आरएसएस के स्वयंसेवकों ने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को लेकर धन संग्रह के लिए अभियान चलाया इसका नेतृत्व स्वयंसेवक अवनीश झा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक झा अजय सहनी रवि भूषण झा शुभम चौधरी ने धन संग्रह कर अयोध्या भेजने की बात कही
भारत की जनवादी नौजवान सभा, कल्याणपुर अंचल कमेटी की ओर से शहीद कॉमरेड उमेश महतो के 22 में शहादत दिवस के अवसर पर,श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीवाईएफआई के कल्याणपुर अंचल के सचिव राघवेंद्र कुमार ने किया, मौके पर डीवाईएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष और विभूतिपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक अजय कुमार झंडा तोलन करके कार्यक्रम की शुरुआत किया, वही इस अवसर पर नौजवानों को रोजगार के सवाल पर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य वक्ता के रूप में कामरेड अजय कुमार, सीपीआईएम के जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड मनोज कुमार गुप्ता थे ।प्रशिक्षण शिविर में सेकरो नौजवान भाग लिए। सभा को नौजवान सभा के जिला मंत्री महेश कुमार ,जिला अध्यक्ष भोला राय ,राघवेंद्र कुमार ,उमेश शर्मा ,किसान ओम प्रकाश यादव, सीआईटी यूके डॉक्टर एसएन इमाम ,लालाजी ,शिव कुमार गुप्ता ,वीरेंद्र प्रसाद मन्ना ,मनोज कुमार चौधरी ,राज किशोर शर्मा, इत्यादि वक्ताओं ने संबोधित किया ।वक्ताओं ने एक साथ नौजवानों को रोजगार के सवाल पर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौजवानों को रोजगार देने के बाद को कह कर रोजगार छीनने का काम कर रही है इसके खिलाफ एक बड़ी आंदोलन डीवाईएफआई खड़ा करेगी, वही पूरे देश में किसानों का आंदोलन चरम पर है, और किसानों के आंदोलन के समर्थन करते हुए जब तक यह सरकार किसानों के विरुद्ध तीन कृषि काला कानून को वापस नहीं लेती है, बिहार का नौजवान किसानों के समर्थन में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
# किसानों ने खेत में थाली पीटकर तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की- ब्रहमदेव * मन की बकबास बंद करो मोदीजी अब किसानों की बात सुनों- आशिफ होदा तीनों कृषि कानून रद्द करने, अंबानी- अडानी से यारी और किसानों से गद्दारी बंद करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी करने, तय समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीद को गारंटी करने, मन की बकबास बंद कर किसानों की बात सुनने, किसानों को नि: शुल्क बिजली- पानी- खाद- बीज- कृषि संयत्र देने, कृषि लोन माफ करने समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को मोतीपुर वार्ड-10 के पास आलू की खेत मेंअखिल भारतीय किसान महासभा के झंडे, बैनर तले किसानों ने थाली पीटकर किसान विरोधी मोदी सरकार का विरोध किया. मौके पर बासुदेव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, जीतेंद्र सहनी, आशिफ होदा, संतोष कुमार, अरशद कमाल बबलू, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अमरेश सिंह, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, चांद बाबू, मो० तौसीफ इकबाल, मो० मुन्ना आदि ने आयोजित सभा को संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानी को किसान के हाथों से लेकर अडानी- अंबानी को सौपना चाहते हैं. कारपोरेट कंपनियां अपने हित में खेती कराएंगे. किसान अपने से नहीं बल्कि कंपनीयों द्वारा निर्धारित फसल ही उगा पाएंगे. किसान के उत्पाद खरीदने में रेट लगाने की कंपनीयों को छूट होगा. स्टाक की सीमा भी नहीं होगी. इससे किसान कंपनीयों के गुलाम हो जाएंगे. इसे अंग्रेजी कानून को किसान नहीं मानेंगे. किसानों की लड़ाई जायज है. इसमें भाकपा माले किसानों के पक्ष में आंदोलन को तेज करेंगे.
प्रखंडवासियों समेत भाकपा माले के लंबे संघर्ष से ताजपुर बाजार को नगर परिषद का दर्जा मिलने की खुशी में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मोतीपुर वार्ड- 10 से अपने-अपने हाथों में कार्डबोर्ड, झंडे, बैनर लेकर एक- दूसरे को अबीर लगाते हुए डफली की गुंज पर विजय जुलूस निकाला. मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद गांधी चौक पर सभा में तब्दील हो गया.सभा को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले समेत प्रखंडवासियों के लंबे संघर्ष के बाद सरकार की नींद टूटी और ताजपुर को नगर परिषद, समस्तीपुर को नगर निगम समेत पटोरी को नगर परिषद,मुसरीधरारी एवं सरायरंजन को नगर पंचायत आदि का दर्जा मिला है. यह खुशी की बात है. अब इन क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से ऐजेंडा बनेगा. उन्होंने सरकारी मंशा पर शक जाहिर करते हुए कहा इस दर्जा का सरकारी उद्देश्य मात्र टैक्स वसूलना नहीं बल्कि विकास करना होना चाहिए. इसे लेकर भाकपा माले संघर्ष जारी रखेगी. मौके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, बासुदेव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, आशिफ होदा, मो० एजाज, अरशद कमाल बबलू, मो० मुन्ना, मोतीलाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, जीतेंद्र सहनी, रामबाबू सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, अमरेश सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह आदि उपस्थित थे. ताजपुर को पुनः अनुमंडल, विधानसभा समेत रेल की दर्जे देने की मांग पर आंदोलन तेज करने की ताजपुरवासियों से अपील की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मतदाता को लेकर विशेष शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 3 एवं वार्ड नंबर 4 पर बीएलओ सोनी कुमारी ने प्रपत्र 6 मैं लगभग 60 नए मतदाता का नाम जोड़ा गया वही पत्र 8 में 2 नाम सुधार के लिए दिया गया
सांसद प्रिंस राज पहुंचे समस्तीपुर दौरा | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तीनों कृषि कानून वापस लेने, दिल्ली में जारी किसान आंदोलन समाप्त कराने, बिजली विधेयक 2020 वापस लेने, एमएसपी से कम कीमत पर फसल खरीद को अपराध घोषित करने, किसानों को नि: शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज देने, मोतीपुर सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधा बहाल कर बाजार समिति जोड़ने समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले फतेहपुर पंचायत भवन के पास बड़ी संख्या में किसान जुटकर अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर धिक्कार सभा का आयोजन किया. सभा की अध्यक्षता किसान नेता रतन सिंह ने किया. संचालन माले नेता मनोज सिंह ने किया. राजकिशोर सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुलाब कुमार सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, महावीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, संजय कुमार सिंह, रामउदगार सिंह, अशोक कुमार सिंह समेत अन्य किसानों ने सभा को संबोधित करते हुए किसान और किसानी विरोधी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जानबूझकर लाभ देने वाली खेती को अडानी- अंबानी के हवाले करने की साजिश कर रही है. इसे देश के किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे. दिल्ली में किसानों का आंदोलन जायज है. मोदी सरकार तीनों कृषि कानून एवं बिजली विधेयक 2020 वापस लें. मौके पर तीनों कृषि कानून से छपा पर्चा का भी वितरण कर किसान आंदोलन तेज करने की घोषणा की गई.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के खालीदपुर से नीतू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की उनके यहाँ शौचालय और सोख्ता नहीं है। शौचालय न होने के कारण उनलोगो को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है।
लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने समस्तीपुर प्रखंड के शंभू पट्टी पंचायत में राम नारायण पासवान के आकस्मिक निधन की खबर सुनने पर उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात किया सांत्वना दें साथ ही आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिलाया
किसान बिल किसानों के लिए वरदान साबित होगा..... स्वर्णिमा सिंह
