पंचायतों में कोविड-19 टीकाकरण एक्सप्रेस पहुंचने के बावजूद लोग नहीं लगवा रहे टीके समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोविड-19 टीकाकरण एक्सप्रेस बुधवार से चलाया जा रहा है अपनी रवानगी के पहले ही दिन टीकाकरण एक्सप्रेस के द्वारा शिवैसिंह पुर पंचायत में मात्र 10 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा सका। सरकार एक तरफ टीकाकरण टीम को लोगों के पंचायतों में भेज रही है बावजूद लोगों में टीका लेने के प्रति उदासीनता देखी जा रही है उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड मूल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि टीकाकरण एक्सप्रेस के कर्मियों के द्वारा मोटिवेट करने के बावजूद मात्र 10 लोगों ने टीका लिया। मैं मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग टीका के प्रति जो भ्रामक स्थिति है उससे निकलिए टीका सुरक्षित है यह आप को सुरक्षित करती है इसे अवश्य लें।
आयुष मंत्रालय ने जारी किया गाइडलाइन अब होम्योपैथिक के डॉक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज को
जरूरतमंदो की सेवा में जुटी हैं कोरोना योद्धा शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद (दीदी जी)। पटना।इस कोरोना वैश्विक महामारी में जब अधिकतर लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों में ही रह रहे हैं तो ऐसे में डाक्टर नम्रता आनंद खुद अपनी संस्था दीदीजी फ़ाउंडेशन के बैनर तले न केवल घर से बाहर निकलती हैं बल्कि लगातार जरूरतमंदों के बीच साबुन, मास्क, सेनेटाइजर ग्लव्स और भोजन उपलब्ध कराती रही हैं। साफ है कि पटना शहर में डाक्टर नम्रता आनंद एक ऐसी कोरोना योद्धा बन कर सामने आई हैं, जिसकी दरकार उनके अपने क्षेत्रों में हर ज़रूरत मंदों को रहती है। कोरोना से डरने की जगह लड़ने की सीख देती डाक्टर नम्रता जगह जगह दिख जाती हैं। पटना से सटे गावों-गावों में, झुग्गी- झोपड़ियों में और शहर के स्लम में कोरोनाकाल में जागरूकता फैलाने का काम क़र रही हैं डाक्टर नम्रता । ऐसा जुनून बहुत कम लोगों में दिखता है। लॉकडाउन लगने और व्यापार बंद हो जाने से लोगों की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे खराब हो रही है। ऐसे में नम्रता आनंद की अगुवाई में दीदी जी फाउंडेशन लगातार 2020 से ही कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जागरूकता अभियान चला रखा है। यह संगठन डबल लेयर मास्क, सोशल डिसटेंस, साबुन से बार-बार हाथ धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है। साथ में राशन बांटने और महिलाओं को घर बैठे रोजगार देने का काम भी फ़ाउंडेशन कर रहा है। डॉ नम्रता आनंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित समाज सेविका एवं शिक्षिका हैं। साथ ही वह दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापिका भी हैं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं,जिनके द्वारा बिना किसी सरकारी मदद के लगातार जरूरतमंदों, प्राथमिक सेवाओं देने वाले लोगों, प्रशासन के लोगों, पेट्रोल पंप पर काम कर रहे लोगों, मजदूरों , गरीबों, महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, वृद्धजनों, दिव्यांगों, किन्नरों के बीच मास्क साबुन, सेनीटाइजर, राशन, कपड़े, भोजन बांटा जा रहा है और आगे भी बाँटने की योजना है। अभी भी हाल ही चंदासी और चमडडी गांव के 300 लोगों को मास्क और साबुन बांटा गया। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भीषण महामारी में भी मजदूर वर्ग अपने पेट को चलाने के लिए मेहनत कर रहा है। ऐसे में दीदी जी फाउंडेशन के संस्थापिका डॉ नम्रता आनंद इन गरीब मजदूरों को मास्क और साबुन देकर उनका जीवन बचाने की कोशिश कर रही हैं। यह मास्क डॉ नम्रता आनंद द्वारा गरीब महिलाओं से बनवाया जा रहा है। अभी तक 20 महिलाओं को मास्क बनाने के काम पर लगाया गया है। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दीदी जी फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है। अब यह महिलाएं चाहती हैं कि सरकार इनको भी मास्क बनाने का काम दे। डाक्टर नम्रता अनन्द कहती हैं कि दीदी जी फाउंडेशन इस कोरोना महामारी में सामान्य जीवन के लिए अमन, चैन, खुशहाली तथा प्रत्येक इंसान की समृद्धि की कामना करता है। कोरोना संक्रमण संकट काल में लोगों को महामारी से मुक्ति दिलाने की कामना करते हुए डॉ नम्रता आनंद बताती हैं कि दीदी जी फाउंडेशन के स्वयंसेवक सदस्य राजकुमार, रीता देवी ,राजू कुमार, चुन्नू सिंह ,रंजीत ठाकुर, जाहिदा नसर, मनीषा कुमारी, कुंदन कुमार मल्लिक, अशोक कुमार, नीतू शाही, निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या, अरुण कुमार, अंकित कुमार, सूरज कुमार ,पिंटू कुमार, मंटू कुमार, पिंटू कुमार,सूरज कुमार, अंकित कुमार, जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
बारिश से किसानों में मायूसी आज भी बारिश से लोग परेशान रहे
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने टीकाकरण एक्सप्रेस का किया प्रखंड के हर पंचायतों में चलंत गाड़ी लोगों को कोरोना का टीका देगा
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के दरियापुर गांव की गुलाबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि वह बूढ़े पति पत्नी है जिन्हें पुत्र ने अब परिवार से अलग कर दिया है उनके पति बीमार रहते हैं और वह मदद की अपील करती हैं।
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पुलिस एसोसिएन के कई पुलिसकर्मियों को थाना में पोस्टिंग किया
डीएम शशांक शुभंकर के आदेश पर खानपुर प्रखंड के नत्थूद्वार पंचायत के बुजुर्गद्वार गांव में कोविड-19 टिका दिया गया
बिहार सरकार का बड़ा फैसला कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चे को 18 वर्ष आयु तक बिहार सरकार ₹1000 प्रति माह देगी परवरिश योजनाओं के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से दिया जाएगा
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर प्रखंड के दरियापुर गांव की निवासी रेखा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि वह कुछ दिनों पहले मोबाइल वाणी पर कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण परिवार की भुखमरी के बारे में रिकॉर्ड कराई थी। जिसके बाद आइडियल यूथ फॉर रिवोलेंशनरी चेंज एवं मोबाइल वाणी के सहयोग से उनके खाते में ₹1000 का स्थानांतरण किया गया है। इसके लिए वह मोबाइल वाणी को धन्यवाद देती है और बताती हैं कि उस पैसे से वह बच्चे को भरपेट भोजन खिला पाएंगी।
