बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नितेश कुमार ने रामकिशोर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बतया की आज भारत में किसानो का आंदोलन बहुत दिनों से चल रहा है। लेकिन ये भाजपा की सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। इसी के समर्थन में सम्पूर्ण भारत में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

तीनों कृषि कानून समेत बिजली विधेयक 2020 वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन के 6 महीने पूरा होने पर अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर के ताजपुर प्रखण्ड के मोतीपुर वार्ड-10 में बुधवार को धरना- प्रदर्शन किया. अपने-अपने सिर पर काली पट्टी बांधे तीनों कृषि कानून वापस लेने, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, कोविड से लड़ाई हेतु देश के सभी अस्पतालों का राष्ट्रीयकरण करने की मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर भाजपा के मोदी- शाह सरकार के खिलाफ किसान नारेबाजी कर रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री श्री मदन सहनी जी के साथ और कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा जी के साथ समस्तीपुर जिला का प्रतिनिधित्व मेरे द्वारा किया गया और मुझे बात रखने का मौका मिला जिसमे * समस्तीपुर प्रखंड , नगर परिषद क्षेत्र में विधवा पेंशन जो जो महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है , ज्यादातर लोगो का रिजेक्ट कर दिया जाता है , जब महिला या प्रतिनिधि के द्वारा पूछा जाता है कि क्यु रिजेक्ट किया गया तो सिर्फ और सिर्फ इधर उधर बोलकर सभी लोगो को परेशान किया जाता है , जिससे विधवा महिला लोगो मे आक्रोश और निराशापन हैं । इस मुद्दे पर गम्भीर से लिया जाए।* शहरी क्षेत्रों में एक वृद्धा आश्रम खोला जाए । * दिव्यांग लोगो का जो अधिकार सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा लाभ देना है , उसे बड़ी मजबूती से लागू की जाए और जागरूकता फैलाई जाए और जहाँ जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र में सीट खाली है , वहाँ पर नई कमिटी के गठन करके ईमानदारी से जिस महिला का हक बनता है उसे बहाल किया जाए , और पूरी पारदर्षिता से प्रक्रिया पूरी की जाए। जिला में हरेक प्रखंड में कम से कम 5 - 5 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र हो। जिसमें बच्चों के खेलने और पढ़ने का पूरा साधन हो । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना वायरस जनित महामारी की दूसरी लहर के कारण समस्तीपुर जिला में कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव मामले की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।उपर्युक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग विशेष शाखा बिहार पटना के आदेश के आलोक में जिला दंडाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा जीवन/स्वास्थ्य की रक्षा के निमित्त आदेश 25.05.21 के आगे दिनांक 01.06.21 तक आंशिक संशोधन के साथ विस्तारित करते हुए निर्गत किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के हजरत शिउरा गांव के निवासी सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि उनके पिता जी प्रदेश में कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन लग जाने के कारण कंपनी में काम बंद हो गया। जिसके कारण वे लोग घर चले आए हैं। उन्हीं के कमाई से उनके घरवालों का पालन पोषण होता था। उनके घर में कमाने का और कोई स्रोत नहीं है। उनके पिता जी गांव आकर पूर्ण रूप से बेरोजगार हो गए है। इसलिए उन्हें मोबाइल वाणी के माध्यम से कुछ सहयोग राशि की सहायता दी जाये

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के काशीपुर गांव से माला कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती हैं की उनके भाई और भाभी का कोरोना वैक्सीन लेने का पंजीकरण कराना है जो नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए मोबाइल वाणी के सहायता की आवश्यकता है।

चर्चित नक्सलवादी आंदोलन के 54वां वर्षगांठ पर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में मंगलवार को भाकपा माले द्वारा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए धरना दिया गया. इस दौरान आंदोलन में शहीद हुए साथियों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया एवं शहीदों के सपने को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में माले जिला कमिटी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बंदना सिंह आदि उपस्थित थीं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहती है कि कोविड-19 के वैक्सीन लेने के लिए पंजीकरण नहीं करा पायी हैं ,इसलिए मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण में मदद चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने जानकारी दी कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर कोविड-19 का महिलाओं के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव विषयक चर्चा की गई और इस चर्चा सत्र की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष सह समाजवादी महिला सभा की संयोजक वीणा कुमारी तथा संचालन ललिता कुमारी नें किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर। प्रखंड स्थित शंभूपट्टी पंचायत में नीतीश सरकार की नल- जल योजना काफी अधूरी दिख रही है। जहाँ एक ओर नीतीश सरकार कहती है की दो से तीन वर्षों में हर घर में नल- जल का पानी पहुंच जाएं। वहीं शंभूपट्टी पंचायत के वार्ड नं 09 में सुदामा देवी- रामविलास साह प्राथमिक विद्यालय मल्लाह टोल विद्यालय पर शमर सेवल लगाया गया, लोहे का एक छोटी- सी कमरे बनाकर छत के ऊपर दो पानी टंकी रखा गया है, घर-घर नल लगा दिया है। फिर भी यह गत वर्ष से बंद पड़ी है। जिससे अब तक कोई अधिकारी देखने तक नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने कई बार जब मुखिया और वार्ड सदस्य से शिकायत की तो झूठा आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिला। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शुरु हुआ है कि नहीं, कागज में लिखकर सिमट गई। गरीब परिवारों को जल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है , जो कि शिव मंदिर के निकट गत वर्ष एक शमर सेवल लगवाया गया है। वहीं से गरीब परिवार के महिलाएं 200 से 300 मीटर की दूरी तय करके पानी लाने को विवश है। अगर किसी के यहां से पानी लाने के लिए जाती है। तो लोगों से गालियां सुननी पड़ती है। जिससे गरीब परिवार शर्मिंदगी महसूस करते हैं। गरीब की जिंदगी नरक से भी बदतर बन गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।