जन साहस और आशा सेवा संस्थान के साथ यूनिक क्रिएटिव एडुकेशनल सोसाइटी, एवं सृष्टि संगम के के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक/शारिरिक दूरी का पालन करते हुए बंदियो को प्रवासी मजदूरों के अधिकार एवं मानव व्यापार की रोक थाम में समाज की भूमिका पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उपकारा रोसड़ा में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपकारा अधीक्षक गौरव कृष्णा ने की।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि श्रम विभाग से समन्वय स्थापित करके भवन निर्माण कार्य मे लगे मजदूरों को बीओसी डब्ल्यू के लिए आवेदन करवा के उनका कार्ड भी जल्द से जल्द बनवाया जाएगा।कार्यशाला को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने प्रवासी मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से बताया और कहा कि उनके हक दिलाने के लिये जन साहस संस्था कार्य कर रही है जेल से रिहा होकर अपने समाज में जब बंदी वापस जाएंगे तो जिला पलायन श्रोत केंद्र से संपर्क करके मजदूरों से होने वाले लाभों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले सकते है।जन साहस के साथी द्वारा हर सम्भव मदद इन्हें उप्लब्ध करवाई जाएगी।सृष्टि संगम के सचिव सह सी सी एच टी के जिला समन्वयक नीरज कुमार सिंह ने मानव व्यापार की रोकथाम कैसे की जाए उस विषय वे विस्तृत रूप से बताया ।उन्होंने कहा कि मानव व्यापार को खत्म करने के लिए जागरूकता ही एक मात्र उपाय है। सी सी एच टी के पार्टनर एनजीओ सभी जिलों में इस विषय पर कार्य कर रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिथान गायत्री पीठ के द्वारा महकलश शोभा यात्रा निकाला गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई समस्तीपुर जिला कमिटी ने संगठन के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में केक काट कर गोल्डेन ज्युबिली मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद लाल बहादुर राय स्मारक पर एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने झंडात्तोलन कर किया। उसके बाद शहीद लाल बहादुर राय के समरक व शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

कई धारावाहिक में धर्म के प्रति लोगों को आस्था जगाने वाले कुशल निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर की मौत का खबर सुनकर सनातन धर्म के लोगों ने शोक प्रकट किया है

किसानों के बीच बाटा गया बोनस विभूतिपुर प्रखंड के बसोना में मिथिला दूध उत्पाद सहयोग समिति ने 187 पशु पालक किसानो के बीच 3 लाख 30, हजार का बोनस वितरण किया

समस्तीपुर के एसपी विकास वर्मन को डीआईजी में पदोन्नति होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने उन्हें हरित बधाई दिया

जनता की फरियाद सुनी जिला परिषद स्वर्णिमा सिंह

लोहिया स्वच्छ प्रोत्साहन राशि में गड़बड़ी का मामला हो रहा है उजागर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में लोहिया स्वच्छ प्रोत्साहन राशि की योजना में भारी गड़बड़ी का मामला उजागर हो रहा है। ताजा मामला आलमपुर की है। जहां रंजन कुमार पिता लक्ष्मेश्वर राय ग्राम पोस्ट आलमपुर प्रखंड विभूतिपुर जिला समस्तीपुर के खाता संख्या में भूलवश लाभार्थी विश्वनाथ गिरी, पिता कपिल गिरी ग्राम पोस्ट आलमपुर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का प्रोत्साहन राशि दिनांक 2 फरवरी 2019 को जमा हो गया। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा पत्रांक 2053 दिनांक 8 दिसंबर 2020 के द्वारा राजन कुमार पिता लक्ष्मेश्वर प्रसाद ग्राम पोस्ट आलमपुर जो कि प्रखंड कार्यालय से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर है 28 दिसंबर 2020 को 12:30 बजे के करीब रिकवरी के लिए लेटर आया। वहीं राजन कुमार ने बताया कि मेरा खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा महथी टोला आलमपुर में है जिसका आईएफएससी कोड UBIN 056 774 खाता संख्या 67702010000139 व आधार संख्या 55 9306 00 5839 है। कार्यालय द्वारा निर्गत पत्र प्राप्त होने के बाद मुझे काफी सदमा एवं परेशानी महसूस हुआ। और इससे यह भी स्पष्ट होता है कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना के तहत लाभार्थी/ऑल अभ्यार्थी कार्यालय कर्मी से मिलकर भ्रष्टाचार का बढ़ावा देते हुए भ्रष्ट तरीका अपनाकर नजायज़ सुविधा शुल्क वसूली करने का प्लान बनाया है। मेरे नाम, मेरा आधार संख्या, मेरा खाता संख्या तथा जिस पर भुगतान किया गया है उसका जांचकर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

खानपुर प्रखंड भी अब विकास की ओर अग्रसर है फ्लाईयस कंपनी खुलने से खानपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास होगा यह बातें अभिषेक झा ने कही

समस्तीपुर में 5 महीना के गर्भवती महिला को परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए कर दिया गया बेहोश घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर पीएचसी की है जहां सुरौली वार्ड 3 निवासी बबीता देवी पति जय प्रकाश शर्मा को कार्यरत आशा बबीता कुमारी के द्वारा परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए विभूतिपुर पीएससी लाया गया। जहां ऑपरेशन की पूरी प्रक्रिया के बाद महिला को बेहोशी का सुई देकर बेहोश कर दिया गया उसके बाद ऑपरेशन बेड पर चिकित्सकों ने महिला के पेट में ट्यूमर या बच्चा होने की आशंका जताते हुए महिला को आनन-फानन में ऑपरेशन रूम से बाहर निकाल दिया जहां बेहोशी महिला को नीचे फर्श पर सुला दिया। वहीं उसका देखरेख उसकी मां कर रही थी। साथ ही खामोशी अवस्था में आशा भी बैठी हुई थी। जब इसकी जानकारी के लिए हमारे संवाददाता ने महिला के मां व मौजूद आशा बबीता कुमारी से जानकारी ली तो उन्होंने बताई की यह 5 महीने की गर्भवती है जिसे चिकित्सक ने बेड पर से बाहर कर दिए हैं जिसे बेहोशी का सुई भी पड़ गया है। जब यह खबर पत्रकारों के द्वारा संक्लन की जा रही थी तो विभूतिपुर पीएचसी में हड़कंप मच गया. वहीं मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर फुलेश्वर प्रसाद सिंह ने हेल्थ मैनेजर संजय कुमार से जानकारी लेने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिए और पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देना मुनासिब नहीं समझे. वह अस्पताल से गायब हो गए. इतना ही नहीं ऑपरेशनकर्ता डॉक्टर भी चलते बने.आपको बता दें कि विभूतिपुर पीएचसी में 30 बेड है और 39 महिलाओं की बंध्याकरण आपरेशन की गई जिसके कारण कुछ महिलाओं को नीचे फर्श पर भी सोना पड़ा। अब प्रश्न यह उठता है कि बिना जांच कराए या बिना रिपोर्ट देखें महिला को ऑपरेशन रूम में कैसे ले जाया गया और बेहोशी का सुई कैसे दिया गया, यदि महिला गर्भवती है तो उसके साथ कोई होनी अनहोनी घटनाएं हो जाए तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन ? वहीं इस संबंध में समस्तीपुर सिविल सर्जन डॉक्टर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इसकी जानकारी ली जा रही है विधि संवत दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।