पंचायतों में कोविड-19 टीकाकरण एक्सप्रेस पहुंचने के बावजूद लोग नहीं लगवा रहे टीके समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोविड-19 टीकाकरण एक्सप्रेस बुधवार से चलाया जा रहा है अपनी रवानगी के पहले ही दिन टीकाकरण एक्सप्रेस के द्वारा शिवैसिंह पुर पंचायत में मात्र 10 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा सका। सरकार एक तरफ टीकाकरण टीम को लोगों के पंचायतों में भेज रही है बावजूद लोगों में टीका लेने के प्रति उदासीनता देखी जा रही है उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड मूल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि टीकाकरण एक्सप्रेस के कर्मियों के द्वारा मोटिवेट करने के बावजूद मात्र 10 लोगों ने टीका लिया। मैं मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग टीका के प्रति जो भ्रामक स्थिति है उससे निकलिए टीका सुरक्षित है यह आप को सुरक्षित करती है इसे अवश्य लें।