खानपुर प्रखंड के इकलौते स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामचंद्र राय की धर्मपत्नी बदामी देवी का निधन

मौसम ने बदला फिर अपना मिजाज अगले 2 दिन तक बारिश होने की संभावना समस्तीपुर जिले में बारिश से किसानों में मायूसी कई किसानों का अनाज पूरी तरह पानी में भीग गया

समस्तीपुर में स्वच्छता अभियान का नजारा ही कुछ अलग है सरकार और प्रशासन तरह-तरह की बातें कर रही है लेकिन सच तो यह है गंदगी का अंबार लगा हुआ है

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला 18 से लेकर 44 साल के लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्यता समाप्त कर दी है कोविड सेंटर पर जाकर ले सकेंगे टीका वही उन का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के बल्लीपुर गांव में रात में 2:00 बजे आग लगा देने का मामला आया सामने बल्ली पुर गांव निवासी अशोक मंडल पिता स्वर्गीय महाजन मंडल के घर में आग लगाकर लाखों की क्षति पहुंचाया गया वहीं वर्तमान मुखिया विनोद मंडल ने घर के लोगों को आश्वासन दिलाया धैर्य रखिए जिन्होंने भी ऐसा काम किया है उन्हें कानून जरूर सजा देगी मुखिया ने कहा आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है

जन साहस के सहयोग से प्रवासी मजदूरों के बीच कोविड-19 महामारी के समय पार्टनर संस्था आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस के मार्गदर्शन में चिन्हित13 लोगों के बीच नारायणपुर डढ़िया में राहत सामग्री वितरण किया गया। ये वे लोग हैं जिन्होंने जन साहस संस्था द्वारा दिये गए हेल्पलाईन नंबर पर सहयोग के लिए कॉल किया था।भौतिक सत्यापन के बाद प्रवासी मजदूरों को राहत सामग्री दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय राजा ने जानकारी दी कि निजी शिक्षकों पर आए आर्थिक संकट पर सरकार और प्रशासन का ध्यान बिल्कुल नहीं है। निजी सभी शिक्षक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। निजी शिक्षण संस्थाओं से जुड़े शिक्षकों व कर्मियों की माली हालत बहुत दयनीय हो गई है। आखिर ये जाये तो कहां जायें। विदित हो कि कोरोना महामारी को लेकर लगभग एक साल से स्कूल व कोचिंग संस्थानें बंद हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना महामारी के इस दौर में हसनपुर प्रखण्ड स्थित मंगलगढ एवं आसपास के लोग प्रसव आदि सहित समान्य बिमारियों केलिए ग्रामीण चिकित्सकों पर निर्भर है। क्योंकि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पिछले एक माह से बंद पड़ा हुआ है। बता दें कि यह स्वास्थ्य केन्द्र मंगलगढ़, फूल्हारा, देवधा, दुधपुरा, देवरा, नया नगर, परोड़िया सात पंचायत के लोगों के इलाज का इकलौता प्रमुख साधन है।सरकारी आंकडों को ही मानें तो लगभग पचास हजार की आबादी को लाभ पहुंचाता है यह पीएचसी। बताते चलें कि पीएचसी मंगलगढ़ में कुल दो डॉक्टर डॉ श्याम किशोर प्रसाद एवं संजय कुमार झा के अलावा एक एएनएम सुधा कुमारी प्रतिनियुक्त थे। परंतु इन्हें कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अविलंब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

बिहार राज्य के नरहन गाँव जिला समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन होने के कारण उनके घर में राशन न होने से खाने में दिक्कत हो रही है

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में चलंत टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न इस बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि 45़ वर्ष वाले लोगों को उनके पंचायत में टीकाकरण की सुविधा हेतु चलंत टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण की व्यवस्था प्रारंभ की जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।