिस टीन बनीं। आशीष मिस्टर पटना फर्स्ट रनर अप बनें वहीं दिव्यांशु सेंकेंड रनर अप बनें। इसी तरह सोनल सिंह और जाह्नवी फर्स्ट एवं सेकेंड रनर अप बनीं। तृप्ति और स्नेहा मिसेज पटना फर्स्ट एवं सेकेंड रनर अप बनीं। आरव शर्मा और श्रेष्ठ मिस्टी टीन फर्स्ट एवं सेकेंड रनर अप बनें वहीं सव्या पटेल और अदिती मिस टीन फर्स्ट एवं सेकेंड रनर अप के खिताब से नवाजी गयीं।फिनाले में बतौर जज राजेश राणा, फिटनेस एक्सपर्ट विकास कुमार, मनीष चंद्रेश और एविक मिस इंडिया सारिका सिंह मौजूद थी। मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेविका श्रीमती मधु मंजरी जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर एनबीसी--24 न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर सैयद मुस्तफ़ा हुसैन, डायरेक्टर सैय्यद मुमताज हुसैन, समाजसेविका आदर्शी पाठक, अवधेश समूरा और आशीष आनंद मौजूद रहे। प्रतिभागियों की ग्रुमिंग मिस्टर इंडिया ग्लोब जॉनी सिंह ने की जबकि मेकअप आर्टिस्ट मधु सिंह और हिमांशु कुमार थे। फिनाले में बिहार के करीब 40 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया,फैशन डिजाइनर श्वेता शाही और कोमल सोनी के परिधानों को पहन कर मॉडल्स ने रैंप वॉक किया। फिनाले में मनीष बाली (एमबी) डांस ग्रुप और आनंद मैक्स (मैक्स डांस) ग्रुप ने परफार्म किया जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। चक्रपाणि पांडे ने सिंगल एक्ट कर लोगों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन जानेमाने एंकर अमर राज सक्सेना ने किया। फोटोग्राफी पार्टनर एनके स्टूडियो रहा।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुयी। इसके बाद आगतुंक अतथियों को फूलबुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।शो के दौरान स्पेशल गेस्ट के तौर पर राजकीय सम्मान से सम्मानित डा. नम्रता आनंद, मिस पटना सपना गोयल ,चीफ एडिटर खुशी सिंह, शुभम कुमार सिंह, अनुष्का गुप्ता, अनिल राज, नीतीश सिंह राजपूत, संपन्नता वरूण, चक्रपाणि पांडे, नीलम शर्मा ,रेणु सिह, नफीस आलम, विष्णु कुमार, जीशान फजल, राजउद्दीन, अटल जी, देव कुमार लाल, अखौरी योगेश कुमार समेत कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। मास्टर उज्जवल ने बताया कि बिहार के उभरते मॉडलों को प्रोत्साहित करने और उन्हें वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से मिस्टर-मिस एंड मिसेज पटना का आयोजन किया गया है। श्रीमती मधु मंजरी ने बताया कि बड़े स्तर के मॉडलिंग हंट शो मुंबई, कोलकाता या फिर दिल्ली में किये जाते हैं। बिहारके उभरते मॉडलों को प्रोत्साहित करने के लिये मिस्टर-मिस एंड मिसेज पटना का आयोजन किया गया जो सराहनीय कदम है। शो के दौरान प्रतिभगियों में गजब का उत्साह रहा। फिनाले के अंत में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो औँर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर प्रखंड के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित कुम्हार समन्वय समिति भवन परिसर में "बैठक सह अभिनन्दन समारोह" का आयोजन किया गया l अध्यक्षता बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित तथा संचालन दिलीप कुमार प्रजापति ने की l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

कारा महानिरीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में आशा सेवा संस्थान एवं जन साहस संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक शारिरिक दूरी का पालन करते हुए 42 बंदियो को व्यावसायिक प्रशिक्षण अंतर्गत चौक/खल्ली निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के टीम मेम्बर रविन्द्र पासवान और दिनेश प्रसाद चौरसिया नें समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत महमदीपुर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 117 पर इस प्रखंड के विभिन्न गाँवों में कार्यरत सेविकाओं के साथ बैठक किये | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

समस्तीपुर को दो नगर निगम का दर्जा मिल गया लेकिन जाम से यात्रियों को निजात कब मिलेगा